Doubtnut Promotions Sticky

 प्रकाशानुसर्तन क्या है? इस क्रिया का नियमन करने वाले होम्मीन का नाम लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रकाशानुवर्तन (Phototropism)-जब पौधों के शीर्ष अंगों (apices) की गति प्रकाश उद्दीपन के प्रभाव द्वारा निर्धारित होती है तो इसे प्रकाशानुवर्तन कहते हैं। प्रकाश का स्पष्ट प्रभाव प्ररोह शीर्ष पर दिखायी देता है। प्ररोह शीर्ष एकतरफा प्रकाश के कारण प्रकाश की ओर मुड़ जाता है। यह ऑक्सिन (auxin) के असमान वितरण के कारण होता है। प्राथमिक जड़ शीर्ष प्रकाश के विपरीत दिशा में गति करती है अर्थात् जड़ -ve प्रकाशानुवर्ती होती है।
ocr_image
अनुवर्तनी गतियों का नियमन ऑक्सिन के कारण होता है। पादप वृद्धि एवं परिवर्धन [603 एकतरफा उद्दीपन (प्रकाश या गुरुत्वाकर्षण) के कारण ऑक्सिन का वितरण असमान हो जाता है। तना शीर्ष के अन्धकार वाले भाग और जड़ शीर्ष के भूमि की सम्पर्क सतह पर ऑक्सिन अधिक मात्रा में एकत्र हो जाते हैं। तना शीर्ष में ऑक्सिन की सान्द्रता , वृद्धि दर को प्रेरित करती है और जड़ शीर्ष में वृद्धि दर का संदमन करती है, इस कारण तना शीर्ष प्रकाश की ओर और जड़ शीर्ष भूमि की ओर मुड़ जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions