Doubtnut Promotions Sticky

यदि दो वृत्त एक-दूसरे के दो बिन्दुओ पर प्रतिच्छेद करते हो, तो सिध्द कीजिए कि उनके केन्द्रो से होकर जाने वाली रेखा उभयनिष्ठ जीवा (common chord) का लम्ब समद्विभाजक है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान लीजिए C(O, r) और C(O', s) दो वृत्त है जो एक-दूसरे को A और B पर प्रतिच्छेद करते है। हमे सिध्द करना है कि OO' जीवा AB का लम्ब समद्विभाजक है। रेखाखण्ड OA, OB। O'A और O'B (आकृति) खीचिए। अब, त्रिभुज OAO' और त्रिभुज OBO' में,
OA=OB=r
O'A=O'B=s
तथा OO'=OO'
ΔOAO'ΔOBO'
AOO'=BOO'
मान लीजिए AB और OO'का प्रतिच्छेद बिंदु M है तब त्रिभुज AOM और BOM में,
OA = OB
AOM=BOM [AOO'=AOMBOO'=BOM]
तथा OM = OM
ΔAOMΔBOM,
(भुजा-कोण-भुजा अभिगृहित)
AM=MB
और AMO=BMO=90
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions