Doubtnut Promotions Sticky

ताँबे के एक तार की लम्बाई 10 मीटर है और उसके प्रति एक मीटर का द्रव्यमान 50 ग्राम है | यदि इस पर 2 किलोग्राम का भार लटकाया जाये, तो लम्बाई में वृद्धि ज्ञात कीजिए | ताँबे का यंग-प्रत्यास्थता गुणांक 1.2 × 10 11 न्यूटन / मीटर 2 , ताँबे का घनत्व 8.9 × 10 3 क्रिगा / मीटर 3 तथा g = 9.8 न्यूटन/किग्रा |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, तार की लम्बाई L = 10 मीटर, द्रव्यमान m = 50 × 10 = 500 ग्राम = 0.5 क्रिगा, तार के पदार्थ का घनत्व 8.9 × 10 3 क्रिगा / ^(3)
अत: तार का अनुप्रस्थ-परिच्छेद
A = आयतन लम्बाई = m / d L = 0.5 / ( 8.9 × 10 3 ) 10
= 5.6 × 10 - 6 मीटर 2 |
तार पर लटकाया गया भार M g, तार की पूरी लम्बाई L में वृद्धि करता है | इसके कारण
प्रतिबल = M g A = 2 क्रिगा × 9.8 न्यूटन / किग्रा 5.6 × 10 - 6 मीटर 2
= 3.5 × 10 6 न्यूटन / मीटर 2 तथा विकृति = Δ L / L
जहाँ Δ L तार की लम्बाई में वृद्धि है | हुक के नियम से
यंग-प्रत्यास्थता गुणांक Y = प्रतिबल विकृति = M g / A Δ L / L .
Δ L = ( M g / A ) × L Y = ( 3.5 × 10 6 न्यूटन / मीटर 2 ) × 10 मीटर 1.2 × 10 11 न्यूटन / मीटर 2
= 29 × 10 - 5 मीटर = 29 × 10 - 2 मिमी = 0.29 मिमी |
तार का अपना भार m g (= 0.5 किग्रा) लटकाये गये भार M g (= 2 किग्रा) का एक-चौथाई है (नगण्य नहीं है)| अत: इसके कारण भी तार की लम्बाई में वृद्धि होगी, परन्तु चूँकि यह तार के गुरुत्व-केन्द्र पर कार्यरत है, अत: यह तार की केवल आधी लम्बाई में वृद्धि करेगा | स्पष्ट है की यह वृद्धि भार के कारण वृद्धि का केवल 1 / 8 भाग अर्थात 0.29 मिमी 8 = 0.036 मिमी होगी | अत:
कुल वृद्धि = 0.29 मिमी + 0.036 मिमी = 0.326 मिमी |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions