परजीवी प्लैटीहेल्मिन्थीज के विशेष लक्षण बताएँ।

Text Solution
Verified by Experts

परजीवी प्लैटीहेल्मिन्धीज के विशेष लक्षण
प्लैटीहेल्मिन्थीज अगुहीय (acoelomate), व अन्धनाल शरीर योजना (blind sac body plan) वाले जीव हैं, लेकिन द्विपावं सममिति प्रदर्शित करते हैं। परजीवी प्लैटीहेल्मिन्थीज के विशिष्ट लक्षण निम्न प्रकार हैं
(i) परजीवी प्रकृति के कारण इनमें स्वयं की आहार नाल/पाचन कोष्ठ का अभाव होता है। यह अपनी शरीर भित्ति के माध्यम से पोषक जीव (host) से पोषक पदार्थों (nutrients) का अवशोषण करते हैं तथा पोषक की आहार नाल में जीवनयापन करते हैं।
(ii) पोषक की आहार नाल में ही रहने के कारण इनमें अवायुवीय श्वसन (anaerobic respiration) की क्षमता होती है।
(iii) पोषक की आहार नाल से चिपके रहने के लिए चूषक या सकर जैसे आसंजक अंग (adhesive organs) होते हैं।
ocr_image
(iv) यह द्विलिंगी (Hermaphrodite) होते हैं। खण्डित शरीर में जनन अंगों की एक श्रृंखला पायी जाती है अत: बहुत बड़ी संख्या में निषेचित अण्डे देते हैं, जो पोषक के मल के साथ बाहर आकर पुन: मुखीय मार्ग से पोषक में प्रवेश पा जाते हैं।
(v) चपटा शरीर भी इन्हें परजीवी जीवन हेतु सफल बनाता है। फीताकृमि (tapeworm), लिवर फ्लुक आदि।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions