Complete Solutions to अभ्यास प्रश्न 24.2 of chapter प्रायिकता क्रमश: of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12MATHS
Chapterप्रायिकता क्रमश:
BALAJI PUBLICATIONअभ्यास प्रश्न 24.2
Number Of Questions22
Academic Year2023-24
  1. एक कलश में 10 काली और 5 सफेद गेंदे है | दो गेंद एक के बाद एक निकाली जाती है और पहली गेंद दूसरी के निकलने से पहले वापस नहीं रखी जाती है | यदि कलश में से प्रत्येक गेंद का निकलना समसम्भावी है, तो दोनों काली गेंद निकलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  2. 52 पत्तो की एक गड्डी में से यदृच्छया बिना प्रतिस्थापित किये दो पत्ते निकाले गये दोनों पत्तों के काले रंग का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  3. यदि `P(A)=(3)/(5),P(B)=(1)/(5)` और A व B स्वतन्त्र घटनाएँ हो तो `P(AcapB)` का मान ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  4. सन्तरों के एक डिब्बे का निरक्षण, उसमें से तीन सन्तरों को यदृच्छया बिना प्रतिस्थापित किये हुए निकाल कर किया जाता है | यदि तीनो निकाले गए सन्तरे अच्छे हो तो डिब्बे को बिक्री के लिए स्वीकृत किया जाता है | अन्यथा अस्वीकृत कर देते है | एक डिब्बा जिसमें 15 सन्तरे है, जिनमें से 12 अच्छे व 3 खराब है, के बिक्री के लिए स्वीकृत होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  5. एक थैले में 5 सफेद 7 लाल और 8 काली गेंदे है | यदि एक के बाद एक 4 गेंदे निकाली जाती है तथा निकाली गयी गेंदों को पुनः थैले में नहीं रखा जाता है, तो चारों गेंदों के सफेद निकलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  6. एक अनअभिनत सिक्का और एक अभिनत पाँसे को उछाला गया | माना घटना A सिक्के पर चित्त प्रकट होता है, और घटना B पाँसे पर संख्या 3 प्रकट होती है को निरूपित करते है, तो सिद्ध कीजिए की दोनों घटनाएँ स्वतन्त्र है |


    View Solution
  7. एक अस्पताल में डॉक्टरों के दो पद रिक्त है | साक्षात्कार हेतु एक डॉक्टर तथा उसकी पत्नी आते है | डॉक्टर के चुने जाने की प्रायिकता `(1)/(10)` तथा उसकी पत्नी के चुने जाने की प्रायिकता `(1)/(8)` है |
    निम्न की प्रायिकताएँ ज्ञात कीजिए |
    (i) दोनों चुन लिये जाये |
    (ii) केवल एक चुना जाये |
    (iii) दोनों में कोई न चुना जाये |


    View Solution
  8. एक पाँसे 1,2,3 पर लाल रंग से 4,5,6 हरे रंग से लिखे गये है | इस पाँसे को उछाला गया | माना घटना A संख्या सम है और घटना B संख्या लाल रंग से लिखी गयी है को निरूपित करते है | क्या A व B स्वतन्त्र है ?


    View Solution
  9. माना `E_(1)" व "E_(2)` दो घटनाएँ इस प्रकार है कि `P(E_(1))=(3)/(5),P(E_(2))=(3)/(10)" तथा "P(E_(1)capE_(2))=(1)/(5)` | क्या `E_(1)" व "E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है ?


    View Solution
  10. माना `E_(1)" व "E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है तथा `P(E_(1))=(1)/(2), P(E_(2))=(7)/(12), P(E_(1)" नहीं ", E_(2)" नहीं ")=(1)/(4)` तो जाँचिये कि क्या `E_(1)" व E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है ?


    View Solution
  11. किन्ही दो घटनाओ `E_(1)" व "E_(2)` के लिए `P(E_(1))=(1)/(2), P(E_(1)cupE_(2))=(3)/(5) "तथा "P(E_(2))=p` तब p का मान निम्न परिस्थियों में ज्ञात कीजिए-
    (i) घटनाएँ परस्पर अपवर्जी हो |
    (ii) घटनाएँ स्वतन्त्र हो |


    View Solution
  12. माना `E_(1)" व "E_(2)` घटनाएँ ऐसी है, कि `P(E_(1))=(1)/(2)" तथा "P(E_(2))=(7)/(12)" और "P(E_(1)" नहीं ", E_(2)" नहीं ")=(1)/(4)` | क्या `E_(1)" व "E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है ?


    View Solution
  13. यदि `E_(1)" व "E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है जहाँ `P(E_(1))=0.3" तथा "P(E_(2))=0.6` तो निम्न के मान ज्ञात कीजिए-
    (i) `P(E_(1)" और "E_(2))`
    (ii) `P(E_(1)" और "E_(2)" नहीं")`
    (iii) `P(E_(1)" या "E_(2))`
    (iv) `P(E_(1)" और "E_(2)" में कोई भी नहीं")`


    View Solution
  14. माना `E_(1)" व "E_(2)` स्वतन्त्र घटनाएँ है तथा `P(E_(1))=0.3" तथा "P(E_(2))=0.4` तब निम्न के मान ज्ञात कीजिए-
    (i) `P(E_(1)capE_(2))` (ii) `P(E_(1)cupE_(2))`
    (iii) `P(E_(1)//E_(2))` (iv) `P(E_(2)//E_(1))`


    View Solution
  15. एक दल का नेता A,75% घटनाओ सत्य बोलता है तथा दूसरा नेता B,80% घटनाओ में सत्य बोलता है | एक ही कथन में उनके एक-दूसरे से सहमत होने की प्रतिशत घटना क्या है ?


    View Solution
  16. किसी फैक्ट्री में निर्मित बल्बों की गुणवत्ता जाँचने के लिए यदृच्छया (बिना प्रतिस्थापन किये) दो बल्ब निकाले जाते है | यदि इनमें से कोई भी बल्ब खराब है तो बल्बों की पूरी खेप को खराब घोषित कर दिया जाता है | यदि 200 बल्बों के नमूनों में 5 बल्ब खराब है तो प्रायिकता ज्ञात कीजिए की नमूना खराब घोषित होगा |


    View Solution
  17. यदि पाँसों का एक जोड़ा उछाला जाता है तो प्रत्येक पाँसे पर सम अभाज्य संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  18. यदि A तथा B स्वतन्त्र घटनाएँ है तो सिद्ध कीजिए-
    `P(B//A)=P(B//A)=P(B)`


    View Solution
  19. यदि A के जिसकी आयु 40 वर्ष की है, 60 वर्ष तक जीवित रहने का प्रतिकूल संयोगानुपात 10:7 है तथा B के जिसकी आयु 50 वर्ष की है, 70 वर्ष तक जीवित रहने का प्रतिकूल संयोगानुपात 3:2 है | दोनों में से कम से कम एक के इस समय से 20 वर्ष तक जीवित रहने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  20. दो घटनाओ A तथा B के घटने की प्रायिकताएँ क्रमश: 0.25 तथा 0.50 है | A तथा B दोनों के साथ घटित होने की प्रायिकता 0.14 है | प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि न A घटित हो और न B घटित हो |


    View Solution
  21. एक छात्रावास में 60% विधार्थी हिंदी का 40% अंग्रेजी का और 20% दोनों अखबार पड़ते है | एक छात्र को यदृच्छया चुना जाता है | प्रायिकता ज्ञात कीजिए की-
    (i) वह न तो हिंदी और न ही अंग्रेजी का अखबार पढ़ती है |
    (ii) यदि वह हिंदी का अखबार पढ़ती है तो उसके अंग्रेजी का अखबार भी पढ़ने वाली होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
    (iii) यदि वह अंग्रेजी का अखबार पढ़ती है तो उसके हिंदी का अखबार भी पढ़ने वाली होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |


    View Solution
  22. तीन सिक्कों को उछाला गया है | माना `E_(1)` घटना तीन चित्त या तीन पट्ट प्राप्त होना और `E_(2)` घटना न्यूनतम दो चित्त प्राप्त होना और `E_(3)` घटना अधिकतम दो पट्ट प्राप्त होना, को निरूपित करते है | युग्म `(E_(1),E_(2)),(E_(1),E_(3))" तथा "(E_(2),E_(3))` में कौन-कौन से स्वतन्त्र है, कौन-कौन से नहीं ?


    View Solution

अभ्यास प्रश्न 24.2 questions and complete solutions for chapter प्रायिकता क्रमश: of SHREE BALAJI MATHS (HINDI) of Class 12