Doubtnut Promotions Sticky

सन्तुलित आहार का वर्णन कीजिए तथा भोजन की उष्णीय गुणवत्ता(कैलोरी वैल्यू) का महत्त्व बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

सन्तुलित आहार (Balanced Diet)
भोजन में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्त्वों का कार्य अलग-अलग होता है। ऐसा आहार जिसमें विभिन्न खाद्य पदार्थों से शरीर के लिए सभी पोषक तत्त्व, शरीर की आवश्यकताओं के अनुसार उचित मात्रा में प्राप्त हों, .सन्तुलित आहार. कहलाता है।
भोजन द्वारा प्राप्त ऊर्जा को कैलोरी इकाई में मापा जाता है। एक ग्राम प्रोटीन की कैलोरी वैल्यू 4.1 कैलोरी, एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट की कैलोरी वैल्यू 4.1 कैलोरी तथा एक ग्राम वसा की कैलोरी वैल्यू 9.3 कैलोरी होती है।
सामान्य पुरुष को जीवित रहने के लिए प्रतिदिन लगभग 1700 कैलोरी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। सामान्य स्त्री को. प्रतिदिन 1450 कैलोरी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कार्य के अनुसार अतिरिक्त कैलोरी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा भोज्य पदार्थों के ऑक्सीकरण से प्राप्त होती है। प्रत्येक व्यक्ति को सामान्य स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए सन्तुलित आहार की आवश्यकता होती है जिससे उसे. पर्याप्त ऊर्जा मिल सके और शरीर का सही विकास हो सके।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions