Doubtnut Promotions Sticky

एक मोल आदर्श गैस सामान्य दाब पर हिमांक से क्वथनांक तक समदाबतः गर्म की जाती है। गैस द्वारा किया गया कार्य एवं उसकी आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन ज्ञात कीजिए। दी गई ऊष्मा का परिमाण 1 किलोजूल है। दिया है: गैस नियतांक R=8.3 जूल/(मोल-K)

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गैस का नियत दाब पर 0C से 100C तक गर्म किया जाता है। यदि गैस के आयनत में वृद्धि ΔV हो तब गैस द्वारा किया गया कार्य
W=PΔV…………i
μ मोल आदर्श गैस के लिए गैस समीकरण है PV=μRT
अवकलन करने पर PΔV=μRΔT.
समीकरण (i) में मान रखने पर W=μRΔT
दिया है μ=1 मोल R=8.3 जूल/(मोल-K) तथा ΔT=100C0C=100C=100K
W=1×8.3×100=830 जूल =0.83 किलोजूल।
ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम से गैस की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन
ΔU=QW
जहां Q गैस द्वारा ली गई ऊष्मा तथा W गैस द्वारा किया गया कार्य है।
यहां Q=1 किलोजूल तथा W=0.83 किलोजूल।
ΔU=10.83=0.17 किलोजूल।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions