Doubtnut Promotions Sticky

नगण्य द्रव्यमान की एक पतली छड़ जिसका परिच्छेद-क्षेत्रफल 5 × 10 - 6 मीटर 2 है, एक सिरे से ऊर्ध्वाधर लटकी है | 100 C ताप पर इसकी लम्बाई 1.0 मीटर है | छड़ को 0 C तक ठण्डा किया जाता है, परन्तु इसके निकले सिरे से एक द्रव्यमान लटकाकर इसे सिकुड़ने से रोका जाता है | ज्ञात कीजिए : (i) लटकाया गया द्रव्यमान तथा (ii) छड़ में संग्रहित ऊर्जा | दिया है : छड़ के लिये यंग गुणांक = 2 × 10 11 न्यूटन / मीटर 2 , ऊष्मीय-प्रसार गुणांक = 10 - 5 K - 1 तथा g = 10 न्यूटन/किग्रा |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

ठण्डा करने के कारण छड़ में ऊष्मीय सिकुड़न,
Δ l = l 100 × α × Δ t .
छड़ में उत्पन्न विकृति
Δ l l 100 = α Δ t = 10 - 5 K - 1 × 100 K = 10 - 3 .
इसके संगत प्रतिबल = Y × विकृति
= 2 × 10 11 न्यूटन / मीटर 2 × 10 - 3
= 2 × 10 8 न्यूटन / मीटर 2 |
तार में तनाव,
T = प्रतिबल × परिच्छेद-क्षेत्रफल
= 2 × 10 8 न्यूटन / मीटर 2 × ( 5 × 10 - 6 मीटर 2 )
= 1000 न्यूटन |
(i) लटकाया गया द्रव्यमान,
M = T g = 1000 न्यूटन 10 न्यूटन / किग्रा = 100 किग्रा |
(ii) छड़ में संग्रहित ऊर्जा, U = 1 2 प्रतिबल × विकृति × आयतन
= 1 2 × ( 2 × 10 8 ) × 10 - 3 × ( 5 × 10 - 6 × 1.0 ) = 0.5 जूल |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions