Doubtnut Promotions Sticky

आपके द्वारा खाए गए मक्खन का पाचन और उसका शरीर में अवशोषण कैसे होता है? विस्तार से वर्णन कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मक्खन इमल्सीकृत वसा है। इसका पाचन आमाशय में प्रारम्भ हो जाता है। कुछ मात्रा लगभग (नगपर्य) में वसा का पाचन आमाशय में गैस्ट्रिक लाइपेज (gastric lipase) द्वारा होता है। गैस्ट्रिक लाइपेज अम्लीय pH के कारण अमाशय में सक्रिय नहीं रहता। ग्रहणी व क्षुद्रांत्र में वसा का पाचन होता है। पित्त रस अग्न्याशयी व आंत्रीय एन्जाइमों के सक्रियण के लिए न सिर्फ क्षारीयं माध्यम उपलब्ध कराते हैं अपितु वसा का इमल्सीकरण कर उसके पाचन हेतु सतही क्षेत्र बढ़ा देते हैं। लाइपेज वसा पाचक एन्जाइम हैं। इसके फलस्वरूप अन्तत: ग्लिसराइड्स, वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल प्राप्त होते हैं।
ग्लिसराइड्स, वसीय अम्ल तथा ग्लिसरॉल
इनका अवशोषण क्षुद्रांत्र में लसीका केशिकाओं द्वारा होता है। अवशोषित वसीय. अम्ल, ग्लिसरॉल तथा फॉस्फेट परस्पर मिलकर वसा के बिन्दुक मिसेल (micelles) या काइलोमाइक्रोन्स (chylomicrons) बनाते हैं। लसीका वाहिनियाँ अन्ततः रक्तवाहिनियों से मिल जाती हैं। इसके फलस्वरूप मिसेल या काइलोमाइक्रोन्स रक्त में पहुंच जाती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions