Doubtnut Promotions Sticky

2 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटका क्षैतिज से 30 के कोण पर झुके एक आनत तल (inclined plane) पर स्थित है। गुटके तथा तल के बीच घर्षण गुणांक 0.7 है। गुटके पर लगने वाला घर्षण-बल क्या होगा?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

चूँकि गुटका स्थित है, अत: घर्षण -बल स्थैतिक होगा। घर्षण-बल fs=μsR
परन्तु चित्र से R=mgcos30
ocr_image
सीमांत घर्षण-बल f9s)=μsmgcos30
=0.7×2 किग्रा ×9.8 न्यूटन/किग्रा ×0.866
= 11.9 न्यूटन।
पुन: गुटके पर नत समतल के अनुदिश नीचे की ओर कार्य कर रहा बल,
अर्थात भार का क्षैतिज घटक =mgsin30
= 2 किग्रा ×9.8 न्यूटन/किग्रा ×12=9.8 न्यूटन।
अब चूँकि भार का वह घटक जो नत समतल के अनुदिश कार्य कर रहा है तथा जो घर्षण-बल का कारक है सीमांत घर्षण -बल से कम है। पुन: स्थैतिक घर्षण -बल स्वत: संयोजी होता है अर्थात इसका मान लगाये गये बल के मान के साथ-साथ सीमांत घर्षण -बल के परिमाण तक बढ़ता है। उपरोक्त दशा में गुटके पर आरोपित बल मात्र 9.8 न्यूटन है जो कि सीमांत घर्षण -बल से कम है, अत: घर्षण-बल का मान 9.8 न्यूटन ही होगा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions