Doubtnut Promotions Sticky

मान लीजिए यहाँ पर क्लोरोफिल 'बी' की उच्च सान्द्रता युक्त, मगर क्लोरोफिल 'ए' की कमी वाले पेड़ थे। क्या ये प्रकाश संश्लेषण करते होंगे? तब पौधों में क्लोरोफिल 'बी' क्यों होता है और फिर दूसरे गौण वर्णकों की क्या जरूरत है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

क्लोरोफिल .बी., जैन्थोफिल तथा कैरोटीन सहायक वर्णक (accessory pigments) होते हैं। ये प्रकाश की विभिन्न तरंगदैयों को अवशोषित करके, ऊर्जा को क्लोरोफिल .ए. को स्थानान्तरित कर देते हैं। यह वर्णक लाइट हार्वेस्टिंग कॉम्प्लेक्स (LHC) में ऐन्टीना अणु के रूप में कार्य करते हैं। वास्तव में ये वर्णक प्रकाश संश्लेषण को प्रेरित करने वाली उपयोगी तरंगदैर्घ्य के प्रसार क्षेत्र को बढ़ाने का कार्य करते हैं और क्लोरोफिल .ए. को फोटो ऑक्सीडेशन (Photo oxidation) से बचाते हैं।
क्लोरोफिल.ए. प्रकाश संश्लेषण में प्रयुक्त होने वाला मुख्य वर्णक है जो अभिक्रिया केन्द्र के रूप में कार्य करता है। एन्टीना अणुओं द्वारा अवशोषित प्रकाश ऊर्जा इसी अणु को स्थानान्तरित कर दी जाती है अतः प्रकाश संश्लेषण प्रभावी हो जाता है। इसके पूर्ण अभाव में प्रकाश संश्लेषण न हो सकेगा लेकिन इसकी कम मात्रा प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित न करेगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions