Doubtnut Promotions Sticky

यदि मूलभूत लक्षण ज्ञात न हों तो प्राणियों के वर्गीकरण में आप क्या परेशानियाँ महसूस करेंगे?

Text Solution
Verified by Experts

जन्तुओं के मूलभूत लक्षण जैसे संगठन का स्तर,सममिति, कोशिका संगठन, गुहा की प्रकृति,खण्डीभवन, पृष्ठ रज्जु आदि को वर्गीकरण में प्रयोग करने पर जन्तुओं का पारस्परिक सम्बन्ध भी स्पष्ट हो जाता है। ऐसा वर्गीकरण उनके विकासीय इतिहास को प्रदर्शित करता है। इनकी अनुपस्थिति में जीवों का कृत्रिम वर्गीकरण ही किया जा सकता है, जिसमें उनके सम्बन्ध स्पष्ट नहीं होंगे।
मूलभूत लक्षणों के ज्ञात न होने पर प्रायः ऐसे जीव जिनका आपस में दूर-दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं होता, एक ही समूह में वर्गीकृत हो जाते हैं, जैसे-पंखों की उपस्थिति के आधार पर कीट, उड़ने वाली छिपकली, पक्षी, चमगादड़ को उड़ने वाले जन्तुओं के समूह में वर्गीकृत किया जाता है, लेकिन इनमें परस्पर कोई सम्बन्ध स्थापित नहीं हो पाता। इसी प्रकार अनेक आर्थोपोड्स, मोलस्क जन्तुओं, मछलियों, जलसर्प, व्हेल, डॉल्फिन आदि को जलीय जीवों के अन्तर्गत वर्गीकृत करते हैं, जबकि उनमें परस्पर अनेक भिन्नताएँ पायी जाती हैं। .

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions