Doubtnut Promotions Sticky

आप एक शैशव तने की अनुप्रस्थ काट का सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन कीजिए। आप कैसे पता लगायेगें कि यह एकबीजपत्री तना है अथवा द्विबीजपत्री तना है? इसके कारण बताइए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

A. द्विबीजपत्री तने की पहचान के लक्षण:
1. कॉर्टेक्स में हाइपोडर्मिस सामान्य कॉर्टेक्स तथा एण्डोडर्मिस नामक तीन स्तर होते हैं।
2. हाइपोडर्मिस कोलेन्काइमा कोशिकाओं की बनी होती है।
3. एण्डोडर्मिस के अन्दर की ओर पेरिसाइकल ( परिरम्भ) का स्तर होता है।
4. वैस्कुलर बण्डल खुले और कोलेट्ूल होते हैं। ये एक circle में विन्यासित होते हैं।
5. फ्लोएम वैस्कुलर बण्डल में बाहर की ओर पेरिसाइकल के सम्पर्क में स्थित होता है।
6. जाइलम वैस्कुल बण्डल का भीतरी भाग बनाता है। इसमें प्रोटोजाइलम केन्द्र की ओर, और मेटाजाइलम बाहर की ओर होता है।
7. पिथ होता है।
8. पिथ से पेरिसाइकल तक पैरेन्काइमा कोशिकाओं की बनी मैडयुलरी किरणें होती हैं।
B. एकबीजपत्री तने की पहचान के लक्षण:
1. कॉर्टेक्स के स्थान पर भरण ऊतक हाइपोडर्मिस से केन्द्रक तक फैला होता है।
2. हाइपोडर्मिस दृढ़ोतक कोशिकाओं की बनी होती है।
3. एण्डोडर्मिस अनुपस्थित होती है।
4. वैस्कुलर बण्डल बन्द और कोलेट्ल होते हैं, तथा बिखरे हुए होते हैं।
5. मैड्युलरी किरणें संवहन बण्डलों में अनुपस्थित होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions