Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to प्रश्न of chapter प्रतिदर्श प्रश्न पत्र I of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterप्रतिदर्श प्रश्न पत्र I
NCERT EXEMPLAR HINDIप्रश्न
Number Of Questions35
Academic Year2023-24
  1. यदि संवेग (P), क्षेत्रफल (A) तथा समय (T) को मूल राशियाँ ले लें तो ऊर्जा का विमीय सूत्र होगा :


    02:34
    View Solution
  2. यदि संवेग (P), क्षेत्रफल (A) तथा समय (T) को मूल राशियाँ ले लें तो ऊर्जा का विमीय सूत्र होगा


    02:54
    View Solution
  3. `F=(6i-3hatj)` बल 2kg द्रव्यमान पर आरोपित है। त्वरण का परिमाण ज्ञात कीजिए।


    01:18
    View Solution
  4. किसी पिंड द्वारा घर्षण के विरूद्ध किया गया कार्य सदैव -


    03:14
    View Solution
  5. निम्नलिखित में कौन-सा बिंदु चित्र-1 में दर्शाई गई व्यवस्था का द्रव्यमान-केंद्र होने की संभावना है?


    03:14
    View Solution
  6. किसी गैस के दो अणुओं की चालें क्रमश: `9xx 10^(6) m//s` तथा `1.0 xx 10^(6) m//s` है। इनकी वर्ग माध्य मूल (rms) चाल कितनी है?


    02:12
    View Solution
  7. सरल आवर्त गति (S.H.M) करते हुए किसी कण के विस्थापन x को `x=3 cos( pi t+pi)` द्वारा निरुपित किया जा सकता है, जहाँ x मीटर में तथा t सेकंड में है। t= 0 और t = 1/2 s पर यह कण कहाँ है?


    01:28
    View Solution
  8. सरल आवर्त गति में जब किसी कण का विस्थापन उसके आयाम का एक चौथाई होता है तो इसकी गतिज ऊर्जा, इसकी कुल ऊर्जा का कौन सा अंश होता है?


    01:42
    View Solution
  9. किसी प्रगामी तरंग का विस्थापन `y=A sin (omega t- kx)` द्वारा निरूपित किया जाता है जहाँ x दूरी तथा t समय है। (1) `omega`, एवं (ii) k के विमीय सूत्र लिखिए।


    02:10
    View Solution
  10. 100g जल को `-10^(@)C` तक अतिशीतलित किया जाता है। किसी प्रकार के विक्षोभ के कारण इसका कुछ भाग अचानक जमकर बर्फ में बदल जाता है। परिणामी मिश्रण का ताप क्या होगा तथा कितना द्रव्यमान बर्फ में बदलेगा?


    04:34
    View Solution
  11. एक दिन प्रातः स्नान के लिए मैंने एक तिहाई बाल्टी गीजर से गर्म पानी लेकर भरी। शेष दो तिहाई बाल्टी को (कमरे के ताप के) ठंडे पानी से भर कर मिश्रा का ताप सहनीय बनाना था। स्नान से पहले अचानक मुझे कुछ आवश्यक कार्य करने की आवश्यकता थी जिसमें 5-10 मिनट लगने थे। अब मेरे सामने दो विकल्प थे : (1) मैं बाल्टी को ठंडे पानी से भर लूँ और फिर काम करूँ, (ii) पहले काम खत्म कर लूँ और स्नान से ठीक पहले बाल्टी में पानी भरूँ। दोनों में किस विकल्प में स्नान के समय बाल्टी में जल अधिक गर्म रहेगा? स्पष्ट कीजिए।


    06:15
    View Solution
  12. निम्नलिखित को सिद्ध कीजिए क्षैतिज से `.theta.` एवं `(90-theta)` कोणों पर समान प्रारंभिक वेग से प्रक्षिप्त दो पिंडों के
    (a) परास समान होंगे
    (b) ऊँचाईयाँ `tan theta:1` के अनुपात में होंगी।


    03:07
    View Solution
  13. पलयान वेग. से क्या तात्पर्य है? पृथ्वी के पृष्ठ से प्रक्षिप्त किसी पिंड के पलायन वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।


    03:12
    View Solution
  14. एक लड़ाकू विमान 1.5 km की ऊँचाई पर 720 km/h के वेग से क्षैतिजतः उड़ रहा है। लक्ष्य को देखने के बाद किस दृश्य कोण (क्षैतिज के सापेक्ष) पर पायलट को बम गिराना चाहिए कि वह लक्ष्य से टकराए?


    05:28
    View Solution
  15. किसी क्षैतिज सड़क पर त्रिज्या का एक गोला बिना फिसले लुढ़कता है। संपर्क बिंदु A से गुजरने वाली ऊर्ध्वाधर रेखा पर चार बिंदु हैं A, B, C एवं D (चित्र 2)। इन बिंदुओं पर विद्यमान कणों के स्थानांतरीय क्या-क्या है? द्रव्यमान केंद्र का वेग `V_(em)` है।


    03:01
    View Solution
  16. किसी उष्मागतिकीय तंत्र को मूल अवस्था D से चित्र-3 में दर्शाए गए । रेखीय प्रक्रम द्वारा माध्यमिक अवस्था तक ले जाया जाता है। फिर इसका आयतन एक समदाबी प्रक्रम द्वारा कम करके मुल आयतन के बराबर करने के लिए E से F अवस्था में लाया जाता है। D से E और फिर F अवस्था तक आने में गैस द्वारा किए गए कुल कार्य का परिकलन कीजिए।


    01:55
    View Solution
  17. किसी फ्लास्क में आर्गन एवं क्लोरीन गैस भरी है जिनके द्रव्यमान 2:1 अनुपात में हैं। मिश्रण का ताप `27^(@)C` है। दोनों गैसों के (i) प्रति अणु की औसत गतिज ऊर्जा का अनुपात (ii) दोनों गैसों के अणुओं की वर्ग माध्य मूल चालों का अनुपात ज्ञात कीजिए। आर्गन का परमाणु-द्रव्यमान क्लोरीन का अणु द्रव्यमान `=39.9u `=70.9u`


    02:46
    View Solution
  18. वायु में विद्यमान `5xx10^(-17) kg` द्रव्यमान के धूम्र कणों का सामान्य ताप एवं दाब (NTP) पर वर्ग माध्य मूल (rms) वेग परिकलित कीजिए।


    01:53
    View Solution
  19. `9 ms^(-1)` की चाल से चलती हुई कोई गेंद विराम में रखी एक सर्वसम गेंद से इस प्रकार टकराती है कि संघट्ट के पश्चात् प्रत्येक गेंद प्रारंभिक दिशा से `30^(@)` का कोण बनाती हुई जाती है। दोनों गेंदों की संघट्ट पश्चात् चालों का परिकलन कीजिए। क्या इस संघट्ट प्रक्रिया में गतिज ऊर्जा संरक्षित होती है?


    05:03
    View Solution
  20. उस अधिकतम वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए जिससे कोई कार `theta` कोण पर बंकित (बैंक्ड), त्रिज्या के वृत्ताकार मोड़ की सड़क पर सुरक्षित गुजर सकती है। कार के टायरों और सड़क के बीच घर्षण गुणांक `mu` है।


    05:50
    View Solution
  21. निम्नलिखित के लिए कारण बताइए
    (a) गेंद को लपकते समय कोई क्रिकेट खिलाडी अपने हाथ पीछे की ओर खींचता है।
    (b) लॉन लवित्र (Lawn Mower) को धकेलने की अपेक्षा खींचना अधिक आसान होता है।
    (c) दरी में से धूल निकालने के लिए इसे छड़ी से पीटा जाता है।


    03:32
    View Solution
  22. 1000 kg संहति का कोई हेलीकॉप्ट `15 ms^(-2)` के ऊर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर उठता है। चालक दल तथा यात्रियों की संहति 300 kg है। निम्नलिखित बलों का परिमाण और दिशा लिखिए-
    (a) चालक दल तथा यात्रियों द्वारा फर्श पर आरोपित बल,
    (b) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया, तथा
    (c) चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर आरोपित बल।


    03:49
    View Solution
  23. कोई महिला स्टेशन के प्लेटफार्म के खुरदरे फर्श पर रखे एक ट्रंक को धकेलती है। वह इस पर 10 m की दूरी तक 100 N का बल लगाती है। इसके पश्चात् वह लगातार थकती जाती है और उसके द्वारा लगाया बल दरी के साथ एक समान रूप से कम होता हआ अंत में 50 N रह जाता है। ट्रंक को कुल 20 m की दूरी तक धकेला गया है। महिला द्वारा लगाए गए बल तथा घर्षण बल में, जो कि 50 Nहे, ग्राफ बनाइए। दोनों बलों द्वारा 20m की दूरी चलने में किए गए कार्य का परिकलन कीजिए।


    09:55
    View Solution
  24. किसी दृढ़ पिंड द्वारा नियत कोणीय त्वरण `.alpha.` तथा प्रारंभिक वेग `omega_(0)` से घूर्णन करते पिंड की गति के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।


    01:56
    View Solution
  25. किसी ग्रह के चारों ओर नियत कक्षा में परिक्रमण करते उपग्रह की गतिज ऊर्जा एवं स्थितिज ऊर्जा के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए। यदि कोई 200kg द्रव्यमान का उपग्रह `5xx100=^(30)kg` द्रव्यमान के ग्रह के चारों ओर `6.6xx10^(6)m` त्रिज्या की कक्षा में परिक्रमण कर रहा हो तो उपग्रह की बंधन ऊर्जा (B.E.) का परिकलन कीजिए। `G=6.6xx10^(11)Nm^(2)//kg^(2)`


    06:58
    View Solution
  26. बर्नूली का प्रमेय लिखिए और उसकी उपपत्ति दीजिए।


    04:13
    View Solution
  27. माना कि किसी साइकिल टायर में पंप द्वारा हवा भरी जा रही है। इस टायर का आयतन V है (जो नियत है) और पंप प्रत्येक बार वायु का `DeltaV(lt lt V)`आयतन स्थिरोष्म अवस्था में टायर में स्थानांतरित करता है। कृत कार्य का परिकलन कीजिए जबकि ट्यूब में दाब बढ़कर `P_(1)` से `P_(2)` हो जाता है।


    03:30
    View Solution
  28. रेफ्रिजरेटर में ऊष्मा निम्नतम ताप से लेकर उच्च ताप पर परिवेश में निक्षेपित की जाती है। इस प्रक्रिया में यांत्रिक कार्य करना होता है जो विद्युत मोटर द्वारा प्रदान किया जाता है। यदि मोटर 1kw की हो और ऊष्मा `-3^(@)C` से `27^(@)C`, पर स्थानांतरित की जाती है तो यह मानते हुए कि उस रेफ्रिजरेटर की दक्षता आदर्श इंजन की दक्षता की 50% है इससे प्रति सेकंड निष्क्रमित होने वाली ऊष्मा का परिकलन कीजिए।


    05:03
    View Solution
  29. दर्शाइए कि दोनों सिरों पर स्थिर कोई डोरी जब 1 लूप, 2 लूप, 3 लूप और 4 लूप में कम्पन करती है तो इसकी आवृतियों का अनुपात 1:2:3:4 होता है।


    02:39
    View Solution
  30. (a) श्यानता गुणांक की परिभाषा और इसका SI मात्रक लिखिए।
    (b) अंतिम (टर्मिनल) वेग की परिभाषा कीजिए। किसी श्यान द्रव में गिरते हुए गोले के अंतिम वेग के लिए व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए।


    08:51
    View Solution
  31. किसी धातु के तार के लिए प्रतिबल-विकृति ग्राफ चित्र 4 में दर्शाया गया है। धीरे-धीरे तार पर लगा भार कम करने पर तार वक्र EFO के अनुदिश अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौटता है। बिंदु B पर तार टूट जाता है।
    (i) वक्र के किस बिंदु तक हुक के नियम का अनुपालन होता है?
    (ii) वक्र का कौन-सा बिंदु तार की प्रत्यास्थता सीमा या नम्यता बिंदु को निरूपित करता है?
    (iii) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के प्रत्यास्थता एवं प्लास्टिक क्षेत्र कौन-से हैं, बताइए।
    (iv) तार के ग्राफ पर दर्शाए बिंदु A के संगत प्रतिबल लगाने के बाद फिर धीरे-धीरे भार कम करने पर क्या होता है, समझाइए। विशेष रूप से बिंदुकित वक्र की व्याख्या कीजिए।
    (v) प्रतिबल-विकृति ग्राफ के C से B के बीच के भाग के संबंध में क्या विलक्षण बात है? तार पर लगाए गए कितने प्रतिबल तक यह नहीं टूटता है?


    03:46
    View Solution
  32. यह एक सामान्य प्रेक्षण है कि वर्षा मेघ भूतल से लगभग एक किलोमीटर की ऊँचाई पर हो सकते हैं।
    (a) यदि वर्षा की कोई बूंद इतनी ऊँचाई से गुरुत्व के तहत मुक्त रूप से गिरे तो उसकी चाल क्या होगी? यह मान `kmh^(-1)` में भी परिकलित कीजिए। `(g = 10 m s^(-2))`
    (b) किसी प्रारूपिक वर्षा की बूंद का व्यास 4mm है। यह आपको टकराए तो कितने संवेग से टकराएगी?
    (c) बूंद को चपटा होने का अर्थात् पहले और अंतिम संपर्क के बीच का समय-अंतराल क्या होगा?
    (d) आकलन कीजिए कि ऐसी कोई बूँद आपके ऊपर कितना बल आरोपित करेगी?
    (e) किसी छाते के ऊपर लगने वाले बल की परिमाण कोटि का आकलन कीजिए। दो वर्षा बूंदों के बीच प्रारूपिक पाश्विक पृथक 5 cm है।
    (यह मान लीजिए कि छाते के कपड़े से बूंद छन कर पार नहीं जाती।)


    08:48
    View Solution
  33. क्रिकेट के खेल में एक क्षेत्र रक्षक गेंद को `v_(0)` चाल से फेंक सकता है। यदि वह u चाल से दौड़ता हुआ गेंद को क्षैतिज से `theta` कोण बनाते हुए फेंवू तो ज्ञात कीजिए (1) किसी दर्शक के लिए दृष्टिगत क्षैतिज से बना वह प्रभावी कोण जिस पर वायु में यह गेंद प्रक्षिप्त हुई है।
    (ii) गेंद का उड्डयन काल क्या होगा? ।
    (iii) प्रक्षेपण बिंदु से कितनी दूरी (क्षैतिज परास) पर यह गेंद पृथ्वी से टकराएगी?
    (iv) वह कोण ज्ञात कीजिए जिस पर फेंकने से (iii) में प्राप्त क्षैतिज परास अधिकतम होगा।
    (v) यदि `u gt v_(0), u=v_(0), u lt v_(0)` तो अधिकतम परास के लिए का मान किस प्रकार परिवर्तित होगा?


    15:40
    View Solution
  34. दर्शाइए कि सरल आवर्त गति (S.H.M.) में किसी दिए गए क्षण पर त्वरण का मान विस्थापन के अनुक्रमानुपाती होता है। (b) hऊँचाई और A अनुप्रस्थ काट का काष्ठ का एक बेलनाकार लट्ठा ऊर्ध्वाधरतः पानी में तैर रहा है। इसको नीचे की ओर दबा कर छोड़ दिया गया है। दर्शाइए कि काष्ठ का यह लट्ठा सरल आवर्त गति (S.H.M.) करेगा जिसका आवर्तकाल `T=2pi sqrt((m)/(A rho g))` होगा। यहाँ m लटठे का द्रव्यमान तथा `rho` द्रव का घनत्व है।


    07:16
    View Solution
  35. कोई प्रगामी तरंग `y=5 sin (100 pi t-0.4 pix)` द्वारा निरूपित की जाती है, जहाँ एवं x मीटर में है तथा tसेकंड में है। निम्नलिखित का मान क्या है?
    (a) आयाम
    (b) तरंगदैर्घ्य
    (c) आवृत्ति
    (d) तरंग वेग
    (e) कण वेग के परिमाण


    02:52
    View Solution

प्रश्न questions and complete solutions for chapter प्रतिदर्श प्रश्न पत्र I of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11

All Exercises from NCERT EXEMPLAR HINDI Class 11 PHYSICS प्रतिदर्श प्रश्न पत्र I