Doubtnut Promotions Sticky

लैंथेनाइड संकुचन के कारण और प्रभाव बतायें ।

Text Solution
Verified by Experts

लैंथेनम से ल्यूटीशियम तक के तत्वों के परमाण्वीय एवं आयनिक त्रिज्याओं में समग्न हास होता है, जिसे लैंथेनॉयड संकुचन कहा जाता है। इस संकचन का कारण है कि लैंथेनम से ल्यूटीशियम तक इलेक्ट्रॉन 4-fआर्बिटल में ही भरते हैं, परन्तु प्रत्येक स्तर पर नाभिकीय आवेश बढ़ता जाता है। नाभिकीय आवेश बढ़ने से नाभिकीय आकर्षण बल बढ़ जाता है और परमाण्वीय एवं आयनिक त्रिज्या छोटी हो जाती है।
परिणाम-(i) लैंथेनॉयड संकुचन से लैन्थेनॉयड तत्वों के गुणों में थोड़ा अन्तर आ जाता है, जिसके कारण उनका पृथक्करण आयनिक विधि से संभव हो पाता है।
(ii) इसके कारण तृतीय संक्रमण श्रेणी के संगत तत्वों की त्रिज्याओं के मान दुसरी संक्रमण श्रेणी के संगत तत्वों की त्रिज्याओं के मान के बराबर हो जाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions