Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter कणों के निकाय तथा घूर्णी गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकणों के निकाय तथा घूर्णी गति
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions73
Academic Year2023-24
  1. एक पिण्ड दो कणों से मिलकर बना है जिनके द्रव्यमान क्रमश: 4 ग्राम व 6 ग्राम है। इन कणों के स्थिति निर्देशांक क्रमशः (1,4,-2) तथा (2,3,7) सेमी. है। इस कण तंत्र के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात करो।


    06:37
    View Solution
  2. एक समबाहु त्रिभुज के शीर्षों पर रखे गए तीन कणों का द्रव्यमान केन्द्र ज्ञात कीजिए। कणों के द्रव्यमान क्रमशः 100 g, 150g एवं 200g हैं। त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लम्बाई 0.5m हैं।


    05:59
    View Solution
  3. 2,4 तथा 6g द्रव्यमान वाले कणों का द्रव्यमान केन्द्र (1,1, 1) बिन्दु पर है। एक 4g द्रव्यमान के चौथे कण की स्थिति क्या होना चाहिए ताकि नये निकाय में द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति (0,0,0) बिन्दु पर हो जाए।


    04:16
    View Solution
  4. एक त्रिभुजाकार फलक का द्रव्यमान केन्द्र ज्ञात कीजिए।


    03:54
    View Solution
  5. एक पतली छड़ के द्रव्यमान केन्द्र की स्थिति ज्ञात कीजिए।


    01:34
    View Solution
  6. एक दिए गए L-आकृति के फलक (एक पतली चपटी प्लेट) का द्रव्यमान केन्द्र ज्ञात कीजिए, जिसकी विभिन्न भुजाओं को चित्र - में दर्शाया है। फलक का द्रव्यमान 3kg है।


    05:24
    View Solution
  7. वो पिण्ड जिनके द्रव्यमान क्रमशः 5 kg. तथा 1kg. है। इनके वेग क्रमशः `(hati -5 hatj + 2 hatk )`मी./से. तथा `(-5hati+20hatj-2hatk)` मी./से. है। ये द्विकण तंत्र का निर्माण करते हैं। इस कण तंत्र का द्रव्यमान केन्द्र के सापेक्ष कुल रेखीय संवेग ज्ञात कीजिये।


    View Solution
  8. दो सदिशों `vecA = ( 3 hati - 4 hatj + 5 hatk )`एवं `vecB = (-2 hati + hatj - 3hatk )`के अदिश एवं सदिश गुणनफल ज्ञात कीजिए।


    03:33
    View Solution
  9. यदि कोई धावक वृत्ताकार पथ की परिधि पर पाँच चक्कर पूर्ण करता है, तब धावक का कोणीय विस्थापन कितना होगा?


    01:47
    View Solution
  10. पृथ्वी का अपनी घूर्णन अक्ष के सापेक्ष कोणीय वेग ज्ञात कीजिये।


    02:11
    View Solution
  11. किसी दृढ़ पिण्ड का कोणीय विस्थापन समय पर निम्न प्रकार निर्भर करता है
    ` theta = 2 t ^3 -5 t^2 +6 `
    समय t=2 सेकण्ड पर तात्क्षणिक कोणीय वेग ज्ञात करो।


    01:57
    View Solution
  12. एक दृढ़ पिण्ड परिवर्ती कोणीय वेग (a-bt) से किसी समय`t`पर घूर्णन अक्ष के सापेक्ष घूर्णन गति कर रहा है। इसके विरामावस्था में आने तक इसके द्वारा बनाया कोण क्या होगा ?


    02:50
    View Solution
  13. मूल सिद्धान्त के आधार पर समीकरण `omega = omega_0 + alpha t` व्युत्पन्न कीजिए।


    02:24
    View Solution
  14. एक बिजली का पंखा 600 चक्कर प्रति मिनट की चाल से घूर्णन कर रहा है। जब विद्युत प्रवाह बन्द हो जाता है तो पंखा 60 चक्कर के पश्चात् रुक जाता है तब पंखे को रुकने में कितना समय लगेगा ?


    03:00
    View Solution
  15. ऑटोमोबाइल इंजन का कोणीय वेग 16 सेकण्ड में 1200 rpm से बढ़कर 3120 rpm हो जाता है। (i) यह मानते हुए कि कोणीय त्वरण समान रहता है, इसका मान ज्ञात कीजिए। (ii) इस समय में इंजन कितने चक्कर लगाता है


    07:59
    View Solution
  16. मूल बिन्दु के परितः `7hati +3hatj-5hatk` का बल आघूर्ण ज्ञात कीजिए। बल जिस कण पर लगता है उसका स्थिति सदिश `hati - hatj + hatk `है


    02:48
    View Solution
  17. दर्शाइये कि किसी बलयुग्म का आघूर्ण उस बिन्दु के ऊपर निर्भर नहीं करता जिसके परितः आप आघूर्ण ज्ञात करते हैं।


    05:27
    View Solution
  18. 70 सेंटीमीटर लंबी और 4.00kg द्रव्यमान की धातु की छड़, दोनों सिरों से 10 सेंटीमीटर दूर रखे दो क्षुर-धारों पर टिकी है। इसके एक सिरे से 40 सेंटीमीटर की दूरी पर 6.00 kg द्रव्यमान का एक भार लटकाया गया है। क्षुर-धारों पर लगने वाले प्रतिक्रिया बलों की गणना कीजिए। (छड़ को समांग और समान अनुप्रस्थ काट वाली मान सकते हैं।)


    08:25
    View Solution
  19. एक व्यक्ति तथा एक लड़का एक एकसमान छड़ को क्षैतिजतः इस प्रकार ले जाते हैं कि लड़का छड़ के भार का 1/4 भाग उठा रहा है। यदि लड़का छड़ के एक सिरे पर हो, तब दूसरे सिरे से व्यक्ति की दूरी ज्ञात कीजिए।


    03:45
    View Solution
  20. 20 kg द्रव्यमान की एक 3m लंबी सीढ़ी एक घर्षणविहीन दीवार के साथ झुका कर टिकाई गई है। जैसा चित्र में दर्शाया गया है, इसका निचला सिरा फर्श पर दीवार से 1m की दूरी पर है। दीवार और फर्श के प्रतिक्रिया बल ज्ञात कीजिए।


    09:40
    View Solution
  21. 1, 2, 3, 4 किग्रा के बिन्दु द्रव्यमान क्रमशः (0,0,0) (2,0, 0) (0, 3,0) तथा (-2,-2,0) बिन्दुओं पर रखे हैं। X-अक्ष के सापेक्ष इस निकाय का जड़त्व आघूर्ण क्या होगा?


    03:39
    View Solution
  22. 16 किग्रा-मी`""^2` तथा 4 किग्रा- मी`""^2` जड़त्व आघूर्ण वाले गतिशील दो पिण्डों की घूर्णन गतिज ऊर्जाएँ समान है। उनके कोणीय संवेगों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


    04:02
    View Solution
  23. एक छल्ला अपने अक्ष पर `(20)/(pi)`चक्कर प्रति सेकण्ड के कोणीय वेग से घूम रहा है। छल्ले का उसके अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण `10^(-3)` किग्रा.-मी`""^(2)` है। इसकी घूर्णन गतिज ऊर्जा का मान ज्ञात कीजिए।


    01:47
    View Solution
  24. नगण्य द्रव्यमान वाली एक रस्सी, 20kg द्रव्यमान एवं 20cm त्रिज्या के गतिपालक पहिये के रिम पर लपेटी हुई है। रस्सी पर 25N का एकसमान कर्षण बल लगाया जाता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। गतिपालक पहिया एक क्षैतिज धुरी पर लगाया गया है जिसके बियरिंगों में कोई घर्षण नहीं है।
    (a) पहिये के कोणीय त्वरण की गणना कीजिए।
    (b) 2m रस्सी खुलने तक कर्षण बल द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए।
    (c) इस क्षण पर पहिये की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। यह मानिए कि पहिया शून्य से गति प्रारंभ करता है।
    (d) भाग (b) एवं (c) के उत्तरों की तुलना कीजिए।


    08:31
    View Solution
  25. 5 किग्रा., 2 किग्रा., 3 किग्रा. और 4 किग्रा. द्रव्यमान के चार पिण्ड क्रमशः (0, 0,0), (2, 0,0), (0, 3,0) और (-2, -2,0) बिन्दुओं पर रखें गये है। x अक्ष, Y अक्ष, Z अक्ष के सापेक्ष इस निकाय का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिये। (दूरियों को मीटर में नापा गया है।)


    06:31
    View Solution
  26. एक वलय का द्रव्यमान 0.1 किग्रा तथा त्रिज्या 0.08 मीटर हैं। उस अक्ष के सापेक्ष जो इसके केन्द्र से गुजरे तथा तल में स्थित हो, वलय का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    01:54
    View Solution
  27. एक वलय का स्वयं के तल पर स्थित अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण 8 मात्रक है। वलय का उसके तल में स्थित और नेमि से पारित अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    04:21
    View Solution
  28. 0.2 मीटर त्रिज्या और 2 किग्रा. द्रव्यमान की एक चकती स्वयं के अक्ष के परितः परिभ्रमण कर रही है। चकती का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    01:30
    View Solution
  29. विभिन्न धातुओं की दो वृत्ताकार चकतियों के द्रव्यमान तथा मोटाई समान हो तो किस चकती का जड़त्व आघूर्ण स्वयं के अक्ष के प्रति कम होगा?


    03:51
    View Solution
  30. एक ठोस बेलन का द्रव्यमान 1 किग्रा., त्रिज्या 0.05 मीटर व लम्बाई 0.10 मीटर है, तो इसके लम्बाई के लम्बवत् व द्रव्यमान केन्द्र से गुजरने वाले अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    02:53
    View Solution
  31. यदि किसी बेलन का स्वयं के अक्ष के प्रति जड़त्व आघूर्ण तथा इस अक्ष के लम्बवत् द्रव्यमान केन्द्र से गुजरने वाले अक्ष के प्रति जड़त्व आघूर्ण परस्पर बराबर हो तो उसकी लम्बाई तथा त्रिज्या का क्या अनुपात होगा?


    03:26
    View Solution
  32. पृथ्वी एक ठोस गोले की तरह अपने अक्ष पर घूर्णन कर रही है। पृथ्वी का घूर्णन काल 24 घण्टे, त्रिज्या `6.37 xx 10^6 ` मीटर तथा द्रव्यमान `5.94 xx 10^(24)` किग्रा. है, तो पृथ्वी का कोणीय संवेग ज्ञात करो।


    03:48
    View Solution
  33. एक ठोस गोले का उसके व्यास के प्रति जड़त्व आघूर्ण `2xx 10^(-3)`-किग्रा.-मीटर`""^2` है। गोले को स्पर्श करते हुए अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    03:44
    View Solution
  34. यदि पृथ्वी की त्रिज्या सिकुड़कर अपनी वर्तमान त्रिज्या की आधी रह जाये (बिना द्रव्यमान परिवर्तन के) तो दिन की अवधि कितनी होगी?


    04:41
    View Solution
  35. 0.2 किग्रा. द्रव्यमान तथा 1 मीटर लम्बाई की पतली छड़ को उसके केन्द्र से गुजरने वाली व लम्बाई के लम्बवत् अक्ष के परितः घूर्णित किया जाता है। छड़ की घूर्णन त्रिज्या ज्ञात करो।


    01:41
    View Solution
  36. R त्रिज्या की एक वस्तु क्षैतिज तल पर v चाल से लुढ़कते हुए नत तल पर चढ़ने लगती है व अधिकतम ऊँचाई `h= 3v^2 //4g` प्राप्त करती है। वस्तु की आकृति क्या है?


