Doubtnut Promotions Sticky

पृथ्वी का द्रव्यमान 6.0 × 10 24 किग्रा तथा त्रिज्या 6.4 × 10 6 मीटर है। 10 किग्रा के एक पिण्ड को पृथ्वी-तल से अनन्त तल ले जाने में कितना कार्य करना होगा? पिण्ड की पृथ्वी-तल पर गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा कितनी होगी? यदि यह पिण्ड अनन्त से पृथ्वी पर गिरे, तो पृथ्वी से टकराते समय इसका वेग कितना होगा?
( G = 6.67 × 10 - 11 न्यूटन-मीटर . 2 //किग्रा . 2 )

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

m द्रव्यमान के पिण्ड को पृथ्वी-तल से अनन्त तक ले जाने में किया गया कार्य
W = G M e m R e
जहाँ M e पृथ्वी का द्रव्यमान तथा R e त्रिज्या है। दिये गये मान रखने पर
W = ( 6.67 × 10 - 11 न्यूटन-मीटर 2 / किग्रा 2 ) × ( 6.0 × 10 24 ) × 10 किग्रा 6.4 × 10 6 मीटर
= 6.25 × 10 8 जूल।
किग्रा जूल = न्यूटन-मीटर किग्रा = ( किग्रा-मीटर/सेकण्ड 2 ) मीटर किग्रा = मीटर 2 सेकण्ड 2 |
पृथ्वी-तल पर गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा
U = - G M e m R e = - 6.25 × 10 8 जूल।
पृथ्वी को पृथ्वी से अनन्त तक ले जाने में जो कार्य किया गया है वह पिण्ड को अनन्त से पृथ्वी तक गिराने में गतिज ऊर्जा के रूप में प्राप्त हो जायेगा। अतः यदि पृथ्वी से टकराते समय पिण्ड का वेग v हो, तो 1 2 m v 2 = 6.25 × 10 8 जूल
अथवा v = 2 × ( 6.25 × 10 8 जूल ) 10 किग्रा = 11.18 × 10 3 मीटर/सेकण्ड
= 11.18 किमी/सेकण्ड।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions