Doubtnut Promotions Sticky

उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रिय उद्यान का नाम बताइए ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

बाघों ( tigers) की संख्या में निरन्तर होने वाली कमी से प्रदर्शित होता है कि ये स्वयं को अपने वातावरण से अनुकूलित नहीं कर पा रहे हैं। मानव द्वारा जंगलों पर निरन्तर किए जा रहे अतिक्रमण के फलस्वरूप इनके प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं। इन्हें अपने भोजन और सुरक्षा के लिए निरन्तर संघर्ष करना पड़ रहा है। मानव अपने हितों के लिए इनका गैर-कानूनी रूप से शिकार करके इनकी समष्टि को क्षति पहुँचा रहा है। वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है। वातावरण से अनुकूलन के फलस्वरूप ही इनकी संख्या में वृद्धि हो सकती है।
छोटी आबादी (समष्टि) पर प्रतिकूल परिस्थितियों, दुर्घटनाओं आदि का प्रभाव अधिक पड़ता है। जीन राशि (gene pool) के घट जाने के कारण छोटी-छोटी दुर्घटनाएँ प्रजाति की उत्तरजीविता को प्रभावित करती हैं। प्राकृतिक चयन और आनुवंशिक अपवहन के कारण बाघों की प्रजाति लुप्त होने के कगार पर पहुँच गई है। बाघों के संरक्षण हेतु भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड (IBWL) की संस्तुति पर 1970 में टाइगर प्रोजेक्ट (Tiger Project) प्रारम्भ किया गया है। इसके अन्तर्गत इन्हें उनके प्राकृतिक आवास से हटाकर सुरक्षित राष्ट्रीय उद्यानों एवं संरक्षित क्षेत्रों में रखा जाता है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions