Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT TEXT BOOK PROBLEMS of chapter कणों के निकाय तथा घूर्णी गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकणों के निकाय तथा घूर्णी गति
SCIENCE PUBLICATIONNCERT TEXT BOOK PROBLEMS
Number Of Questions21
Academic Year2023-24
  1. एकसमान द्रव्यमान घनत्व के निम्नलिखित पिण्डों में प्रत्येक के द्रव्यमान केंद्र की अवस्थिति लिखिए
    (a) गोला, (b) सिलिंडर, (c) छल्ला तथा (d) घन।
    क्या किसी पिण्ड का द्रव्यमान केंद्र आवश्यक रूप से उस पिण्ड के भीतर स्थित होता हैं?


    07:13
    View Solution
  2. HCI अणु में दो परमाणुओं के नाभिकों के बीच पृथकन लगभग `1.27Å (1Å = 10^(-10)m)` है। इस अणु के द्रव्यमान केंद्र की लगभग अवस्थिति ज्ञात कीजिए। यह ज्ञात है कि क्लोरीन का परमाणु हाइड्रोजन के परमाणु की तुलना में 35.5 गुना भारी होता है तथा किसी परमाणु का समस्त द्रव्यमान उसके नाभिक पर केंद्रित होता है।


    05:40
    View Solution
  3. कोई बच्चा किसी चिकने क्षैतिज फर्श पर एकसमान चाल v से गतिमान किसी लंबी ट्रॉली के एक सिरे पर बैठा है। यदि बच्चा खड़ा होकर ट्रॉली पर किसी भी प्रकार से दौड़ने लगता है, तब निकाय (ट्रॉली+बच्चा) के द्रव्यमान केंद्र की चाल क्या है?


    02:54
    View Solution
  4. दर्शाइये कि `veca `एवं `vecb` के बीच बने त्रिभुज का क्षेत्रफल `veca xx vecb` के परिमाण का आधा है।


    04:27
    View Solution
  5. दर्शाइये कि `veca .( vecb xx vecc)` का परिमाण तीन सदिशों`veca , vecb ` एवं `vecc`से बने समान्तर षट्फलक के आयतन के बराबर है।


    05:17
    View Solution
  6. एक कण, जिसके स्थिति सदिश rके x,Y,Z अक्षों के अनुदिश अवयव क्रमशः`x,y,z` हैं, और रेखीय संवेग सदिश `vecP` के अवयव `P_x,P_y ,P_z`, हैं, के कोणीय संवेग `vecl` के अक्षों के अनुदिश अवयव ज्ञात कीजिए। दर्शाइये, कि यदि कण केवल X-Y तल में ही गतिमान हो तो कोणीय संवेग का केवल 7-अवयव ही होता है।


    05:30
    View Solution
  7. दो कण जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान m एवं चाल v है d दूरी पर, समान्तर रेखाओं के अनुदिश, विपरीत दिशाओं में चल रहे हैं। दर्शाइये कि इस द्विकण निकाय का सदिश कोणीय संवेग समान रहता है, चाहे हम जिस बिन्दु के परितः कोणीय संवेग लें।


    07:55
    View Solution
  8. W भार की एक असमांग छड़ को, उपेक्षणीय भार वाली दो डोरियों से चित्र में दर्शाये अनुसार लटका कर विरामावस्था में रखा गया है। डोरियों द्वारा ऊर्ध्वाधर से बने कोण क्रमशः 36.90 एवं `53.1^@ ` हैं। छड़ 2m लम्बाई की है। छड़ के बायें सिरे से इसके गुरुत्व केन्द्र की दूरी d ज्ञात कीजिए।


    09:57
    View Solution
  9. एक कार का भार 1800 kg है। इसकी अगली और पिछली धुरियों के बीच की दूरी 1.8m है। इसका गुरुत्व केन्द्र, अगली धुरी से 1.05 m पीछे है। समतल धरती द्वारा इसके प्रत्येक अगले और पिछले पहियों पर लगने वाले बल की गणना कीजिए।


    07:22
    View Solution
  10. (a) किसी गोले का, इसके किसी व्यास के परितः जड़त्व आघूर्ण `2MR^2 //5` है, जहाँ M गोले का द्रव्यमान एवं Rइसकी त्रिज्या है। गोले पर खींची गई स्पर्श रेखा के परितः इसका जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
    (b) M द्रव्यमान एवं R त्रिज्या वाली किसी डिस्क का इसके किसी व्यास के परितः जड़त्व आघूर्ण `MR^2`/4 है। डिस्क के लम्बवत् इसकी कोर से गुजरने वाली अक्ष के परितः इस चकती का ड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    07:55
    View Solution
  11. समान द्रव्यमान और त्रिज्या के एक खोखले बेलन और एक ठोस गोले पर समान परिमाण के बल आघूर्ण लगाये गये हैं। बेलन अपनी सामान्य सममित अक्ष के परितः घूम सकता है और गोला अपने केन्द्र से गुजरने वाली किसी अक्ष के परितः एक दिये गये समय के बाद दोनों में कौन अधिक कोणीय चाल प्राप्त कर लेगा?


    08:06
    View Solution
  12. 20kg द्रव्यमान का कोई ठोस सिलिंडर अपने अक्ष के परितः 100 rad `s^(-1)` की कोणीय चाल से घूर्णन कर रहा है। सिलिंडर की त्रिज्या 0.25 m है। सिलिंडर के घूर्णन से संबद्ध गतिज ऊर्जा क्या है? सिलिंडर का अपने अक्ष के परितः कोणीय संवेग का परिमाण क्या है?


    02:17
    View Solution
  13. (a) कोई बच्चा किसी घूर्णिका (घूर्णीमंच) पर अपनी दोनों भुजाओं को बाहर की ओर फैलाकर खड़ा है। घूर्णिका को 40 rev/min. की कोणीय चाल से घूर्णन कराया जाता है। यदि बच्चा अपने हाथों को वापस सिकोड़ कर अपना जड़त्व आघूर्ण अपने आरभिक जड़त्व आघूर्ण का 2/5 गुना कर लेता है, तो इस स्थिति में उसकी कोणीय चाल क्या होगी? यह मानिए कि घूर्णिका की। घूर्णन गति घर्षणरहित है।
    (b) यह दर्शाइए कि बच्चे की घूर्णन की नयी गतिज ऊर्जा उसकी आरंभिक घूर्णन की गतिज ऊर्जा से अधिक है। आप गतिज ऊर्जा में हुई इस वृद्धि की व्याख्या किस प्रकार करेंगे?


    04:35
    View Solution
  14. 3kg द्रव्यमान तथा 40cm त्रिज्या के किसी खोखले सिलिंडर पर कोई नगण्य द्रव्यमान की रस्सी लपेटी गई है। यदि रस्सी को 30N बल से खींचा जाए तो सिलिंडर का कोणीय त्वरण क्या होगा? रस्सी का रैखिक त्वरण क्या है? यह मानिए कि इस प्रकरण में कोई फिसलन नहीं है।


    03:59
    View Solution
  15. किसी घूर्णक (रोटर) की 200 rad `s^(-1)` की एकसमान कोणीय चाल बनाए रखने के लिए एक इंजन द्वारा 180Nm का बल आघूर्ण प्रेषित करना आवश्यक होता है। इंजन के लिए आवश्यक शक्ति ज्ञात कीजिए। (नोट : घर्षण की अनुपस्थिति में एकसमान कोणीय वेग होने में यह समाविष्ट है कि बल आघूर्ण शून्य है। व्यवहार में लगाए गए बल आघूर्ण की आवश्यकता घर्षणी बल आघूर्ण को निरस्त करने के लिए होती है।) यह मानिए कि इंजन की दक्षता 100% है।


    04:34
    View Solution
  16. R त्रिज्या वाली समांग डिस्क से R/2 त्रिज्या का एक वृत्ताकार भाग काट कर निकाल दिया गया है। इस प्रकार बने वृत्ताकार सुराख का केन्द्र मूल डिस्क के केन्द्र से R/2 दूरी पर है अवशिष्ट डिस्क के गुरुत्व केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।


    05:25
    View Solution
  17. एक मीटर छड के केन्द्र के नीचे क्षुर-धार रखने पर वह इस पर संतुलित हो जाती है जब दो सिक्के, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 5 है, 12.0 cm के चिन्ह पर एक के ऊपर एक रखे जाते हैं तो छड़ 45.0 cm चिन्ह पर संतुलित हो जाती है। मीटर छड़ का द्रव्यमान क्या है?


    06:27
    View Solution
  18. एक ठोस गोला, भिन्न नति के दो आनत तलों पर एक ही ऊँचाई से लुढ़कने दिया जाता है। (a) क्या वह दोनों बार समान चाल से तली में पहुंचेगा? (b) क्या उसको एक तल पर लुढ़कने में दूसरे से अधिक समय लगेगा? (c) यदि हां, तो किस पर और क्यों?


    09:10
    View Solution
  19. 2m त्रिज्या के एक वलय (छल्ले) का भार 100kg है। यह एक क्षैतिज फर्श पर इस प्रकार लोटनिक गति करता है कि इसके द्रव्यमान केन्द्र की चाल 20cm/s हो। इसको रोकने के लिए कितना कार्य करना होगा?


    06:08
    View Solution
  20. ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान `5.30 xx 10^(-26)` kg है तथा इसके केन्द्र से होकर गुजरने वाली और इसके दोनों परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा के लम्बवत् अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण `1.94 xx 10^(-46) kg m^2` है। मान लीजिए कि गैस के ऐसे अणु की औसत चाल 500 m/s है और इसके घूर्णन की गतिज ऊर्जा, स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा की दो तिहाई है। अणु का औसत कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    05:28
    View Solution
  21. एक बेलन `30^@ ` कोण बनाते आनत तल पर लुढ़कता हुआ ऊपर चढ़ता है। आनत तल की तली में बेलन के द्रव्यमान केन्द्र की चाल 5m/s है।
    (a) आनत तल पर बेलन कितना ऊपर जायेगा?
    (b) वापस तली तक लौट आने में इसे कितना समय लगेगा?


    09:16
    View Solution

NCERT TEXT BOOK PROBLEMS questions and complete solutions for chapter कणों के निकाय तथा घूर्णी गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11