Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT TEXTBOOK PROBLEMS of chapter समतल में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसमतल में गति
SCIENCE PUBLICATIONNCERT TEXTBOOK PROBLEMS
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिखित भौतिक राशियों में से बतलाइए कि कौम-सी सदिश हैं और कौन-सी अदिश : आयतन, द्रव्यमान, चाल, त्वरण, घनत्व, मोल संख्या, वेग, कोणीय आवृत्ति, विस्थापन, कोणीय वेग।


    03:20
    View Solution
  2. निम्नांकित सूची में से दो अदिश राशियों को छाँटिए बल, कोणीय संवेग, कार्य, धारा, रैखिक संवेग, विद्युत क्षेत्र, औसत वेग, चुंबकीय आघूर्ण, आपेक्षिक वेग।


    04:36
    View Solution
  3. निम्नलिखित सूची में से एकमात्र सदिश राशि को छाँटिए ताप, दाब, आवेग,समय, शक्ति, पूरी पथ-लंबाई, ऊर्जा, गुरुत्वीय विभव, घर्षण गुणांक, आवेश।


    05:01
    View Solution
  4. कारण सहित बताइए कि अदिश तथा सदिश राशियों के साथ क्या निम्नलिखित बीजगणितीय संक्रियाएँ अर्थपूर्ण हैं ? (a) दो अदिशों को जोड़ना, (b) एक ही विमाओं के एक सदिश व एक अदिश को जोड़ना, (c ) एक सदिश को एक अदिश से गुणा करना, (d) दो अदिशों का गुणन, (e ) दो सदिशों को जोड़ना, (f) एक सदिश के घटक को उसी सदिश से जोड़ना।


    09:27
    View Solution
  5. निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए और कारण सहित बताइए कि यह सत्य है या असत्य : (a) किसी सदिश का परिमाण सदैव एक अदिश होता है, (b) किसी सदिश का प्रत्येक घटक सदैव अदिश होता है, (c ) किसी कण द्वारा चली गई पथ की कुल लंबाई सदैव विस्थापन सदिश के परिमाण के बराबर होती है, (d) किसी कण की औसत चाल (पथ तय करने में लगे समय द्वारा विभाजित कुल पथ-लंबाई) समय के समान-अंतराल में कण के औसत वेग के परिमाण से अधिक या उसके बराबर होती है। (e ) उन तीन सदिशों का योग जो एक समतल में नहीं हैं, कभी भी शून्य सदिश नहीं होता।


    10:02
    View Solution
  6. निम्नलिखित असमिकाओं की ज्यामिति या किसी अन्य विधि द्वारा स्थापना कीजिए :
    (a) `|veca + vecb| lt= |veca|+|vecb|`
    (b) `|veca + vecb| lt= ||veca|-|vecb||`
    (c ) `|veca - vecb| lt= |veca| + |vecb|`
    (d) `|veca - vecb| lt= ||veca|-|vecb||`
    इनमें समिका (समता) का चिन्ह कब लागू होता है ?


    09:32
    View Solution
  7. दिया है `veca+vecb+vec c+vecd=0` , नीचे दिए गए कथनों में से कौन-सा सही है: (a) `veca, vecb,vec c` तथा `vecd` में से प्रत्येक शून्य सदिश है, (b) `(veca+vec c)` का परिमाण `(vecb +vecd)` के परिमाण के बराबर है, (c ) `veca` का परिमाण `vecb, vec c ` तथा `vecd ` के परिमाणों के योग से कभी भी अधिक नहीं हो सकता, (d) यदि `veca`तथा `vecd` संरेखीय नहीं है तो `veca + vec c `अवश्य `veca` ही तथा `vecd` के समतल में होगा, और यह `veca` तथा `vecd` के अनुदिश होगा यदि वे संरेखीय हैं।


    08:56
    View Solution
  8. तीन लड़कियाँ 200m त्रिज्या वाली वृत्तीय बर्फीली सतह पर स्केटिंग कर रही है। वे सतह के किनारे के बिन्दु P से स्केटिंग शुरू करती हैं तथा P के व्यासीय विपरीत बिन्दु Q पर विभिन्न पथों से होकर पहुँचती हैं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। प्रत्येक लड़की के विस्थापन सदिश का परिमाण कितना है ? किस लड़की के लिए यह वास्तव में स्केट किए गए पथ की लंबाई के बराबर है?


    01:52
    View Solution
  9. कोई साइकिल सवार किसी वृत्तीय पार्क के केन्द्र O से चलना शुरू करता है तथा पार्क के किनारे P पर पहुँचता है। पुनः वह पार्क की परिधि के अनुदिश साइकिल चलाता हुआ QO के रास्ते (जैसा चित्र में दिखाया गया है) केन्द्र पर वापस आ जाता है। पार्क की त्रिज्या 1 km है। यदि पूरे चक्कर में 10 मिनट लगते हों तो साइकिल सवार का (a) कुल विस्थापन, (b) औसत वेग, तथा (c) औसत चाल क्या होगी?


    06:04
    View Solution
  10. किसी खुले मैदान में कोई मोटर चालक एक ऐसा रास्ता अपनाता है जो प्रत्येक 500 m के बाद उसके बांयी ओर `60^@` के कोण पर मुड़ जाता है। किसी दिए मोड़ से शुरू होकर मोटर चालक का तीसरे, छठे व आठवें मोड़ पर विस्थापन बताइए। प्रत्येक स्थिति में मोटर चालक द्वारा इन मोड़ों पर तय की गई कुल पथ-लंबाई के साथ विस्थापन के परिमाण की तुलना कीजिए।


    09:09
    View Solution
  11. कोई यात्री किसी नए शहर में आया है और वह स्टेशन सीधी सड़क पर स्थित किसी होटल तक जो 10 km दूर है, जाना चाहता है। कोई बेईमान टैक्सी चालक 23 km के चक्करदार रास्ते से उसे ले जाता है और 28 मिनट में होटल में पहुंचता है। (a) टैक्सी की औसत चाल और (b) औसत वेग का परिमाण क्या होगा ? क्या वे बराबर हैं ?


    05:13
    View Solution
  12. वर्षा का पानी `30 ms^(-1)` की चाल से ऊर्ध्वाधर नीचे गिर रहा है। कोई महिला उत्तर से दक्षिण की ओर `10 ms^(-1)` की चाल से साइकिल चला रही है। उसे अपना छाता किस दिशा में रखना चाहिए।


    05:23
    View Solution
  13. कोई व्यक्ति स्थिर पानी में 0.4 km/h की चाल से तैर सकता है। उसे 1.0 km चौड़ी नदी को पार करने में कितना समय लगेगा यदि नदी 3.0 km/h की स्थिर चाल से बह रही हो और वह नदी के बहाव के लम्बवत् तैर रहा हो। जब वह नदी के दूसरे किनारे पहुँचता है तो वह नदी के बहाव की ओर कितनी दूर पहुँचेगा?


    07:15
    View Solution
  14. किसी बंदरगाह में 72 km/h की चाल से हवा चल रही है और बंदरगाह में खड़ी किसी नौका के ऊपर लगा झंडा N-E दिशा में लहरा रहा है। यदि वह नौका उत्तर की ओर 51km/h चाल से गति करना प्रारम्भ कर दे तो नौका पर लगा झंडा किस दिशा में लहराएगा ?


    08:01
    View Solution
  15. किसी लंबे हाल की छत 25 m ऊंची है। वह अधिकतम क्षतिज दूरी कितनी होगी जिसमें `40 m s^(-1)` की चाल से फेंकी गई कोई गेंद छत से टकराए बिना गुजर जाए ?


    04:10
    View Solution
  16. क्रिक्रेट का कोई खिलाड़ी किसी गेंद को 100 m की अधिकतम क्षैतिज दूरी तक फेंक सकता है। वह खिलाड़ी उसी गेंद को जमीन से ऊपर कितनी ऊँचाई तक फेंक सकता है ?


    05:39
    View Solution
  17. 80 cm लंबे धागे के एक सिरे पर एक पत्थर बाँधा गया है और इसे किसी एकसमान चाल के साथ किसी क्षैतिज वृत्त में घुमाया जाता है। यदि पत्थर 25s में 14 चक्कर लगाता है तो पत्थर के त्वरण का परिमाण और उसकी दिशा क्या होगा?


    04:17
    View Solution
  18. कोई वायुयान `900 km h^(-1)` की एकसमान चाल से उड़ रहा है और 1.00 km त्रिज्या का कोई क्षैतिज लूप बनाता है । इसके अभिकेन्द्रीय त्वरण की गुरुत्वीय त्वरण के साथ तुलना कीजिए।


    03:25
    View Solution
  19. नीचे दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और कारण देकर बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य : (a)वृत्तीय गति में किसी कण का नेट त्वरण हमेशा वृत्त की त्रिज्या के अनुदिश केन्द्र की ओर होता है। (b) किसी बिन्दु पर किसी कण का वेग सदिश सदैव उस बिन्दु पर कण के पथ की स्पर्श रेखा के अनुदिश होता है। (c ) किसी कण का एकसमान वृत्तीय गति में एक चक्र में लिया गया औसत त्वरण सदिश एक शून्य सदिश होता है।


    08:22
    View Solution
  20. किसी कण की स्थिति निम्नलिखित है :
    ` vecr = (3.0 t hati - 2.0 t^2 hatj + 4.0 hatk) m`
    समय t सेकण्ड में है तथा सभी गुणाकों के मात्रक इस प्रकार से हैं कि `vecr` में मीटर में व्यक्त हो जाए।
    (a) कण का `vecv` तथा `veca` निकालिए,
    (b) t = 2.0s पर कण के वेग का परिमाण तथा दिशा कितनी होगी?


    06:54
    View Solution
  21. कोई कण t = 0 क्षण पर मूल बिन्दु से `10 hatj m s^(-1)` के वेग से चलना प्रांरभ करता है तथा X-Y समतल में एकसमान त्वरण `(8.0hati + 2.0 hatj )ms^(-2)` से गति करता है। (a) किस क्षण कण का x-निर्देशांक 16m होगा? इसी समय इसका y-निर्देशांक कितना होगा? (b) इस क्षण कण की चाल कितनी होगी?


    05:36
    View Solution
  22. `hati , hatj ` क्रमशः X- व Y-अक्षों के अनुदिश एकांक सदिश हैं। सदिशों `hati + hatj `तथा `hati - hatj` का परिमाण तथा दिशा क्या होगी? सदिश `vecA = 2hati +3hatj` के hati+hatj` व `hati - hatj` के दिशाओं के अनुदिश घटक निकालिए [आप ग्राफीय विधि का उपयोग कर सकते हैं]


    05:38
    View Solution
  23. किसी दिक्रस्थान पर एक स्वेच्छ गति के लिए निम्नलिखित संबंधों में से कौन-सा सत्य है?
    (a) `vecv_("औसत") = (1//2) [ vecv (t_1) + vecv (t_2) ]`
    (b) `vecv_("औसत") = [ vecr (t_2) - vecr (t_1)]// (t_2 - t_1)`
    (c )` vecv (t) = vecv (0) + veca t`
    (d)` vecr (t) = vecr (0) + vecv (0) t + (1//2) vec a t^2`
    (e ) `veca_("औसत") = [vecv (t_2) - vecv (t_1) ] // (t_2 - t_1)`
    यहाँ 'औसत' का आशय समय अंतराल ` t_2 , t_1` से संबंधित भौतिक राशि के औसत मान से है।


    View Solution
  24. निम्नलिखित में से प्रत्येक कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा कारण एवं उदाहरण सहित बताइए कि क्या यह सत्य है या असत्यः अदिश वह राशि है जो (a) किसी प्रक्रिया में संरक्षित रहती है, (b) कभी ऋणात्मक नहीं होती, (c ) विमाहीन होती है, (d) किसी स्थान पर एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु के बीच नहीं बदलती, (e ) उन सभी दर्शकों के लिए एक ही मान रखती है चाहे अक्षों से उनके अभिविन्यास भिन्न-भिन्न क्यों न हों।


    04:26
    View Solution
  25. कोई वायुयान पृथ्वी से 3400 m की ऊँचाई पर उड़ रहा है| यदि पृथ्वी पर किसी अवलोकन बिन्दु पर वायुयान की 10.0 सेकंड की दूरी की स्थितियां `30^@` का कोण बनाती हैं तो वायुयान की चाल क्या होगी?


    06:11
    View Solution

NCERT TEXTBOOK PROBLEMS questions and complete solutions for chapter समतल में गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11