Class 12 | MATHS |
Chapter | CONIC SECTION (PARABOLA,ELLIPSE & HYPERBOLA) |
BANSAL HINDI | EXERCISE - 3 (SECTION - B (JEE -MAIN Previous Previous Year.s Question)) (HYPERBOLA) |
Number Of Questions | 21 |
Academic Year | 2023-24 |
एक परवलय की नाभि मूलबिंदु पर है तथा रेखा `x=2` परवलय की नियता है , तो परवलय का शीर्ष है
एक दीर्घवृत्त की एक नाभि मूल बिन्दु पर है। नियता की समीकरण x = 4 तथा उत्केन्द्रता `1/2` है, तो अर्द्ध-दीर्घ अक्ष की लम्बाई होगी : (i) `2/3` (ii) `4/3` (iii) `5/3` (iv) `8/3`
निर्देशी अक्षों के अनुदिश एक आयत के अन्तर्निहित (Inscribed) एक दीर्घवृत्त `x^2+4y^2 =4` बनाया जाता है तथा यह निकाय एक अन्य दीर्घवृत्त के अन्तर्निहित है जो कि बिन्दु (4,0) से गुजरता है, तो अन्य दीर्घवृत्त का समीकरण होगा
यदि परवलय `y^2 = 4x` पर बिन्दु P से खींची गई दो स्पर्श रेखायें समकोण पर है, तो P का बिन्दुपथ है
उस दीर्घवृत्त का समीकरण, जिसके अक्ष निर्देशांक अक्षों के अक्ष हैं तथा जो बिन्दु(-3, 1) से गुजरता है तथा उत्केन्द्रता `sqrt(2/5)` है, होगा
कथन 1: परवलय `y^2 = 16sqrt3 x ` तथा दीर्घवृत्त `2x^2 + y^2 = 4` की एक उभयनिष्ठ स्पर्शरेखा का समीकरण `y = 2x + 2sqrt3` है।
कथन 2: यदि रेखा `y = mx +(4sqrt3)/m,(m ne 0)` परवलय `y^2 = 16sqrt3 x` तथा दीर्घवृत्त `2x^2 +y^2 = 4` , की उभयनिष्ठ स्पर्शरेखा है, तो m समीकरण `m^4 + 2m^2 =24` को संतुष्ट करता है।
वृत्त `(x-1)^(2)+y^2 = 1` के एक व्यास को अर्ध लघु अक्ष लेकर वृत्त `x^2 + (y-2)^2= 4` के एक व्यास को अर्ध दीर्घ अक्ष लेकर एक दीर्घ वृत्त खींचा गया। यदि दीर्घवृत्त का केन्द्र मूल बिन्दु पर है तथा इसके अक्ष निर्देशांक अक्ष हैं, तो दीर्घवृत्त का समीकरण है
दिया है : एक वृत्त `2x^2 +2y^2 = 5` तथा एक परवलय `y^2 = 4sqrt5x` है।
कथन-I: इन वक्रों की एक उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा का समीकरण `y = x + sqrt5` है।
कथन-II: यदि रेखा `y=mx +sqrt5/m( m ne 0)` उनकी उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है, तो `m, m^4-3m^2+2 =0` को सन्तुष्ट करता है।
दीर्घवृत्त `x^2/16+y^2/9=1` की नाभियों से होकर जाने वाले उस वृत्त, जिसका केन्द्र (0, 3) है, का समीकरण है
परवलयों `y^(2)=4x` तथा `x^(2)= -32y` दोनों को स्पर्श करने वाली रेखा की प्रवणता है :
दीर्घवृत्त `x^(2)+3y^(2)=6` के केन्द्र से इसकी किसी स्पर्श रेखा पर खींचे गए लम्ब के पाद का बिन्दुपथ है :
(i) `(x^(2)-y^(2))^(2)=6x^(2)+2y^(2)`
(ii) `(x^(2)-y^(2))^(2)=6x^(2)-2y^(2)`
(iii) `(x^(2)+y^(2))^(2)=6x^(2)+2y^(2)`
(iv) `(x^(2)+y^(2))^(2)=6x^(2)-2y^(2).`
माना O शीर्ष है तथा Q परवलय `x^2 = 8y` पर कोई बिन्दु है। यदि बिन्दु P रेखाखण्ड OQ को 1 : 3 के अनुपात में अन्तः विभाजित करता है, तो P का बिन्दुपथ है।
दीर्घवृत्त `(x^(2))/(9)+(y^(2))/(5)=1` के नाभिलम्ब जीवा के सिरों पर खींची गयी स्पर्शियो से बने चतुर्भुज का क्षेत्रफल होगा :
उस अतिपरवलय, जिसके नाभिलंब की लम्बाई 8 है तथा जिसके संयुग्मी अक्ष की लम्बाई उसकी नाभियों के बीच की दूरी की आधी है, की उत्केन्द्रता है
माना परवलय `y^2 = 8x` का P एक ऐसा बिन्दु है जो वृत्त `x^2 + (y+6)^2 = 1` , के केन्द्र C से न्यूनतम दूरी पर है, तो उस वृत्त का समीकरण बताओ जो C से होकर जाता है तथा जिसका केन्द्र P पर है: (i) `x^2 +y^2-4x +9y+18 = 0`
(ii) `x^2 +y^2-4x +8y + 12 = 0`
(iii) `x^2 +y^2-x+4y- 12=0`
(iv) `x^2 +y^2 -x/4+24 = 0`
उन वृत्तों के केन्द्र, जो वृत्त `x^2 +y^2-8x-8y-4=0` को बाह्य रूप से स्पर्श करते हैं तथा x-अक्ष को भी स्पर्श करते हैं, स्थित हैं
एक दीर्घवृत्त, जिसका केन्द्र मूल बिन्दु पर है, की उत्केन्द्रता `1/2` है। यदि उसकी एक नियता x=-4 है, तो उसके बिन्दु `(1,3/2)` पर उसके अभिलम्ब का समीकरण है
एक अतिपरवलय बिन्दु `P(sqrt2, sqrt3)` से होकर जाता है, तथा उसकी नाभियाँ `(pm2,0)` पर है, तो अतिपरवलय के बिन्दु P पर खींची गई स्पर्श रेखा जिस बिन्दु से होकर जाती है, वह है:
(i) `(3sqrt2,2sqrt3)`
(ii) `(2sqrt2,3sqrt3)`
(iii) `(sqrt3,sqrt2)`
(iv) `(-sqrt2,-sqrt3)`
एक अतिपरवलय `4x^2-y^2 = 36` के बिन्दुओं P तथा Q पर स्पर्श रेखाएँ खींची जाती हैं। यदि यह स्पर्श रेखाएँ बिन्दु T(0, 3)पर काटती है, तो `DeltaPTQ` का क्षेत्रफल (वर्ग इकाइयों में) है:
(i) `60sqrt3`
(ii) `36sqrt5`
(iii) `45sqrt5`
(iv) `54sqrt5`
दो समुच्चय A तथा B निम्न प्रकार के हैं
`A = {(a,b) in R xx R : |a - 5| ` तथा `|b -5| lt 1}` ,
`B = {(a,b) in R xx R : 4 (a-6)^(2)+9(b-5)^(2) le36}` ,
तो :
(i) `A capB = phi`
(ii) न तो `A subB` और न ही `B subA`
(iii) `B sub A`
(iv) `A sub B`
परवलय `y^2 = 16x` के एक बिन्दु P(16, 16) पर स्पर्श रेखा तथा अभिलम्ब खींचे जाते हैं तो परवलय के अक्ष को दो बिन्दुओं क्रमशः A तथा B पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि बिन्दुओं P, A तथा B से होकर जाने वाले वृत्त का केन्द्र C है तथा `angleCPB= theta` हो, तो `tan theta` का मान है:
(i) 3
(ii) `4/3`
(iii) `1/2`
(iv) 2
EXERCISE - 3 (SECTION - B (JEE -MAIN Previous Previous Year.s Question)) (HYPERBOLA) questions and complete solutions for chapter CONIC SECTION (PARABOLA,ELLIPSE & HYPERBOLA) of BANSAL MATHS (HINDI) of Class 12