Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास) of chapter समतल में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसमतल में गति
SCIENCE PUBLICATIONNCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास)
Number Of Questions7
Academic Year2023-24
  1. किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं। क्या दिक्रस्थान में इसकी कोई स्थिति होती है? क्या यह समय के साथ परिवर्तित हो सकता है। क्या दिक्रथान में भिन्न स्थानों पर दो बराबर सदिशों `veca`व `vecb` का समान भौतिक प्रभाव अवश्य पड़ेगा? अपने उत्तर के समर्थन में उदाहरण दीजिए।


    02:00
    View Solution
  2. किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते हैं। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई राशि जिसका परिमाण व दिशा हो, वह अवश्य ही सदिश होगी? किसी वस्तु के घूर्णन की व्याख्या घूर्णन-अक्ष की दिशा और अक्ष के परितः घूर्णन-कोण द्वारा की जा सकती है। क्या इसका यह अर्थ है कि कोई भी घूर्णन एक सदिश है?


    02:58
    View Solution
  3. क्या आप निम्नलिखित के साथ कोई सदिश संबंद्ध कर सकते हैं: (a) किसी लूप में मोड़ी गई तार की लंबाई, (b) किसी समतल क्षेत्र, (c ) किसी गोले के साथ? व्याख्या कीजिए।


    02:32
    View Solution
  4. कोई गोली क्षैतिज से `30^@` के कोण पर दागी गई है और वह धरातल पर 3.0 km दूर गिरती है। इसके प्रक्षेप्य के कोण का समायोजन करके क्या 5.0 km दूर स्थित किसी लक्ष्य का भेद किया जा सकता है? गोली की नालमुख चाल को नियत तथा वायु के प्रतिरोध को नगण्य मानिए।


    07:23
    View Solution
  5. कोई लड़ाकू जहाज 1.5 km की ऊंचाई पर 720 km/h की चाल से क्षैतिज दिशा में उड़ रहा है और किसी वायुयान भेदी तोप के ठीक ऊपर से गुजरता है। ऊर्ध्वाधर से तोप की नाल का क्या कोण हो जिससे `600 ms^(-1)` की चाल से दागा गया गोला वायुयान पर वार कर सके। वायुयान के चालक को किस न्यूनतम ऊंचाई पर जहाज को उड़ाना चाहिए जिससे गोला लगने से बच सके।


    06:44
    View Solution
  6. एक साइकिल सवार 27 km/h की चाल से साइकिल चला रहा है। जैसे ही सड़क पर वह 80m त्रिज्या के वृत्तीय मोड़ पर पहुंचता है, वह ब्रेक लगता है और अपनी चाल को 0.5 m/s की एकसमान दर से कम कर लेता है। वृत्तीय मोड़ पर साइकिल सवार के नेट त्वरण का परिमाण और उसकी दिशा निकालिए।


    05:03
    View Solution
  7. (a) सिद्ध कीजिए कि किसी प्रक्षेप्य के X-अक्ष तथा उसके वेग के बीच के कोण को समय के फलन के रूप में निम्न प्रकार से व्यक्त कर सकते हैं
    ` theta (t) = tan^(-1) ((v_(ay) - "gt")/(v_("ox")))`
    (b) सिद्ध कीजिए कि मूल बिंदु से फेंके गए प्रक्षेप्य कोण का मान ` theta_0 = tan^(-1) ((4h_m)/(R )) `होगा। यहाँ प्रयुक्त प्रतीकों के अर्थ सामान्य हैं।


    07:02
    View Solution

NCERT TEXTBOOK PROBLEMS (अतिरिक्त अभ्यास) questions and complete solutions for chapter समतल में गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11