Class 11 | BIOLOGY |
Chapter | पादप वृध्दि एवं विकास |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 13 |
Academic Year | 2023-24 |
पादप वृद्धि पदार्थ के (PGS) असंख्य प्रयोगात्मक अनुप्रयोग हैं ऐसे PGS के नाम लिखिए जिनका आपने प्रयोग किया हो-
(i) गन्ने की पैदावार बढ़ाने में।
(ii) पार्श्व प्ररोह वृद्धि को विकसित करने में।
(iii) आलू के कंद के फूटने का कारण बनने में।
(iv) बीज अंकुरण को रोकने में।
प्राथमिक जड़ सप्ताह में 5 से. मी. सै 19 से. मी. तक वृद्धि करती है। इस काल की वृद्धि दर तथा अपेक्षित वृद्धि दर की गणना कीजिए।
जिबरेलिन की खोज सर्वप्रथम जापान में की गई जब धान का पादप बैकेन (फूलिश सीड्लिंग) रोग जो जिबरेला फूजीकोराई नामक कवक से उत्पन्न होता है, से पीड़ित था।
(i) इस पादप-हॉर्मोन के दो कार्य बताइए ।
(ii) जिबरेलिन का कौन-सा गुण धान में फूलिश सीड्लिंग रोग उत्पन्न करता है ?
आनुवंशिक रूप से………….कैनेबिस में पादपों में पुष्पों के निर्माण को जिबरेलिन बढ़ावा देते हैं जबकि ऐथिलीन आनुवंशिक रूप से पादपों में पुष्पों के निर्माण को बढ़ावा देता है।
निम्नलिखित पादपों को दीर्घ प्रदीप्तिकाली पादप (LDP), अल्प प्रदीप्तिकाली पादप (SDP) तथा दिवस निरपेक्ष पादप (DNP) में वर्गीकृत कीजिए- (i) जैंथियम, (ii) हेनबेन (हाइओसायमस नाइज़र) (iii) पालक, (iv) धान, (v) स्ट्रॉबरी, (vi) ब्रायोफिलम, (vii) सूयमुखी, (vii) टमाटर , (ix) मक्का।
एक किसान अपने खेत में खीरा उगाता है। वह मादा पुष्पों की संख्या को बढ़ाना चाहता है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसे किस पादप वृद्धि नियामक का प्रयोग करना चाहिए ?
IAA हॉर्मोन पादप में कहाँ संश्लेषित होता हैं|
जिबरेलिन हॉर्मोन पादप में कहाँ संश्लेषित होता हैं|
साइटोकाइनिन हॉर्मोन पादप में कहाँ संश्लेषित होता हैं|
वनस्पति उद्यानों तथा चाय बागानों में माली पादपों को लगातार कतरते (ट्रिम) रहते हैं ताकि यह झाड़ीनुमा रूप ले सकें। इस प्रैक्टिस की क्या कोई वैज्ञानिक व्याख्या भी है ?
सभी जीवों के जीवन में प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पादपों में किन्हीं तीन शरीर क्रियात्मक प्रक्रमों के नाम बताइए जो प्रकाश द्वारा प्रभावित होते हैं।
सभी जीवधारियों का वृद्धि करना एक महत्वपूर्ण लक्षण है। क्या एककोशिकीय जीव भी वृद्धि करते हैं यदि हाँ तो इसमें पैरामीटर क्या है ?
धान के नवोद्भिद् कवक जिबरेला फूजीकोराई से पीड़ित होतें हैं तथा फूलिश सीड्लिंग कहलाते हैं इसके पीछे क्या तर्क छिपा है ?
एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter पादप वृध्दि एवं विकास of NAVBODH BIOLOGY (HINDI) of Class 11