Doubtnut Promotions Sticky

वैश्विक ऊष्मायन क्या है? वैश्विक ऊष्मायन के कारणों और प्रभावों की चर्चा करें। वैश्विक ऊष्मायन को नियंत्रित करने के लिए कौन-से उपाय किया जाना चाहिए ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

वैश्विक उष्णता में वृद्धि के निम्नलिखित कारण हैं -
(1) जीवाश्म ईंधनों का प्रयोग, वृक्षोन्मूलन तथा भूमि प्रयोग में परिवर्तन के CO2
(2) ग्रीन हाउस गैसों के स्तर में वृद्धि के कारण पृथ्वी की सतह के ताप पर बढ़ जाना।
(3) मानव जनसंख्या में वृद्धि के कारण से वनों का कटना।
वैश्विक उष्णता के प्रभाव- (1) CO2 की सांद्रता में वृद्धि से प्रकाश-संश्लेषण की दर में वृद्धि होगी जिससे स्टोमेटा के परिवहन क्षमता में कमी आती है।
(2) भूमंडलीय औसत तापक्रम में वृद्धि से ध्रुवीय बर्फ पिघलेगा जो बाढ़ तथा सूखे को बढ़ायेगी। कुछ निम्न भूमि पानी में डूब जायेगी।
(3) तापक्रम में परिवर्तन से बहुत-सी जातियाँ धुर्व की ओर स्थानांतरित हो जायेगी। ताप संवेदी वृक्षों की बड़ी संख्या लुप्त हो जायेगी और उनका स्थान छोटी झाड़ियाँ ले लेगी।
(4) तापक्रम में वृद्धि अनेक पादप रोग रोगवाहकों को जन्म देंगे तथा खरपतवार में वृद्धि होगी। इस प्रकार कुल उत्पादन कम हो जायेगा।
वैश्विक उष्णता के प्रभाव-हमलोग विश्वव्यापी उष्णता को निम्नलिखित उपायों द्वारा नियंत्रित कर सकते हैं -
(1) जीवाश्म ईंधन के प्रयोग को कम करके,
(2) ऊर्जा दक्षता में सुधार करके,
(3) वनोन्मूलन को कम करके,
(4) वृक्षारोपण और मनुष्य की बढ़ती हुई जनसंख्या को कम करके तथा
(5) वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयास करके।
हम वैश्विक उष्णता वृद्धि को कुछ सीमा तक नियंत्रित कर सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions