Doubtnut Promotions Sticky

जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन क्षेत्र किस प्रकार परस्पर सम्बन्धित है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जैव विकास (organic evolution) के अध्ययन से ज्ञात होता है कि आदिकालीन सरलतम जीवधारियों से क्रमशः आधुनिक युग के जटिल संरचना वाले उच्चकोटि के जीवधारियों का विकास हुआ है। जैव विकास के अन्तर्गत पूर्व उपस्थित जीवधारी से नई प्रजाति का उद्भव होता है। नई प्रजाति में कुछ लक्षण पूर्वज प्रजाति के भी होते हैं। वर्गीकरण का भी यही आधार है। सरल संरचना वाले जीवधारियों से जटिलतम संरचना वाले जीवधारियों को उनके जातिवृत्तीय सम्बन्धों के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। ज्यों-ज्यों विभिन्न जीव जातियों के मध्य जातिवृत्त अर्थात् जैव-विकासीय सम्बन्ध अधिक स्पष्ट होते जाते हैं, वर्गीकरण प्रणाली में उसी के अनुसार परिवर्तन होते रहते हैं। अतः जैव विकास तथा वर्गीकरण का अध्ययन परस्पर एक-दूसरे से सम्बन्धित है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions