Class 11 | BIOLOGY |
Chapter | पादप वृध्दि एवं विकास |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न) |
Number Of Questions | 19 |
Academic Year | 2023-24 |
निकोटिआना टोबेकम, अल्प प्रदीप्तिकाली पादप है। इसके प्रकाश के क्रांतिक काल की अपेक्षा अधिक समय तक उद्भासित किए जाने पर इसमें पुष्प उत्पन्न नहीं होते। व्याख्या कीजिए।
विभज्योतक कोशिकाएँ क्या है ?
मूल root क्या है ?
पादपों में वृद्धि पैटर्न क्या जंतुओं से अलग हैं ? क्या पादप के सभी भाग अनंतकाल तक वृद्धि करते हैं ? यदि नहीं, तो पादप के ठन भागों के नाम लिखिए जो लगातार वृद्धि करते हों।
विभिन्न पादप उतकों से उदाहरण लेते निम्नलिखित शब्दों की 2-3 लाइनों में व्याख्या कीजिए- (i) विभेदीकरण, (ii) निर्विभेदीकरण, (iili) पुनर्विभेदीकरण।
ऑकिसिन, वृद्धि हॉर्मोन है जो कोशिका दी्धीकरण को बढ़ाने की सामर्थ्य रखता है। इसका प्रयोग उद्यान विज्ञान में बढ़ाने, पुष्पीकरण तथा जड़ों के विकास में होता है। ऑक्सिन से संबंधित निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए- (i) ऑक्सिन के पूर्वगामी, (ii) ऑक्सिन रोधी (प्रति-ऑक्सिन) (iii) संश्लेषित ऑक्सिन ।
ऐथिलीन तथा ऐब्सिसिक अम्ल की भूमिकाएँ धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों प्रकार की होती हैं इस कथन की पुष्टि कीजिए।
प्रयोग करते समय आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि किसी एक हार्मोन के प्रभाव को प्रदर्शित करना कठिन है ?
बह कौन-सी क्रियाविधि है जिसके द्वारा दूरस्थ/शीर्षस्थ कलिका पार्श्व कलिकाओं की वृद्धि को रोकती हैं ? ऐसी स्थिति से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करेंगे?
जंतुओं में बहुत-सी हार्मोंन स्रावित करने वाली विशेष ग्रंथि पाई जाती हैं। जबकि पादपों में इन ग्रंथियों का अभाव होता है। पादपों में हॉर्मोन्स का निर्माण कहाँ होता है ? यह हॉर्मोन किस प्रकार सक्रिय स्थल पर पहुँच जाते हैं ?
अधिकांश वैज्ञानिक खोजें आकस्मिक होती हैं। पादप हॉ्मोनों के संदर्भ में भी यह बात सही है। उदाहरण प्रस्तुत करते हुए क्या इस कथन की पुष्टि कर सकते हैं ? ऐसी आकस्मिक खोजों के लिए विशेष शब्द का प्रयोग किया जाता है ?
यदि आपको कालीन के समान घास का लॉन चाहिए तो चास की लगातार कटाई आवश्यक है। इसके लिए क्या किसी वैज्ञानिक तर्क की आवश्यकता है ?
एक स्लाइड जिसमें विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ दिखाई गई हैं, क्या आप पहचान सकते हैं कि कौन-सी कोशिकाएँ इसमें विभज्योतक हैं और कौन-सी विभक्त होने में असमर्थ हैं तथा कैसे ?
एक रबड़ बैंड को खींचो तथा उसे उसकी वास्तविक स्थिति में आने के लिए वापस छोड़ो। बबलगम को जब हम खींचते हैं तो वह अपनी वास्तविक स्थिति पर लौटकर नहीं आती। [ संकेत: प्रत्यास्थता (उत्क्रमणीय ), सुघट्यता (अनुक्रमणीय) ]
जंतु तथा पादप दोनों में वृद्धि होती है। हम क्यों कहते हैं कि पादपों में वृद्धि तथा विभेदीकरण अनिश्चित होता है लेकिन जंतुओं में ऐसा नहीं होता ? यह कथन स्पंज पर भी लागू होता है?
अनिषेकफलन की परिभाषा दीजिए। उस पादप हॉर्मोन का नाम बताइए जिसका प्रयोग अनिषेकफलन को प्रेरित करने में किया जाता है।
तरबूज खाते समय हम सभी चाहते हैं कि वह बीजरहित हो। पादप शरीरक्रिया विज्ञानी के रूप में क्या आप कोई विधि सुझा सकते हैं, जिसके द्वारा इसे प्राप्त किया जा सके ?
एक माली देखता है कि लॉन में चपटी पत्ती वाले द्विबीजपत्री खरपतवार उग आए हैं। इन खरपतवारों से प्रभावी ढंग से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है ?
अंकुरण के समय बीज से पहले पत्तियों के साथ प्ररोह तथा बाद में पुष्प निकलते हैं- (i) किस आधार पर आप सोचते हैं कि ऐसा होता है ? (ii) पौधे के लिए यह कैसे लाभदायक है ?
एन सी ई आर टी आधारित प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter पादप वृध्दि एवं विकास of NAVBODH BIOLOGY (HINDI) of Class 11