Class 12 | PHYSICS |
Chapter | सामान्य भौतिकी |
JEE Main & Advanced | विश्लेषणात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 9 |
Academic Year | 2023-24 |
नीचे दी गई राशियों के MKS पद्धति में मात्रक बताइए।
(i) यंग प्रत्यास्थता गुणांक
(ii) चुम्बकीय प्रेरण
(iii) लेन्सों की क्षमता
जल के भीतर विस्फोट से बना गैस का बुलबुला आवर्तकाल T से दोलन करता है। यदि `Tpropp^(a)d^(b)E^(c)`, जहाँ p स्थैतिक दाब है, d जल का घनत्व है तथा E विस्फोट की कुल ऊर्जा है, तो a, b तथा c के मान ज्ञात कीजिए।
निम्न राशियों की विमाएँ द्रव्यमान, लम्बाई, समय तथा आवेश के पदों में लिखिए। (i) चुम्बकीय फ्लक्स (ii) दृढ़ता गुणांक
वर्नियर कैलिपर्स के मुख्य पैमाने के N भाग, वर्नियर पैमाने के `N+1` भागो के बराबर है। यदि मुख्य पैमाने के प्रत्येक भाग का मान a मात्रक हो, तो वर्नियर कैलिपर्स की अल्पतमांक की गणना कीजिए।
सरल के प्रयोग में, 0.001 सेमी अल्पतमांक वाले स्क्रूगेज द्वारा एक तार का व्यास 0.050 सेमी मापा गया। 0.1 सेमी अल्पतमांक वाले पैमाने द्वारा तार की लम्बाई 110.0 सेमी मापी गयी। जब तार पर 50 N भार लटकाया गया, तब 0.001 सेमी अल्पतमांक वाले माइक्रोमीटर द्वारा तार की लम्बाई में 0.125 सेमी वृद्धि पायी गयी है। इन सभी प्रेक्षणों के आधार पर तार के पदार्थ के यंग प्रत्यास्थता गुणांक के मापन में अधिकतम त्रुटि की गणना कीजिए।
स्क्रूगेज के पिच का मान 1 मिमी है तथा वृत्तीय पैमाने पर 100 भाग है। एक तार के व्यास का परिकलन करते समय मुख्य पैमाने का पाठ्यांक 1 मिमी प्राप्त होता है तथा वृत्तीय पैमाने का 47वां भाग मुख्य पैमाने की शून्य रेखा से मिलता है। यदि तार की लम्बाई 5.6 सेमी हो तो तार का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (`"सेमी"^(2)` में) शुद्ध सार्थक अंको में ज्ञात कीजिए।
एक घन के किनारे की लम्बाई वर्नियर कैलिपर्स द्वारा नापी जाती है। (मुख्य पैमाने के 1 भाग का मान 1 मिमी है तथा मुख्य पैमाने के 9 भाग वर्नियर पैमाने के 10 भागो के बराबर है)। मुख्य पैमाने का पाठ्यांक 10 है तथा वर्नियर पैमाने का 1 भाग मुख्य पैमाने की रेखा से मिलता है। यदि घन का द्रव्यमान 2.736 ग्राम है तो उसका घनत्व शुद्ध सार्थक अंको तक ज्ञात कीजिए।
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में स्लिटों के बीच की दूरी d है तथा प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 6000 Å है। यदि फ्रिन्ज कोणीय दूरी `1^@` है, दूर स्थित पर्दे पर बनती है, तो d का मान हैं
एक निकाय की समय t पर ऊर्जा `E(t)=A^(2)e^(-alphat)` फलन द्वारा दी जाती है, जहाँ `alpha=0.2" sec^(-1)` है। A के मापन में 1.25% की प्रतिशत त्रुटि है। यदि समय के मापन में 1.50% की त्रुटि है, तब `t=5` सेकण्ड पर E(t) के मान में प्रतिशत त्रुटि होगी
विश्लेषणात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter सामान्य भौतिकी of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12