    11:25
    View Solution
  37. 0.1 किग्रा द्रव्यमान व 0.025 मीटर त्रिज्या का एक ठोस गोला 0.1 मी/सेकण्ड के समान वेग से एक क्षैतिज चिकनी मेज पर लौटनी करता है। इसकी कुल ऊर्जा का मान ज्ञात कीजिये।


    05:10
    View Solution
  38. चार कण जिनके द्रव्यमान क्रमशः 1 ग्राम, 2 ग्राम, 3 ग्राम व 4 ग्राम है, एक 0.05 मीटर भुजा के वर्ग के कोनों पर स्थित है। इन कणों के द्रव्यमान केन्द्र के निर्देशांक ज्ञात करो।


    04:36
    View Solution
  39. एक द्विपरमाणुक अणु दो बिन्दुवत् परमाणुओं से मिलकर बना है। परमाणुओं के द्रव्यमान `m_1 ` व ` m_2` है तथा वे एक दूसरे से लम्बाई के भारहीन बन्धन से जुड़े है। अणु का इनके दव्यमान केन्द्र से एवं बन्ध की लम्बाई के लम्बवत् गुजरने वाले अक्ष के प्रति जड़त्व आघूर्ण की गणना कीजिए।


    05:43
    View Solution
  40. एक वलय का जड़त्व आघूर्ण 0.40 किग्रा मी है। यदि वह प्रति मिनट 2100 चक्कर लगा रही हो तो इसे 2 सेकण्ड में रोकने के लिए आवश्यक बल आघूर्ण ज्ञात कीजिये।


    07:28
    View Solution
  41. समान्तर चतुर्भुज की भुजाएँ सदिश `vecA = 2hati +3hatj` तथा सदिश :`vecB=hati+4hatj` के द्वारा व्यक्त की जाती है। चतुर्भुज के क्षेत्रफल का मान ज्ञात कीजिए।


    03:01
    View Solution
  42. एक निर्वात पात्र में चुम्बकीय प्रेरण (B)0.2 वेबर/मीटर`""^2` तथा विद्युत क्षेत्र `10^5` वोल्ट/मीटर परस्पर लम्बवत् लग रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों के लम्बवत् कैथोड़ किरणे अविक्षेपित गुजर रही है। किरणों का वेग ज्ञात करो।


    03:33
    View Solution
  43. यदि सदिश `vecA = hati + hatj + hatk `तथा `vecB = 3 hati ` किसी त्रिभज की दो संगत भुजाओं को निरूपित करते हैं तो त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


    03:19
    View Solution
  44. सिद्ध कीजिए कि सदिश `vecA = hati - 5 hatj ` तथा `vecB = 2 hati - 10 hatj `के मध्य कोण शून्य है।


    04:03
    View Solution
  45. एक इलेक्ट्रॉन चुम्बकीय क्षेत्र से 45 का कोण बनाता हुआ `10^6` मी./से.० वेग से गति कर रहा है। यदि चुम्बकीय क्षेत्र का मान 2.0 वेबर/मी`""^2`. है तो इलेक्ट्रॉन पर लगने वाले बल का मान ज्ञात करो।
    `(q = 1.6 xx 10^(-19)`कूलॉम`)`


    02:03
    View Solution
  46. यदि बल `vecF =5hati -3hatj+2hatk` न्यूटन किसी वस्तु पर बिन्दु (-3,4,1) पर लग रहा हो तो इसका बल आघूर्ण ज्ञात करो।


    03:29
    View Solution
  47. सिद्ध करो कि -
    ` ( vecA xx vecB ) ^2 +( vecA . vecB) ^2 = A^2 B^2 `


    02:23
    View Solution
  48. एक कार 85 किमी./घण्टा की चाल से गतिशील है। उसके पहियों का व्यास 0.75 मी. है। पहियों की कोणीय चाल ज्ञात करो। यदि ब्रेक लगाने पर कार 70.7 मी. दूर जाकर रुकती है तो पहियों का कोणीय त्वरण क्या होगा?


    04:36
    View Solution
  49. एक 2 kg-`m^2` जड़त्व आघूर्ण वाले पहिए का प्रारम्भिक कोणीय वेग 50 rad./s है। इस पर 10N-m का बल आघूर्ण कार्यरत है, वह समय ज्ञात करो जितने में पहिया 80 rad/s के कोणीय वेग तक त्वरित होगा।


    02:09
    View Solution
  50. किसी पिण्ड का प्रारम्भिक कोणीय संवेग 2 किग्रा. मी./से.`""^2` है। यदि 10 से. में यह 50 प्रतिशत बढ़ जाए तो पिण्ड पर कार्यकारी बल आघूर्ण कितना होगा। यदि घूर्णन अक्ष के परितः पिण्ड का जड़त्व आघूर्ण 4 किग्रा. मी है तो पिण्ड में कितना कोणीय त्वरण उत्पन्न होगा।


    03:20
    View Solution
  51. किसी पिण्ड का कोणीय संवेग 12.56 जूल-सेकण्ड है तथा इसके घूर्णन की दर 10 चक्कर/से. है। पिण्ड का जड़त्व आघूर्ण ज्ञात करो।


    02:23
    View Solution
  52. एक पुच्छल तारे की सूर्य से अधिकतम तथा न्यूनतम दूरी क्रमशः `14 xx 10^9 `तथा `7 xx 10^7` मीटर है। यदि पुच्छल तारे की अधिकतम चाल `6 xx 10^2` किमी/से. हो तो उसकी न्यूनतम चाल ज्ञात कीजिये।


    02:07
    View Solution
  53. एक घड़ी की सेकण्ड की सुई की लम्बाई 2 सेमी. है। उसके सिरे का रैखिक वेग ज्ञात कीजिए।


    02:17
    View Solution
  54. द्रव्यमान m के दो समान कण परस्पर d दूरी पर स्थित समान्तर पथों पर समान चाल v से विपरीत दिशाओं में गतिमान है। इस निकाय के किसी निर्देश बिन्दु के प्रति कोणीय संवेग के परिमाण का मान ज्ञात कीजिए।


    07:55
    View Solution
  55. एक द्रव्यमान m का कण v वेग से x दिशा में गतिशील है। जब कण (x, y, z) बिन्दु पर स्थित है उस समय मूल बिन्दु के प्रति कोणीय संवेग के घटक ज्ञात कीजिए।


    04:45
    View Solution
  56. दर्शाइये कि अचर-वेग से चलते एकल कण का किसी बिन्दु के परितः कोणीय संवेग उसकी समस्त गति के दौरान अचर रहता है।


    05:29
    View Solution
  57. दो वलयों को एक भारहीन छड़ पर समाक्षतः लगाया गया है और उनके केन्द्र A व B,0.2 मीटर की दूरी पर है। प्रत्येक वलय की त्रिज्या 0.1 मीटर तथा द्रव्यमान 1.5 किग्रा. है- (1) A व B को मिलाने वाली अक्ष के सापेक्ष तथा (ii) AB के लम्बवत् और इसके मध्य बिन्दु से गुजरने वाले अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण का परिकलन कीजिये।


    06:59
    View Solution
  58. एक 0.6 मीटर व्यास और 1 किलोग्राम द्रव्यमान की एक चकती अपने व्यास के परितः घूर्णन कर रही है। चकती के जड़त्व आघूर्ण की गणना कीजिए।


    04:44
    View Solution
  59. दो समान घनत्व तथा मोटाई की चकतियों की त्रिज्या 1:2 अनुपात में है तो स्वयं के अक्ष के सापेक्ष उनके जड़त्व आघूर्ण किस अनुपात में होगें?


    05:59
    View Solution
  60. एक आदमी हाथ के पंखे से हवा कर रहा है। पंखे के हैन्डिल (नगण्य द्रव्यमान) की छड़ पर एक 0.10 किग्रा. द्रव्यमान तथा 0.10 मी. त्रिज्या की वृत्ताकार चकती लगी है। पंखे का हैन्डिल के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण ज्ञात करों।


    03:32
    View Solution
  61. m द्रव्यमान एवं b अर्धव्यास के चार गोलों के केन्द्र a भुजा वाले वर्ग के चारों कोनों पर स्थित है। वर्ग के तल के अभिलम्बवत् एवं वर्ग के केन्द्र से जाने वाले अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण का मान ज्ञात करो।


    04:47
    View Solution
  62. एक वलय बिना फिसले एक नत तल पर नीचे लुढ़कती है। तल पर 10 मीटर दूरी तय करने पर इसकी चाल क्या होगी? तल क्षैतिज से `30^@` कोण बनाता है तथा `g = 9.8 `मी./से`""^2`.


    02:56
    View Solution
  63. एक पहिया जिसका जड़त्व आघूर्ण 10 किग्रा`xx`मी.`""^2` है। 10 चक्कर /मिनट की दर से घूम रहा है। पहिए को पूर्वमान से 5 गुना घुमाने पर कितना कार्य करना पड़ेगा?


    04:13
    View Solution
  64. एक 4 किग्रा. द्रव्यमान का एक गोला एक समतल पर 0.5 मी./सेकण्ड के वेग से लुढ़क रहा है। इसकी कुल ऊर्जा। ज्ञात करो।


    02:28
    View Solution
  65. एक ठोस गोला क्षैतिज तल पर सीधी रेखा में एक समान वेग से बिना फिसले लुढ़क रहा है उसकी स्थानान्तरण तथा घूर्णन गतिज ऊर्जाओं में अनुपात ज्ञात करो।


    04:21
    View Solution
  66. एक 5 किग्रा. द्रव्यमान का ठोस गोला एक अनन्त धरातल पर बिना फिसले लुढ़क रहा है। धरातल का क्षैतिज से झुकाव `30^@` है तथा गुरूत्वीय त्वरण 9.8 मी./से.`""^2` है। गोले का तल पर त्वरण ज्ञात कीजिये।


    04:49
    View Solution
  67. एक 0.03 मीटर व्यास का वृत्ताकार सिक्का जिसका द्रव्यमान 0.01 किग्रा. है। एक समतल पर 0.04 मी./से. के वेग से लुढ़क रहा है तो उसकी कुल ऊर्जा ज्ञात करो।


    05:16
    View Solution
  68. एक रील पर धागा लिपटा हुआ है। यदि धागे के स्वतन्त्र सिरे को पकड़ कर रील को पृथ्वी के सापेक्ष गुरूत्वीय त्वरण में नीचे गिरने दिया जाये तो त्रिज्या वाली रील का त्वरण ज्ञात कीजिये।


    04:07
    View Solution
  69. एक बेलन किसी नत तल पर फिसल कर नीचे पहुँचने में तथा बिना फिसले लुढ़क कर नीचे पहुँचने में `t_2`समय लेता है। `t_1`तथा `t_2` समय का अनुपात ज्ञात करो।


    03:46
    View Solution
  70. 0.1 किग्रा. द्रव्यमान व 0.10 मी. त्रिज्या का एक बेलन नत तल से बिना फिसले लुढ़क रहा है। यदि नत तल का ढाल 10 में 1 तथा लम्बाई 5 मीटर हो तो बेलन की कुल ऊर्जा की गणना कीजिए।


    07:30
    View Solution
  71. 100 किग्रा-मी`""^2` जडत्व आघूर्ण का घूर्णी मंच 10 सेकण्ड में 1 घूर्णन कर रहा है। एक व्यक्ति जिसका द्रव्यमान 50 किग्रा है मंच के केन्द्र पर खड़ा है। यदि व्यक्ति त्रिज्या पर केन्द्र से 2 मीटर दूरी तक चलता है तो घूर्णी मंच का कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    05:24
    View Solution
  72. M द्रव्यमान तथा R त्रिज्या की एक पतली वृत्ताकार चकती` omega ` कोणीय वेग के अपने तल के लम्बवत् तथा गुरूत्व केन्द्र में से होकर गुजरने वाले अक्ष के परितः घूर्णन कर रही है। `(M )/(4)` द्रव्यमान व उसी आकार की एक दूसरी चकती पहली चकती के ऊपर धीरे से सह-अक्षीय रूप में (coaxially) रख दी जाती है। निकाय का नवीन कोणीय वेग क्या होगा?


    04:33
    View Solution
  73. एक दृढ पिण्ड का द्रव्यमान 0.2 किग्रा. है। यह एक क्षैतिज अक्ष के प्रति दोलन करती है। निलम्बन बिन्दु गुरूत्व केन्द्र से 0.2 मी. दूर है। यदि तुल्य सरल लोलक की लम्बाई 0.35 मी. है तो (i) गुरूत्व केन्द्र से पारित क्षैतिज अक्ष के प्रति जड़त्व आघूर्ण तथा (ii) निलम्बन केन्द्र से पारित क्षैतिज अक्ष के प्रति जड़त्व आघूर्ण ज्ञात कीजिये।


    04:26
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter कणों के निकाय तथा घूर्णी गति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11