Doubtnut Promotions Sticky

आनुवंशिकी की परिभाषा दीजिए। जीव विज्ञान की इस शाखा में मेण्डेल का क्या योगदान है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जीवधारी अपने जैसी सन्तानें उत्पन्न करते हैं। माता-पिता से सन्तानों में पीढ़ी-दर-पीढ़ी वंशागत होने वाले लक्षणों को आनुवंशिक लक्षण (hereditary characters) कहते हैं। जनकों से संतति में इन लक्षणों के स्थानान्तरण को आनुवंशिकता (heredity) कहते हैं। सन्तानें पूर्ण रूप से अपने जनकों (माता-पिता) के समान नहीं होतीं, इनमें विभिन्नताएँ (variations) भी पाई जाती हैं। आनुवंशिक लक्षणों को वंशागति एवं विभिन्नताओं का अध्ययन आनुवंशिकी (genetics) कहलाता है। आनुवंशिकी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम डब्ल्यू० बेटसन (W. Bateson, 1905) ने किया था। आनुवंशिकी का वैज्ञानिक अध्ययन सर्वप्रथम ग्रेगर जॉन मेण्डेल (Gregor Johann Mendel, 1822-1884) ने किया था। मेण्डेल के कथन की पुष्टि 1900 में ह्यूगो डी ब्रीज, कार्ल कॉरेन्स तथा एरिक शेरमैक ने की। मेण्डेल को आनुवंशिकी का जनक कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions