Doubtnut Promotions Sticky

चमगादड़ के पंख होते हैं, यह पक्षियों की तरह वायु में उड़ता है फिर भी इसे पक्षी वर्ग में न रखकर स्तनी वर्ग में क्यों रखा जाता है?

Text Solution
Verified by Experts

चमगादड़ संघ कॉर्डेटा तथा वर्ग स्तनी का जन्तु है क्योंकि
(1) इसके शरीर पर बाल (hair) पाए जाते हैं।
(2) मादा के शरीर पर विकसित स्तन ग्रन्थियाँ होती हैं।
(3) बाह्य कर्ण (external ear) पाए जाते हैं। इसमें प्रतिध्वनि निर्धारण की अपार क्षमता होती है। इसके फलस्वरूप यह अन्धकार में वस्तुओं से बिना टकराए उड़ते रहते हैं।
(4) पूर्ण विकसित शिशुओं को जन्म देते हैं, अर्थात् जरायुज (viviparous) होते हैं।
(5) यह समतापी होता है।
(6)चमगादड़ रात्रिचर एवं उड़ने वाला,स्तनी होता है। इसके पंख पतली त्वचा से बने होते हैं जो शरीर के पादों एवं पूँछ के मध्य फैले होते हैं। इन्हें पैटेजियम (patagium) कहते हैं।
चमगादड़ कॉर्डेटा संघ, स्तनी वर्ग, यूथीरिया, उपवर्ग के अन्तर्गत काइरोप्टेरा (chiroptera) गण के अन्तर्गत रखा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions