Class 12 | PHYSICS |
Chapter | सामान्य भौतिकी |
JEE Main & Advanced | बहुविकल्पीय प्रश्न I |
Number Of Questions | 18 |
Academic Year | 2023-24 |
सूत्र `X=3YZ^(2)` में, X तथा Z की विमायें क्रमशः धारिता तथा चुम्बकीय प्रेरण की विमायें है। MKSQ पद्धति में Y की विमाएँ क्या होगी?
`(1)/(2)epsilon_(0)E^(2)` की विमाएँ (जहाँ, `epsilon_(0)` = निर्वात की विद्युतशीलता, E = वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता) है
एक राशि X , व्यंजक `epsilon_(0)L(DeltaV)/(Deltat)` द्वारा व्यक्त की जाती है , जहाँ `epsilon_(0)` निर्वात की विधुतशीलता है , L लम्बाई है , `DeltaV` विभवान्तर है तथा `Delta` समयान्तराल है । X का विमीय सूत्र वही है , जो कि है :
एक घन की भुजा `1.2xx10^(-2)` मी लम्बी है। उसके आयतन का मान होगा
सम्बन्ध `p=(alpha)/(beta)e^(-(alphaZ)/(ktheta))` में p दाब, Z दूरी, k वोल्ट्जमान नियतांक तथा `theta` तापमान है। `beta` का विमीय सूत्र होगा
एक तार की लम्बाई `(6pm0.06)` सेमी, त्रिज्या (0.5 ± 0.005 )cmमिमी तथा द्रव्यमान 0.3 ± 0.003 ग्राम है। तार के घनत्व के मापन में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि का मान है
निम्न में से किस समूह में विभिन्न विमीय सूत्र वाली राशियाँ है?
एक स्क्रूगेज के पिच का मान 0.5 मिमी है तथा उसके वृत्तीय पैमाने पर 50 भाग है। यदि मुख्य पैमाने का पाठ्यांक 2 है, तो गोले का व्यास होगा
एक विद्यार्थी सही 2 मी लम्बे एक तार का सरल विधि द्वारा यंग गुणांक ज्ञात करने के लिए एक प्रयोग करता है। एक विशेष पाठ्यांक के लिए, तार की लम्बाई में होने वाली वृद्धि 0.8 नापी जाती है, जबकि सही 1.0 किग्रा के लोड के लिए अनिश्चितता `pm0.05` मिमी है। विद्यार्थी तार का व्यास 0.4 मिमी भी नापता है जबकि अनिश्चतता `pm0.01` मिमी है। पाठ्यांक से प्राप्त यंग गुणांक का मान है
अनुनाद स्तम्भ द्वारा ध्वनि की चाल ज्ञात करने के प्रयोग में
एक वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य स्केल पर 1 मिमी के निशान है। इसके वर्नियर स्केल पर 20 समान भाग है जो मुख्य स्केल के 16 भागो से मेल खाते है। इस वर्नियर कैलिपर्स का अल्पतमांक है
एक ठोस गेंद का घनत्व एक प्रयोग से निर्धारित होना है। गेंद का व्यास एक स्क्रूगेज, जिसका पिच 0.5 मिमी है तथा जिसके वृत्तीय पैमाने पर 50 भाग है, द्वारा मापा जाता है। माप मुख्य पैमाने का मान 2.5 मिमी तथा वृत्तीय पैमाने का मान 20 भाग है। यदि गेंद के मापे गए द्रव्यमान में सापेक्ष त्रुटि `2%` है, तो घनत्व में सापेक्ष त्रुटि है
सर्ल प्रयोग द्वारा यंग प्रत्यास्थता गुणांक, `(Y=(4MLg)/(pild^(2)))` निकालने के लिए एक `L=2` मी लम्बे व `d=0.5` मिमी व्यास के तार का उपयोग किया गया है। भार `M=2.5` किग्रा लगाने पर तार की लम्बाई में `l=0.25` मिमी की वृद्धि हुई। d और l को नापने के लिए क्रमशः स्क्रूगेज और माइक्रोमीटर का प्रयोग किया गया है। दोनों के पिच 0.5 मिमी एवं दोनों के सरकुलर स्केल पर 100 निशान है। Y के निकाले गए मान में अधिकतम प्रसम्भाव्य त्रुटि में
निर्वात में विद्युतशीलता का विमीय सूत्र `[epsilon_(0)]` से चिन्हित किया जाता है। यदि M=द्रव्यमान, L=लम्बाई, समय और विद्युत धरा है, तब
एक विद्यार्थी ने एक छड़ की लम्बाई मापकर 3.50 सेमी लिखी। इसको मापने में उसने किस उपकरण का प्रयोग किया?
दो वर्नियर कैलिपर्स इस तरह से है कि उनके मुख्य पैमाने का 1 सेमी, 10 समभागो में विभाजित है। एक कैलिपर्स `(C_(1))` के वर्नियर पैमाने पर 10 बराबर भाग है जोकि मुख्य पैमाने के 9 भागो के बराबर है। दूसरे कैलिपर्स `(C_(2))` के वर्नियर पैमाने पर भी 10 बराबर भाग है जोकि पैमाने के 11 भागो के बराबर है। दोनों कैलिपर्स के पठनो को चित्र में दर्शाया गया है। `C_(1)` तथा `C_(2)` द्वारा मापे गए सही मान (सेमी में) क्रमशः है
एक छात्र एक सरल आवर्त दोलक के 100 आवृतियो का समय 4 बार मापता है। और उनको 90 सेकण्ड, 91 सेकण्ड, 95 सेकण्ड और 92 सेकण्ड पाता है। इस्तेमाल की गई घड़ी का न्यूनतम अल्पांश 1 सेकण्ड है, तब मापे गए माध्य समय को उसे लिखना चाहिए
एक स्क्रूगेज का पिच 0.5 मिमी है और उसके वृत्तीय स्केल पर 50 भाग है। इसके द्वारा एक पतली ऐल्युमिनियम शीट की मोटाई मापी गई है। माप लेने के पूर्व यह पाया गया कि जब स्क्रूगेज के दो जॉबो को सम्पर्क में लाया जाता है, तब 45 वां भाग मुख्य स्केल लाईन के सम्पाती होता है और मुख्य स्केल का शून्य (0) मुश्किल से दिखता है। मुख्य स्केल का पाठ्याँक यदि 0.5 मिमी तथा 25 वां भाग मुख्य स्केल लाईन के सम्पाती हो, तो शीट की मोटाई क्या होगी?
बहुविकल्पीय प्रश्न I questions and complete solutions for chapter सामान्य भौतिकी of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12