Doubtnut Promotions Sticky

दो भारी गोले जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 100 kg त्रिज्या 0.10 m है किसी क्षैतिज मेज पर एक-दूसरे से 1.0 m दूरी पर स्थित हैं। दोनों गोलो के केन्द्रों को मिलाने वाली रेखा के मध्य-बिन्दु पर गुरुत्वौय बल तथा विभव क्या है? क्या इस बिन्दु पर रखा कोई पिण्ड सन्तुलन में होगा? यदि हाँ, तो यह सन्तुलन स्थायी होगा अथवा अस्थायी?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रत्येक गोले का द्रव्यमान उस गोले के केन्द्र पर केन्द्रित माना जा सकता है। इस प्रकार प्रत्येक गोले से गोलों को मिलाने वाली रेखा के मध्य - बिन्दु की दुरी r=1.02=0.5 मीटर मध्य-बिन्दु पर दोनों गोलों द्वारा उत्पन्न गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता परिमाण में समान (= GM/r2 ) व दिशा में विपरीत होगी। अत: मध्य बिन्दु पर परिणामी गुरुत्वीय क्षेत्र की तीव्रता शून्य होगी। पुनः मध्य-बिन्दु पर प्रत्येक गोले द्वारा उत्पन्न विभव -GM/r अब चूंकि गुरुत्वीय विभव एक अदिश राशि है, अत: मध्य-बिन्दु पर दोनों गोलों के कारण परिणामी विभव प्रत्येक गोले के कारण उत्पन्न विभव का बीजगणितीय योग होगा |
इस prakar मध्य - बिन्दु पर परिणामी विभव,
V=GMrGMr
=2GMr=2×(6.67×1011)×1000.5 जूल/किग्रा
=2.67×108 जूल/किग्रा |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions