Doubtnut Promotions Sticky

टेस्ट क्रॉस को परिभाषित करें एवं रेखाचित्र बनाएँ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

टेस्ट क्रॉस -प्रभावी फीनोटाइप (जैसे लम्बापन) दो प्रकार के जीनोटाइपों के कारण हो सकता है-समयुग्मजी (TT) अथवा विषययुग्मजी (Tt) ऐसे लम्बे पौधों का जीनोटाइप पता कैसे लगे? इसके लिए मेण्डल ने एक परीक्षण की विधि विकसित की। इसे टैस्ट कहते हैं।
ocr_image
प्रभावी फीनोटाइप परन्तु अज्ञात जीनोटाइप वाले जीवधारी का संकरण समयुग्मजी अप्रभावी (hymozyg- ous recessive) लक्षण वाले जीवों से कराते हैं तथा इस संकरण से उत्पन्न सन्तानों के फीनोटाइप देखते हैं। उदाहरण के लिए, अज्ञात जीनोटाइप वाले लम्बे (TT/Tt) पौधों का संकरण, बौने पौधे (tt) से कराते हैं।
(i) यदि अज्ञात जीनोटाइप वाला लम्बा पौधा समयुग्मजी होता है, तो सभी सन्तानें लम्बी होंगी।
(ii) यदि अज्ञात जीनोटाइप वाला लम्बा पौधा विषययुग्मजी होता है, तो 50% सन्तानें लम्बी और 50% बौनी होंगी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions