Doubtnut Promotions Sticky

2 किग्रा का एक गुटका क्षैतिज पृष्ठ पर विरामावस्था में रखा है। गुटके पर एक क्षैतिज बल F धीरे -धीरे बढ़ाया जाता है। जब F = 8 न्यूटन हो जाता है, तो गुटका चलने लगता है। एक बार गति प्रारम्भ होने के पश्चात गुटका F = 7 न्यूटन बल से ही एकसमान चाल से चलता रहता है। ज्ञात कीजिए: (i) स्थैतिक तथा गतिज घर्षण गुणांक, (ii) जब क्षैतिज बल F = 5 न्यूटन है, तब गुटके पर लगा स्थैतिक घर्षण -बल, (iii) यदि एकसमान गतिमान गुटके पर आरोपित बल F को बढ़ाकर पुन: 8 न्यूटन कर दे, तब गुटके का त्वरण। (मीटर/2)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) गुटके पर सीमांत घर्षण -बल
fs = गति प्रारम्भ करने के लिये आवश्यक न्यूनतम बल = 8 न्यूटन।
अभिलम्ब प्रतिक्रिया R=mg=2 किग्रा ×10 मीटर/"2
= 20 न्यूटन
स्थैतिक घर्षण गुणांक μs=fsR=820=0.40
पुन: गतिज घर्षण -बल fk=7 न्यूटन
गतिज घर्षण गुणांक μk=fkR720=0.35
(ii) जब गुटके पर आरोपित बल F = 5 न्यूटन होता है, तो गुटका विरामावस्था में ही रहता है। अत: प्रारम्भ होने से पहले, स्थैतिक घर्षण-बल (जो की स्वत: समायोजी है)
fs=F=5 न्यूटन।
(iii) गतिमान गुटके पर घर्षण-बल f9s)=7 न्यूटन ही रहता है। अत: अब गुटके पर 8 न्यूटन बल आरोपित करने पर गुटके को त्वरित करने वाला नेट बल 1 न्यूटन रह जाता है। इस प्रकार
गुटके का त्वरण == =12ि = 0.5 मीटर/2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions