Doubtnut Promotions Sticky

चित्र में दिखाये गये प्रत्येक ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए-
चित्र में दिखाये गये प्रत्येक ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए-

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a)xt ग्राफ का AB भाग प्रदर्शित करता है x=0 अर्थात वस्तु विराम में है। BC भाग प्रदर्शित करता है कि x समय t के साथ नियत चाल से बढ़ता है (क्योंकि xt ग्राफ का ढलान चाल को प्रदर्शित करता है) तथा C पर अधिकतम हो जाता है। भाग CE प्रदर्शित करता है कि x समय t के सापेक्ष नियत चाल से घटता है तथा बिंदु D पर शून्य हो जाता है तत्पश्चात विपरीत दिशा में उसी दर से बिंदु E तक बढ़ता है। भाग EF प्रदर्शित करता है कि वस्तु E से F तक समय t के साथ स्थिति परिवर्तित न कर अब उसी स्थिति में बनी रहती है।
ऐसी स्थिति तब प्राप्त होती है जब एक कमरे में चिकने फर्श पर विराम में स्थित गेंद को किक किया जाता है। गेंद दीवार से टकराती है तथा विपरीत दिशा में पहले से कम वेग से वापस लौटती है क्योंकि भाग CD का ढलान, भाग BC के ढलान से कम है। जब गेंद विपरीत दीवार से टकराती है तब यह विराम स्थिति में आ जाती है।
(b) यह ग्राफ प्रदर्शित करता है कि वेग चिन्ह बार-बार परिवर्तित होता है तथा प्रत्येक होती है जब एक गोद को कुछ प्रारम्भिक वेग के ऊपर की ओर फेंका जाता है। ऊपर की ओर गति करते हुए गेंद का वेग निरन्तर कम होता है तथा अधिकतम ऊंचाई की स्थिति पर शून्य हो जाता है। अब वापस आते समय यह गुरूत्व के अन्तर्गत मुक्त रूप से गिरती है। इस समय इसका वेग पहले से विपरीत दिशा में बढ़ता है पृथ्वी से टकराने पर प्रत्येक बार गेंद पहले की अपेक्षा कम वेग से उछलती है।
(c) यह ग्राफ प्रदर्शित करता है कि प्रारम्भ में त्वरण शून्य है अर्थात वस्तु नियत चाल से गति कर रही है। इसका त्वरण एक सूक्ष्म समयान्तराल के लिए बढ़ता है और फिर‌ घटकर पुनः शून्य हो जाता है तत्पश्चात वस्तु पुनः नियत चाल से गति करती है । यह स्थिति तब प्राप्त होती है जब नियत चाल से गति कर रही क्रिकेट की गेंद एक सूक्ष्म समयान्तराल के लिए बल्ले से टकराती है उस समय यह त्वरित होती है तत्पश्चात पुनः नियत चाल से गति करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions