Doubtnut Promotions Sticky

प्रथम वर्ग के तत्वों के लिए अभिक्रियाशीलता का बढ़ता क्रम इस प्रकार है-
Li<Na<K<Rb<Cs जबकि वर्ग 17 के तत्वों का क्रम F>Cl>Br>I है। इसकी व्याख्या कीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रथम वर्ग के तत्वों के बाह्यतम कोश में केवल एक इलेक्ट्रॉन है। अतः इनमे इलेक्ट्रॉन त्यागने की प्रबल प्रवृत्ति होती है। यह प्रवृत्ति आयनन एन्थैल्पी पर निर्भर करती है। चूँकि वर्ग में नीचे जाने पर आयनन एन्थैल्पी घटती है, इसलिये प्रथम वर्ग में तत्वों की अभिक्रियाशीलता Li<Na<K<Rb<Cs क्रम में बढ़ती है।
वर्ग 17 के संयोजी कोश में 7 इलेक्ट्रॉन होते है। अतः इनमे एक अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन और ग्रहण करने की प्रवृत्ति होती है। नीचे की ओर जाने पर इलेक्ट्रोड विभव का मान घटता है अर्थात इलेक्ट्रोड विभव का मान जितना उच्च होगा उसकी अभिक्रियाशीलता भी उतनी उच्च होगी। इसलिये वर्ग 17 में नीचे जाने पर अभिक्रियाशीलता घटती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions