Doubtnut Promotions Sticky

बहुउदेशीय नदी परियोजनाओं से होनेवाली लाभ और हानियों की तुलना कीजिए| (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए)

Text Solution
Verified by Experts

बहुउदेशीय परियोजनाओं से होनेवाली लाभ निम्नोक्त है-
(क) उनसे सिंचाई की सुविधाओं बढ़ी है और जो भूमि पहले ऊसर पड़ी थी नहरी द्वारा उन्हें पानी पहुंचने से अब उनका सिंचाई होने लगी है और लाखों क्विंटल अनाज पैदा होने लगा है|
(ख) इन बड़े बांधों ने बाढ़ों के वेग को रोकने और लोगों को बर्बादी से बचाने में विशेष योगदान दिया है|
(ग) इन बाधों ने भूख और अकाल से लोगों को बचाया है| जो पहले अनगिनत लोग भूख और अकाल से मर जाते थे अब उन्हें इन्ही बड़ी बाढ़ों के कारण जीवन दान दिया गया है|
(घ) इन बाढ़ों ने हमारे कारखाने चलाने एवं हमारी सुविधा के लिए बिजली पैदा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है| बिजली के बिना न हमें आवश्यक चीजे ही उपलब्ध होती है और न ही हमारा जीवन इतना सम्मान और सुखी हो पाता|
(ड) इन बाधों के कारण मछली पालन में भी सुविधा हुई है|
(च) अधिक उपज होने और कारखानों से अधिक मालू तैयार होने से वाणिज्य और व्यापार में भी बड़ी वृद्धि हुई है| तभी तो पंडित नेहरू ने इन बड़े बांधों को .आधुनिक भारत के मंदिर. कह कर पुकारा था|
बहुउदेशीय परियोजनाओं से होनेवाले हानियां निम्नांकित है-
(a) सर्वपर्थम यह कहा जाता है की ये बाँध बहुत-सा आस-पास का इलाका अपने जलाशयों और विभिन्न कार्यों द्वारा घेर लेते है और उन्हें सदा के लिए बेकार बना देते है|
(b) दूसरे जो लोग ऐसे क्षेत्रो में रह रहे होते है उन्हें बेघर होना पड़ता है| कोई भी व्यक्ति अपने जन्म-स्थान और निवास स्थान को छोड़ना नहीं चाहता है|
( c) तीसरे, बांधों में हजारों एकड़ भूमि की हानि हो जाती है और हरे-भरे वृक्षों से हाथ धोना पड़ता है|
(d) चौथे, विशेषकर वर्षा के दिनों में जूब इन बांधों के जलाशय पानी से लबालब भर जाते है, तो बाढ़ों का भी खतरा रहता है|
( e) पांचवा, जब कभी उन बड़े बांधों का पानी किसी और से रिसने लग जाता है तो आस-पास के निवासियों के लिए काफी परेशानी पैदा कर देता है|
(f) छठें, कुछ लोग तो यहां तक कह देते है भूकंप आने, विदेशी आक्रमण या किसी आंतकवादी की शरासत से कभी ये बाँध टूट जाए तो सर्वनाश हो जायेगा|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions