Doubtnut Promotions Sticky

मृदा(मिट्टी) का निर्माण किस प्रकार होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मृदा निर्माण एक अत्यन्त धीमी प्रक्रिया है, जिसमें चट्टाने अपक्षय या वेदरिंग (Wethering) की क्रिया द्वारा छोटे-छोटे कणों का निर्माण करती है। चट्टाने अनेक भौतिक-रासायनिक तथा कुछ जैव-प्रक्रियाओं के कारण टूटती हैं। भौतिक अपक्षय में बड़े-बड़े पत्थर भौतिक कारक जैसे सूर्य के ताप, शीत या यान्त्रिक अपघर्षण (mechanical abrasions) द्वारा मृदा के छोटे-छोटे कण बना देते हैं। ताप के कारण चट्टानों में हुआ संकुचन व प्रसारण इनमें दरार बनाकर तोड़ देता है।
बहता जल पत्थरों में क्षरण करता है। दरारों में बर्फ जम जाना भी क्षरण को बढ़ाता है। पवनें (winds) भी मृदा निर्माण में सहायक है।
जैविक अपक्षय लाइकेन व मॉस जैसे छोटे पादपों द्वारा होता है। कुछ रासायनिक क्रियाएँ रासायनिक अवक्षय हेतु उत्तरदायी होती हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions