Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to पाठ्यपुस्तक के प्रश्न of chapter समतल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसमतल रेखा में गति
SANJEEV PUBLICATIONपाठ्यपुस्तक के प्रश्न
Number Of Questions32
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिखित भौतिक राशियों में से बताइए कि कौन सी सदिश हैं और कौन सी अदिश
    आयतन, द्रव्यमान, चाल, त्वरण, घनत्व, मोल संख्या, वेग, कोणीय आवृत्‍ति, विस्थापन, कोणीय वेग।


    03:20
    View Solution
  2. निम्नांकित सूची में से दो राशियों को छांटिएं
    बल, कोणीय संवेग, कार्य, धारा, रैखिक संवेग, विद्युत क्षेत्र, आसैत वेग, चुंबकीय आघूर्ण, आपेक्षिक वेग।


    04:36
    View Solution
  3. निम्नलिखित सूची में से एकमात्र सदिश राशि को छांटिए
    ताप, दाब, आवेग, समय, शक्‍ति, पूरी पथ-लंबाई, ऊर्जा, गुरूत्वीय विभव, घर्षण गुणांक, आवेश।


    05:01
    View Solution
  4. कारण सहित बताइए कि अदिश तथा सदिश राशियों के साथ क्या अग्रलिखित बीजगणितीय संक्रियाएं अर्थपूर्ण हैं?
    a. दो अदिशों को जोड़ना, b. एक ही विमाओं के एक सदिश व एक अदिश जो जोड़ना c. एक सदिश को एक अदिश से गुणा करना d. दो अदिशों का गुणन, e. दो सदिशों को जोड़ना f. एक सदिश के घटक को उसी सदिश से जोड़ना।


    09:27
    View Solution
  5. निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए और कारण सहित बताइए कि यह सतय है या असत्य
    a. किसी सदिश का परिमाण सदैव एक अदिश होता है b. किसी सदिश का प्रत्येक का घटक सदैव अदिश होता है c. किसी कण द्वारा चली गई पथ की कुल लंबाई सदैव विस्थापन सदिश के परिमाण के बराबर होती है d. किसी कण की औसत चाल (पथ तय करने में लगे समय द्वारा विभाजित कुल पथ-लंबाई) समय के समान अंतराल में कण के औसत वेग के परिमाण से अधिक या उसके बराबर होती है। e. उन तीन सदिशों का योग जो एक समतल में नहीं हैं, कभी भी शून्य सदिश नहीं होता।


    View Solution
  6. निम्नलिखित असमिकाओं की ज्यामिति या किसी अन्य विधि द्वारा स्थापना कीजिएः
    a. `|veca+vecb|le|veca|+|vecb|`
    b. `|veca+vecb|ge||veca|-|vecb||`
    c. `|veca-vecb|le|veca|+|vecb|`
    d. `|veca-vecb|ge||veca|-|vecb||`
    इनमें समिका (समता) का चिन्ह कब लागू होता है?


    09:32
    View Solution
  7. दिया है `veca+vecb+vecc+vecd=0`, नीचे दिए गए कथनों में से कौन सा सही है
    a. `veca,vecb,vecc` तथा `vecd` में से प्रत्येक शून्य सदिश है
    b.`(veca+vecc)` का परिमाण `(vecb+vecd)` के परिमाण के बराबर हैं
    c. `veca` का परिमाण `vecb,vecc` तथा `vecd` के परिमाणों के योग से कभी भी अधिक नहीं हो सकता
    d. यदि `veca` तथा `vecd` संरेखीय नहीं हैं तो `vecb+vecc` अवश्य ही `veca` तथा `vecd` के समतल में होगा, और यह `veca` तथा `vecd` के अनुदिश होगा यदि वे संरेखीय हैं।


    08:56
    View Solution
  8. तीन लड़कियां 200 m त्रिज्या वाली वृत्तीय बर्फीली सतह पर स्केटिंग कर रही है। वे सतह के किनारे के बिंदु P से स्केटिंग शुरू करती हैं तथा P के व्यासीय विरीत बिंदु O पर विभिन्न पथों से होकर पहुंचती है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है । प्रत्येक लड़की के विस्थापन सदिश का परिमाण कितना है? किस लड़की के लिए यह वास्तव में स्केट किए गए पथ की लंबाई के बराबर है?


    04:52
    View Solution
  9. कोई साइकिल सवार किसी वृत्तीय पार्क के केंद्र O से चलना शुरू करता है तथा पार्क के किनारे P पर पहुंचता है। पुनः वह पार्क की परिधि के अनुदिश साइकिल चलाता हुआ QO के रास्ते (जैसा चित्र में दिखाया गया है) केंद्र पर वापस आ जाता है। पार्क की त्रिज्या 1km है। यदि पूरे चक्कर में 10 मिलनट लगते हों तो साइकिल सवार का a. कुल विस्थापन, b. औसत वेल, तथा c. औसत चाल क्या होगी?


    07:34
    View Solution
  10. किसी खुले मैदान में कोई मोटर चालक एक ऐसा रास्ता अपनाता है जो प्रत्येक 500 m के बाद उसके बाईं ओर `60^(@)` के कोण पर मुड़ जाता है। किसी दिए मोड़ से शुरू होकर मोटर चालक का तीसरे, छठे व आठवें मोड़ पर विस्थापन बताइए। प्रत्येक स्थिति में मोटर चालक द्वारा इन मोड़ों पर तय की गई कुल पथ लंबाई के साथ विस्थापन के परिमाण की तुलना कीजिए।


    09:09
    View Solution
  11. कोई यात्री किसी नए शहर में आया है और यह स्टेशन से किसी सीधी सड़क पर स्थित किसी होटी तक जोक 10 km दूर है जाना चाहता है। कोई बेइमान टैक्सी चालक `23 km` के चक्करदार रास्ते से उसे ले जाता है और 28 मिनट में होटल में पहुंचता है।
    a. टैक्सी की औसत चाल, और b. औसत वेग का परिमाण क्या होगा? क्या वे बराबर हैं?


    05:43
    View Solution
  12. वर्षा का पानी `30ms^(-1)` की चाल से ऊर्ध्वाधर नीचे गिर रहा है। कोई महिला `10ms^(-1)`की चाल से उत्तर से दक्षिण दिशा में साइकिल चला रही है। उसे अपना छाता किस दिशा में रखना चाहिए?


    05:23
    View Solution
  13. कोई व्यक्‍ति स्थिर पानी से 4.0 km/h की चाल से तैर सकता है। उसे 1.0 km चौड़ी नहीं को पार करने में कितना समय लगेगा यदि नहीं 3.0 km/h की स्थिर चाल से बह रही हो और वह नदी के बहाव के लंब तैर रहा हो? जब वह नदी के दूसरे किनारे पहुंचता है तो वह नदी के बहाव की ओर कितनी दूर पहूंचेगा?


    05:33
    View Solution
  14. किसी बंदरगाह में 72 km/h की चाल से हवा चल रही है और बंदरगाह में खड़ी किसी नौका के ऊपर लगा झंडा N-E दिशा में लहरा रहा है। यदि वह नौका उत्तर की ओर `51km//h` की चाल से गति करना प्रारंभ कर दे तो नौका पर लगा झंडा किस दिशा में लहराएगा?


    08:01
    View Solution
  15. किसी लंबे हॉल की छत 25 m ऊंची हैं वह अधिकतम क्षैतिज दूरी कितनी होगी जिसमें `40ms^(-1)` की चाल से फेंकी गई कोई गेंद छत से टकराए बिना गुजर जाए?


    04:10
    View Solution
  16. क्रिकेट का कोई खिलाड़ी किसी गेंद को 100 m की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता हे। वह खिलाड़ी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊंचाई तक फेंक सकता है?


    05:39
    View Solution
  17. 80 cm लंबे धागे के एक सिरे पर एक पत्थर बांधा गया है और इसे किसी एकसमान चाल के साथ किसी क्षैतिज वृत्त में घुमाया जाता है । यदि पत्थर 25 s में 14 चक्कर लगाता है तो पत्थर के त्वरण का परिमाण और उसकी दिशा क्या होगी?


    04:17
    View Solution
  18. कोई वायुयान `900kmh^(-1)` की एकसमान चाल से उड़ रहा है और 1.00 km त्रिज्या का कोई क्षैतिज लूप बनाता हे। इसके अभिकेंद्र त्वरण की गुरूत्वीय त्वरण के साथ तुलना कीजिए।


    03:25
    View Solution
  19. नीचे दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और कारण देकर बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य
    a. वृत्तीय गति में किस कण का नेट त्वरण हमेशा वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश केद्र की ओर होता है।
    b. किस बिदुं पर किसी कण का वेग सदिश सदैव उस बिंदु पर कण के पथ की स्पर्श रेखा के अनुदिश होता है।
    c. किसी कण का एकसमान वृत्तीय गति में एक चक्र में लिया गया औसत त्वरण सदिश एक शून्य सदिश होता है।


    08:22
    View Solution
  20. किसी कण की स्थिति सदिश निम्नलिखित है-
    `vecr=(3.0thati=2.0t^(2)hatj+4.0hatk)m`
    समय t सेकण्ड में है तथा सभी गुणांकों के मात्रक इस प्रकार से है कि r में मीटर में व्यक्त हो जाएं।
    a. कण का `vecv` तथा `veca` निकालिए
    b. t=2.0s पर कण के वेग का परिमाण तथा दिशा कितनी होगी?


    04:07
    View Solution
  21. कोई कण t=0 क्षण पर मूल बिंदु से `10hatjms^(-1)` के वेग से चलना प्रारंभ करता है तथा x-y समतल में एकसमान त्वरण `(8.0hati+2.0hatj)ms^(-2)` से गति करता है।
    a. किस क्षण कण का x- निर्देशांक 16 m होगा? इसी समय इसका y- निर्देशांक कितना होगा?
    b. इस क्षण कण की चाल कितनी होगी?


    05:01
    View Solution
  22. `hati` व `hatj` क्रमश: x व y-अक्षों के अनुदिश एकांक सदिश है। सदिशों `hati+hatj` तथा `hati-hatj` का परिमाण तथा दिशा क्या होगा? सदिश `A=2hati+3hatj` को `hati+hatj` व `hati-hatj` के दिशाओं के अनुदिश घटक निकालिए। [आप ग्राफी विधि का उपयोग कर सकते हें।]


    05:38
    View Solution
  23. किसी दिक्स्थान पर एक स्वेच्छ गति के लिए निम्नलिखित संबंधों में से कौनर सा सत्य है?
    (a)`vecv_("औसत")=(1//2)[vecv(t_(1))+vecv(g_(2))]`
    (b)`vecv_("औसत")=[vecr(t_(2))-vecr(v_(1))]//(t_(2)-t_(1))`
    (c)`vecv(t)=vecv(0)=vecat`
    (d)`vecr(t)=vecr(0)+vecv(0)t+(1//2)vecat^(2)`
    (e)`veca_("औसत")=[vecv(t_(2))-vecv(t_(1))]//(t_(2)-t_(1))`
    यहां औसत का आशय समय अंतराल `t_(2)` व `t_(1)` से संबंधित भौतिक राशि के औसत मान से है।


    View Solution
  24. निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा कारण एवं उदाहरण सहित बताइए कि क्या यह सत्य है या असत्य
    अदिश वह राशि है जो
    a. किसी प्रक्रिया में संरक्षित रहती है
    b. कभी ऋणात्मक नहीं होती,
    c. विमाहीन होती है,
    d. किसी स्थान पर एक बिंदु से दूसरे बिंदु के बीच नहीं बदलती,
    c. उन सभी दर्शकों के लिए एक ही मान रखती है चाहे अक्षों से उनके अभिविन्यास भिन्न-भिन्न क्यों न हों।


    06:18
    View Solution
  25. कोई वायुयान पृथ्वी से 3400 m की ऊंचाई पर उड़ रहा हैं यदि पृथ्वी पर किसी अवलोकन बिंदु पर वायुयान की 10.0 s की दूरी की स्थितियां `30^(@)` का कोण बनाती हैं तो वायुयान की चाल क्या होगी?


    06:11
    View Solution
  26. किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं। क्या दिकस्थान में इसकी कोई स्थिति होती है? क्या यह समय के साथ परिवर्तित हो सकता है? क्या दिकस्थान में भिन्न स्थानों पर दो बराबर सदिशों a व b का समान भौतिक प्रभाव अवश्य पड़ेगा? अपने उत्तर के समर्थन में उदाहरण दीजिए।


    02:00
    View Solution
  27. किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं क्या इसका अर्थ है कि कोई राशि जिसका परिमाण व दिशा हो, वह अवश्य ही सदिश होगी? किसी वस्तु के घूर्णन की व्याख्या घूर्णन अक्ष की दिशा और अक्ष के परितः घूर्णन कोण द्वारा की जा सकती है। क्याइसका यह अर्थ है कि कई भी घूर्णन एक सदिश है?


    02:58
    View Solution
  28. क्या आप निम्नलिखित के साथ कोई सदिश संबंद्ध कर सकते हैं a. किसी लूप में मोड़ी गई तार की लंबाई b. किसी समतल क्षेत्र c. किसी गोले के साथ ? व्याख्या कीजिए।


    02:32
    View Solution
  29. कोई गोली क्षैतिज से `30^(@)` के कोण पर दागी गई है और वह धरातल पर 3.0 km दूर गिरती है। इसके प्रेक्षप्य के कोण का समायोजन करके क्या 5.0 km दूर स्थित किसी लक्ष्य का भेद किया जा सकता है? गोली की बालमुख चाल को नियत तथा वायु के प्रतिरोध को नगण्य मानिए।


    07:23
    View Solution
  30. कोई लड़ाकू जहाज 1.5 km की ऊंचाई पर 720 km/h की चाल से क्षैतिज दिशा में उड़ रहा है और किसी वायुयान भेदी तोप के ठीक ऊपर से गुजरता है। ऊर्ध्वाधर से तोप की नाल का क्या कोण हो जिससे `600ms^(-1)` की चाल से दागा गया गोला वायुयातन पर वार कर सके। वायुयान के चालक को किस न्यूनतम ऊंचाई पर जहाज को उड़ाना चाहिए जिससे गोला लगने से बच सके। (`g=10ms^(-2))`


    06:44
    View Solution
  31. एक साइकिल सवार 27 km/h की चाल से साइकिल चला रहा है। जैसे ही सड़क पर वह 80 m त्रिज्या की वृत्तीय मोड़ पर पहुंचता है वह ब्रेक लगाता है और अपनी चाल को 0.5 m/s की एकसमान दर से कम कर लेता है। वृत्तीय मोड़ पर साइकिल सवार के नेट त्वरण का परिमाण और उसकी दिशा निकालिए।


    05:03
    View Solution
  32. a.सिद्ध कीजिए कि किसी प्रक्षेप्य के x- अक्ष तथा उसके वेग के बीच के कोण को समय के फलन के रूप में निम्न प्रकार से व्यक्त कर सकते हैं
    `theta(t)=tan^(-1)((v_(oy)-"gt")/(v_("ox")))`
    b. सिद्ध कीजिए कि मूल बिंदु से फेंके गए प्रक्षेप्य कोण का मान `theta_(0)=tan^(-1)((4h_(m))/R)` होगा। यहां प्रयुक्त प्रतीकों के अर्थ सामान्य है।


    07:02
    View Solution

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न questions and complete solutions for chapter समतल रेखा में गति of SANJEEV PUBLICATION of Class 11