Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to NCERT Example of chapter तरलो के यांत्रिकी गुण of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterतरलो के यांत्रिकी गुण
SCIENCE PUBLICATIONNCERT Example
Number Of Questions31
Academic Year2023-24
  1. दो उर्वास्थितियों (फीमर) जिनमें प्रत्येक की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल 10`cm^(2)` है, 40kg संहति के मानव शरीर के ऊपरी भाग को सँभालती है। उर्वास्थितियों द्वारा सहन किए जाने वाले औसत दाब का आंकलन कीजिए।


    01:47
    View Solution
  2. भिन्न-भिन्न अनुप्रस्थ काट वाली दो पिचकारियों में (बिना सुई के) पानी भरा है ओर इन्हें पानी से भरी रबर नली से कसकर जोड़ दिया गया है। छोटे तथा बड़े पिस्टन के व्यास क्रमश: 1 सेमी. तथा 3 सेमी. हैं। (a) जब छोटे पिस्टन पर 10N का बल लगाया जाता है तो बड़े पिस्टन पर लगे बल का आंकलन कीजिए। (b) यदि छोटे पिस्टन को 6 सेमी. अंदर धक्का दिया जाता है तो बड़ा पिस्टन कितना बाहर जलेगा?


    05:38
    View Solution
  3. एक कार उत्थापक में छोटे पिस्टन जिसकी नत्रिज्या 5 सेमी. है पर `F_(1)` बल संपीड्य वायु लगाती है। यह दाब 15cm त्रिज्या वाले दूसरे पिस्टन पर संचरित होता है। यदि उठाई जाने वाली कार की संहति 1350kg हो तो `F_(1)` का आंकलन कीजिए। इस कार्य को संपन्‍न करने के लिए आवश्यक दाब क्‍या है? (`g=9.8ms^(-2)`)


    06:46
    View Solution
  4. किसी झील के पृष्ठ से 10m गहराई पर किसी तैराक पर दाब ज्ञात कीजिए।


    02:47
    View Solution
  5. समुद्र तल पर वायुमडल का घनत्व 1.29kg/`m^(3)` है। यह मानते हुए कि ऊँचाई के साथ घनत्व में कोई परिवर्तन नहीं होता, ज्ञात कीजिए कि वायुमंडल का विस्तार कितनी ऊँचाई तक है?


    01:43
    View Solution
  6. समुद्र के नीचे 1000m गहराई पर (a) परम दाब कितना है? (b)गेज दाब कितना है? (c) इस गहराई पर पनडुब्बी की 20cm`xx`20cm क्षेत्रफल वाली खिड़की (जिसके आंतरिक भाग का दाब समुद्र तल पर वायुमण्डलीय दाब के बराबर रखा गया है) पर आरोपित बल का आंकलन कीजिए। (समुद्र जल का घनत्व `1.03xx10^(3)kgm^(-3), g=10ms^(-2)`)


    07:42
    View Solution
  7. 100 वर्ग सेमी. क्षेत्रफल की एक समतल प्लेट तथा एक बड़ी प्लेट के बीच ग्लिसरीन की 1मिमी. मोटी तह है। यदि ग्लिसरीन का श्यानता गुणाक 1.0 किग्रा./मी. xसे. हो तो प्लेट को 7 सेमी./से. के वेग से चलाने के लिए कितना बल चाहिये?


    02:08
    View Solution
  8. पानी की दो समान्तर परतों में सापेक्ष वेग 8.0 सेमी./से. है। यदि परतों के बीच की लम्बवत्‌ दूरी 0.1 सेमी. हो तो वेग-प्रवणता ज्ञात कीजिये।


    02:02
    View Solution
  9. 0.10`m^(2)` क्षेत्रफल की कोई धातु की प्लेट किसी डोरी की सहायता से जो एक आदर्श घिरनी (जिसे संहति रहित, तथा घर्षण रहित माना गया है) के ऊपर से होकर जाती है, 0.010kg संहति से चित्र की भांति जुड़ी है। कोई द्रव जिसकी फिल्‍म 0.30mm मोटाई की है, मेज तथा प्लेट के बीच रखी हुई है। मुक्त किए जाने पर प्लेट 0.085`ms^(-1)` की अचर चाल से दार्यी ओर गति करने लगती है। द्रव का श्यानता गुणांक ज्ञात कीजिए।


    04:27
    View Solution
  10. जल की एक बूँद जिसकी त्रिज्या 0.0015 मिमी. है, वायु में गिर रही है। यदि वायु का श्यानता-गुणांक 1.8`xx10^(-5)` किग्रा./मी.से. हो तो बूंद का सीमान्त वेग क्या होगा? (जल का घनत्व =1.0`xx10^(3)` किग्रा./मी`.^(3)` (g=9.8 मी./से`.^(2)`)। वायु का घनत्व नगण्य है।


    04:50
    View Solution
  11. धातु का एक गोला जिसकी त्रिज्या 10`xx10^(-3)` मीटर तथा घनत्व 1.0`xx10^(4)` किग्रा./मी`.^(3)` है, पृथ्वी के गुरुत्वीय क्षेत्र में h दूरी तक मुक्त रूप से गिरने के पश्चात्‌ पानी की टंकी में प्रवेश करता है। यदि पानी में प्रवेश के उपरान्त उसके वेग में कोई परिवर्तन नहीं होता तो h का मान ज्ञात कीजिये। दिया है-पानी का श्यानता गुणांक=1.0`xx10^(-3)` न्यूटन-से./मी`.^(2)` , (g=10 मी./से`.^(2)`) जल का घनत्व =1.0`xx10^(3)` किग्रा./मी`.^(3)` (g=10 मी./से`.^(2)`)


    06:21
    View Solution
  12. 2.0mm त्रिज्या वाली एक तांबे की गेंद `20^(@)C` पर 6.5cm`s^(-1)` सीमांत वेग से तेल के टैंक में गिर रही है। `20^(@)C` पर तेल क्री श्यानता का आंकलन कीजिए। तेल का घनत्व `1.5xx10^(3)`kg`m^(-3)` तथा तांबे का घनत्व `8.9xx10^(3)`kg`m^(-3)` है।


    05:03
    View Solution
  13. 2.5 सेमी व्यास की नली में पानी को किस अधिकतम वेग से प्रवाहित किया जाये कि प्रवाह धारा रेखीय रहे ? पानी का श्यानता गुणांक 0.001 किग्रा./मी. से. है।


    03:01
    View Solution
  14. 1.25cm व्यास की किसी जल टोंटी से प्रवाहित होने वाले जल की दर 0.48L/min है। जल का श्यानता गुणांक `10^(-3)Pa` s है। कुछ समय पश्चात्‌ प्रवाह की दर बढ़कर 3L/min. हो जाती है। दोनों प्रवाहों के लिए अभिलक्षण बताइये।


    08:43
    View Solution
  15. भिन्‍न-भिन्‍न व्यासों के दो क्षितिज पाइप एक-दूसरे से जुड़े हैं, जिसमें जल बह रहा है। पहले पाइप में जल की चाल 4 मी./से. तथा दाब `2.0xx10^(4)` न्यूटन/मी`.^(2)` है। दूसरे पाइप में जल की चाल तथा दाब की गणना कीजिये। पाइप के व्यास क्रमशः 3 तथा 6 सेमी. है।


    05:33
    View Solution
  16. `4xx10^(4)` न्यूटन./मी`.^(2)` दाब का जल 2 मी./से. के वेग से 0.02 मी`.^(2)` अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल के पाइप से प्रवाहित होता है। यदि पाइप का अनुप्रस्थ काट घटकर 0.01 मी`.^(2)` हो जाता है तो अब पाइप में दाब का मान क्‍या होगा?


    07:28
    View Solution
  17. एक क्षैतिज नली के दो बिन्दुओं A व B पर भिन्न-भिन्न अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल है। A का व्यास 4 सेमी. तथा B का व्यास 2 सेमी. है। A तथा B पर दो मैनोमीटर भुजायें लगी हैं। जब 0.8 ग्राम/सेमी`.^(3)` घनत्व का द्रव नली से होकर बहता है तो मेनोमीटर की भुजाओं के मध्य दाबान्तर 8 सेमी. है। नली में बहने वाले द्रव के प्रवाह द्रव की गणना कीजिये। (g=980 सेमी /से `.^(2))`


    06:45
    View Solution
  18. रक्‍त वेग-किसी मूर्छित कुत्ते की बड़ी धमनी में रक्त का प्रवाह किसी वैंदुरीमापी से होकर परिवर्तित किया जाता है। इस युक्‍क्ति के चौड़े भाग की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल धमनी की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल A=8`mm^(2)` के बराबर है। युक्ति के संकरे भाग का क्षेत्रफल a=4`mm^(2)` है। धमनी में दाब हास 24Pa है। धमनी रक्त के प्रवाह की चाल क्या है।


    06:45
    View Solution
  19. एक टंकी की दीवार में जल के स्वतंत्र तल से 10 मी. नीचे एक छिद्र है। छिद्र से जल के बहि:स्राव वेग की गणना कीजिये। यदि छिद्र की त्रिज्या 1 मिमी. हो तो जल की प्रवाह दर ज्ञात कीजिए |


    03:17
    View Solution
  20. किसी पूर्णतः भारित बोइंग विमान की संहति 3.3`xx10^(5)`kg है | इसका कूल पंख क्षेत्रफल 500`m^(2)` है। यह एक निश्चित ऊँचाई पर 960km/h की चाल से उड़ रहा है। (a) पंख के ऊपरी तथा निचले पृष्ठों के बीच दाबांतर आंकलित कीजिए। (b) निचले पृष्ठ की तुलना में ऊपरी पृष्ठ पर वायु की चाल में आंशिक वृद्धि आंकलित कीजिए। (वायु का घनत्व `rho=1.2`kg`m^(-3)`)


    07:29
    View Solution
  21. पानी पर तैरती हुई एक सूई की लम्बाई 2.5 सेमी. है। सूई को पानी के तल से ऊपर उठाने के लिए सूई के भार के अतिरिक्त कम से कम कितना बल लगाना होगा? (T=7.2न्यूटन/सेमी. )


    02:29
    View Solution
  22. पानी पर एक चकती जिसकी त्रिज्या 2 सेमी. है, तैर रही है। चकती को पानी के तल से ऊपर उठाने के लिए चकती के भार के अतिरिक्त कितना न्यूनतम बल लगाना पड़ेगा? पानी का पृष्ठ तनाव `70xx10^(-3)` न्यूटन/मी. है।


    02:31
    View Solution
  23. किसी द्रव की एक आयताकार फिल्‍म 5 सेमी. लम्बी तथा 3 सेमी. चौड़ी है। यदि उसका आकार 6 सेमी. `xx`5 सेमी. करने के लिए 3`xx10^(-4)` जूल कार्य करना पड़ता है तो द्रव का पृष्ठ तनाव ज्ञात कीजिए।


    02:59
    View Solution
  24. एक तार के आयताकार छल्ले पर 4`xx`4 सेमी. की साबुन की फिल्‍म बनी है। यदि फिल्‍म का आकार 4`xx`5 सेमी. कर दिया जाये तो इस क्रिया में किये गये कार्य की गणना कीजिए। साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव 3`xx10^(-2)` न्यूटन/मीटर है।


    03:20
    View Solution
  25. 1 सेमी. त्रिज्या की पारे की एक बूंद को समान आकार की `10^(6)` छोटी बूंदों में फुआर दिया गया है। व्ययित ऊर्जा की गणना कीजिये। पारे का पृष्ठ तनाव 35`xx10^(-3)` न्यूटन/मीटर है।


    04:11
    View Solution
  26. 0.1 सेमी. त्रिज्या की पानी की एक बूंद को 27000 एकसमान बूंदों में फूहाराने में पृष्ठ तनाव के विरुद्ध कितना कार्य करना पड़ेगा तथा इस प्रक्रिया में ताप में कितनी कमी होगी? (पानी का पृष्ठ तनाव 70`xx 10^(-3)` न्यूटन/मी. विशिष्ट ऊष्मा `10^(3)` कैलोरी/ किग्रा. सेंटीग्रेट तथा घनत्व 105 किग्रा./मी`.^(3)`)


    06:39
    View Solution
  27. `27.2xx 10^(-3)` मीटर त्रिज्या के साबुन के बुलबुले के दाब आधिक्य का परिकलन करो। सांबुन के घोल का पृष्ठ तनाव 0.03 न्यूटन/मी. है।


    01:18
    View Solution
  28. एक मिमी. त्रिज्या की पानी की एक गोलीय बूंद के भीतर एवं बाहर दाबान्तर कितना होगा? पानी का पृष्ठ तनाव 73 डाइन/सेमी.


    02:08
    View Solution
  29. 2.00mm व्यास की किसी केशनली का निचला सिरा बीकर में भरे जल के पृष्ठ से 8.00cm नीचे तक डुबोया जाता है। नली के जल में डूबे सिरे पर अर्धगोलीय बुलबुला फूलाने के लिए नली के भीतर आवश्यक दाब ज्ञात कीजिए। प्रयोग के ताप पर जल का पृष्ठ तनाव 7.30`xx 10^(-2)`N`m^(-1)` है। जल का घनत्व =1000kg/`m^(3)`, वायुमण्डलीय दाब =`1.01xx 10^(5)`Pa तथा g=9.80m`s^(-2)` | दाब आधिक्य भी परिकलित कीजिए।


    06:32
    View Solution
  30. एक केशनली का व्यास `25 xx 10^(-4)` मीटर है। इसे एक द्रव में, जिसका घनत्व `0.8xx 10^(3)`किग्रा./मी`.^(3)`, पृष्ठ तनाव 6`xx10^(-2)` न्यूटन/मी. तथा स्पर्श कोण का मान शून्य है, ऊर्ध्वाधर खड़ा किया जाता है। ज्ञात कीजिए नली में द्रव कितनी ऊँचाई तक चढ़ेगा?. [g=10 मी./से`.^(2)`]


    04:06
    View Solution
  31. दो केशनलियाँ, जिनके व्यास क्रमश: 5.0 व 4.0 मिमी. हैं, एक-एक करके जल में खड़ी की जाती हैं। प्रत्येक नली में जल कितनी ऊंचाई तक चढ़ेगा? g=9.8 मी./से`.^(2)` तथा जल का पृष्ठ तनाव =`7.0xx 10^(-2)` न्यूटन/मी.।


    04:36
    View Solution

NCERT Example questions and complete solutions for chapter तरलो के यांत्रिकी गुण of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11