Doubtnut Promotions Sticky

राजू एवं जय एक व्यवसाय में 01 अप्रैल, 2015 से साझेदार हैं। लिखित या मौखिक रूप में कोई भी समझौता नहीं है। इन दोनों ने क्रमश: 4,00,000 रु. तथा 1,00,000 रु. की पूँजी की भागीदारी की है। इसके अतिरिक्त राजू ने 01 अक्तूबर, 2015 को प्रवृद्ध राशि के रूप में 2,00,000 रु. दिए हैं, 01 जुलाई, 2016 को राजू एक दुर्घटना का शिकार हो गया और 30 सितंबर, 2015 तक व्यवसाय में भाग नहीं ले पाया। वर्ष की समाप्ति पर 31 मार्च, 2016 को लाभ 50,600 रु. प्राप्त हुआ। दोनों साझेदारों के बीच लाभ वितरण को लेकर विवाद पैदा हो गया।
राजू का दावा है:
(i) उसे पूँजी एवं ऋण पर 10% वार्षिक की दर से ब्याज दिया जाना चाहिए।
(ii) लाभ को पूँजी के अनुपात में वितरित किया जाना चाहिए।
जय का दावा है:
(i) निवल लाभ को बराबर-बराबर बाँटा जाना चाहिए।
(ii) राजू की बीमारी की अवधि के लिए उसे 1,000 रु. प्रतिवर्ष की दर से पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए।
(iii) उसे पूँजी और ऋण पर 6% वार्षिक दर से ब्याज दिया जाना चाहिए। आपसे अपेक्षा की जाती है कि दोनों के बीच विवाद को 1932 अधिनियम के अनुसार प्रत्येक मुद्दे का सही समाधान करें:

Text Solution
Verified by Experts

(i) ऋण पर 6% वार्षिक ब्याज दिया गया।
(ii) पूँजी एवं आहरणों पर प्रभारित कोई ब्याज अनुमत नहीं।
(iii) साझेदार को वेतन व कमीशन नहीं दिया गया।
(iv) लाभ को समान विभाजित किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions