Class 12 | MATHS |
Chapter | प्रायिकता क्रमश: |
BALAJI PUBLICATION | अभ्यास प्रश्न 24.3 |
Number Of Questions | 11 |
Academic Year | 2023-24 |
तीन मटकों में क्रमश: 3 सफेद व 2 काली गेंद, 2 सफेद व 3 काली गेंद, 1 काली व 4 सफेद गेंदे है | प्रत्येक मटके को चुने जाने कि प्रायिकता समान है | यदृच्छया एक मटके से एक गेंद निकाली जाती है | निकाली गई गेंद के सफेद होने कि प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
एक थैले A में 4 पिली तथा 5 लाल गेंद है, दूसरे थैले B में 6 पिली तथा 3 लाल गेंद है | एक गेंद थैले A से निकालकर थैले B में स्थानांतरित कर दी जाती है तथा एक गेंद थैले B से निकाली जाती है | इस गेंद के पीला होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
एक थैले में 4 सफेद तथा 5 काली गेंदे है | दूसरे थैले में 6 सफेद तथा 7 काली गेंदे है | प्रथम थैले से एक गेंद निकालकर दूसरे थैले में डाली जाती है और दूसरे थैले से गेंदे निकाली जाती है | निकाली गयी गेंद के सफेद होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
एक कारखाने में A व B दो मशीने लगी है | रिकार्ड से ज्ञात हुआ है कि कुल उत्पादन का 60% मशीन A तथा 40% मशीन B द्वारा किया जाता है | इसके अतिरिक्त मशीन A का 2% व मशीन B का 1% उत्पादन खराब है | यदि कुल उत्पादन का एक ढेर बना लिया जाता है और उस ढेर से यदृच्छया निकाली गई वस्तु खराब हो तो इस वस्तु के मशीन A द्वारा बने होने कि प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
एक बहुविकल्पीय प्रश्न का उतर देने में एक विधार्थी या तो प्रश्न का उतर जनता है या वह अनुमान लगाता है | माना उसके उत्तर जानने की प्रायिकता `(3)/(4)` है तथा अनुमान लगाने की प्रायिकता `(1)/)(4)` है | मान ले कि छात्र के प्रश्न के उतर का अनुमान लगाने पर सही उत्तर देने की प्रायिकता `(1)/(4)` है तो इस बात की प्रायिकता क्या है, कि कोई छात्र प्रश्न का उत्तर जानता है ? यदि यह ज्ञात है कि उसने सही उत्तर दिया है |
एक कम्पनी दो संयन्त्रों में साईकिल का निर्माण करती है | पहले संयन्त्र में 60% साईकिल तथा दूसरे संयन्त्र में 40% साईकिल बनती है | पहले संयन्त्र कि 80% साईकिलों को तथा दूसरे संयन्त्र कि 90% साईकिलों को क्वालिटी में स्टैण्डर्ड ग्रेड मिलता है | एक साईकिल को यदृच्छया चुना जाता है और इसे स्टैण्डर्ड ग्रेड का पाया जाता है | प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह दूसरे संयन्त्र में बनी हो |
A द्वारा सत्य बोलने कि प्रायिकता `(4)/(5)` है | एक सिक्का उछाला जाता है तथा A बताता है, कि पट्ट (Tail) प्रदर्शित हुआ | वास्तविक रूप में पट्ट प्रकट होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
एक निर्माता के पास A,B तथा C मशीन ऑपरेटर है | प्रथम ऑपरेटर A, 1% खराब सामग्री उत्पादित करता है तथा ऑपरेटर B व C क्रमश: 5% व 7% खराब सामग्री उत्पादित करते है | कार्य A पर कुल समय का 50% लगाता है, B कुल समय का 30% तथा C कुल समय का 20% लगाता है | यदि एक खराब समाग्री उत्पादित है तो इसे A द्वारा उत्पादित किये जाने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
5% पुरुषो और 0.25% महिलाओ के बाल सफेद है | एक सफेद बालों वाले व्यक्ति को यादृच्छिक चुना जाता है | इस व्यक्ति के पुरुष होने की प्रायिकता क्या है ? यह मान ले कि पुरुषो व स्त्रियों कि संख्या समान है |
किसी विशेष रोग के सही निदान के लिए रक्त कि जाँच 99% असरदार है जब वास्तव में रोगी उस रोग से ग्रसित होता है किन्तु 0.5% बार किसी स्वस्थ व्यक्ति कि रक्त कि जाँच करने पर निदान गलत रिपोर्ट देता है अर्थात व्यक्ति कि रक्त कि जाँच करने पर निदान गलत रिपोर्ट देता है अर्थात व्यक्ति को रोग से ग्रस्त बताता है | यदि किसी जनसमुदाय में 0.1% लोग उस रोग से ग्रस्त है तो प्रायिकता क्या है, कि कोई यदृच्छया चुना गया व्यक्ति उस रोग से ग्रस्त होगा यदि उसके रक्त की जाँच करने पर यह बताया गया है कि उसे यह रोग है ?
एक बिमा कम्पनी 2000 स्कूटर चालकों, 4000 कर चालकों और 6000 ट्रक चालकों का बिमा कराती है | दुर्घटनाओं कि प्रायिकताएँ क्रमश: 0.01, 0.03 व 0.15 है | बीमाकृत चालकों में से एक दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है | उस व्यक्ति के स्कूटर चालाक होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए |
अभ्यास प्रश्न 24.3 questions and complete solutions for chapter प्रायिकता क्रमश: of SHREE BALAJI MATHS (HINDI) of Class 12