Doubtnut Promotions Sticky

सभी कशेरुकी (वर्टीब्रेट्स) रज्जुकी (कॉर्डेट्स) हैं, लेकिन सभी रज्जुकी कशेरुकी नहीं हैं। इस कथन को सिद्ध करें।

Text Solution
Verified by Experts

सभी कशेरुको (वर्टीब्रेट्स) रज्जुकी (कॉडेंट्स) हैं क्योंकि इनमें रज्जुकी या कॉडेंट्स के समान निम्नलिखित तीन मुख्य लक्षण पाएं जाते।
(1) सभी रज्जुकी या कॉडेंट्स जन्तुओं के जीवन को किसी-न-किसी अवस्था में छड़नुमा, लचीली नोटोकॉर्ड (notochord) पायी जाती है।
(2) सभी रज्जुकी या कॉडेंट्स में शरीर की मध्य पृष्ठ रेखा पर पृष्ठीय खोखला तन्त्रिका रज्जु (dorsal hollow nerve cord) नोटोकॉर्ड के ऊपर स्थित होता है।
(3) जीवन की किसी-न-किसी अवस्था में ग्रसनीय क्लोम.दरारें (pharyngeal gill clefts) पायी जाती हैं। कॉडेंट्स के एक बड़े समूह में नोटोकॉर्ड रूपान्तरित होकर कशेरुकदण्ड (vertebral column) बना देता है। ऐसे जन्तु वर्टीब्रेट या कशेरुकी कहलाते हैं। लेकिन कुछ आदिम रज्जुकी (कॉर्डेट) में वर्टीब्रल कॉलम नहीं पाया जाता अतः सभी कॉर्डेट कशेरुकी वर्टीब्रेट्स नहीं होते क्योंकि
यूरोकॉर्डेटा (Urochordata) तथा सिफैलोकॉडेटा (Cephalochordata) प्राणियों में कशेरुकदण्ड अनुपस्थित या अविकसित होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions