Class 12 | PHYSICS |
Chapter | घूर्णन गति |
JEE Main & Advanced | बहुविकल्पीय प्रश्न I |
Number Of Questions | 32 |
Academic Year | 2023-24 |
द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R का एक पतला वृत्ताकार वलय अपनी अक्ष के परितः नियत कोणीय वेग `omega` से घूम रहा है। वलय के व्यास के विपरीत सिरों पर दो पिण्ड जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान `m` है चिपका दिए गए हैं । अब वलय का कोणी वेग होगा
M द्रव्यमान का एक कण क्षैतिज से `45^(@)` के कोण पर `v` वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। जब प्रक्षेपित कण अधिकतम ऊंचाई h पर है, तो प्रक्षेपण बिंदु के परितः उसके कोणीय संवेग का परिमाण है
L लम्बाई की एक नलिका M द्रव्यमान के असंपीड्य द्रव से पूर्णतया भरी है दोनों सिरों से बंद है। नलिका को उसके एक सिरे के परितः एकसमान कोणीय वेग `omega` से क्षैतिज तल से घुमाया जाता है। नलिका में भरे द्रव द्वारा दूसरे सिरे पर आरोपित बल का मान है
नगण्य द्रव्यमान तथ 1.4 मी लम्बे दण्ड के सिरों पर दो बिंदु द्रव्यमान 0.3 किग्रा तथा 0.7 किग्रा स्थित हैं। यह दण्ड लम्बाई के लम्बवत अक्ष के परितः एकसमान कोणीय चाल से घुमाया जाता है। दण्ड को घुमाने में किए गए कार्य के न्यूनतम मान हेतु दण्ड पर स्थित वह बिंदु जिससे घूर्णन अक्ष गुजरती है स्थित होगा
एक द्रव्यमान m,x- अक्ष के समांतर रेखा के अनुदिश मूलबिंदु से दूर नियत वेग से गतिमान है। मूलबिंदु के परितः इसका कोणीय संवेग
एक समान वर्गाकार प्लेट का एक अक्ष AB के परितः जो इसक केंद्र से गुजरती है तथा इसकी दो भुजाओं के समांतर है जड़त्व आघूर्ण I है। CD प्लेट के तल में एक रेखा है जो प्लेट के केंद्र से गुजरती है तथा AB के साथ कोण `theta` बनाती है। अक्ष `CD` के परितः प्लेट का जड़त्व आघूर्ण है।
भुजा a का एक घनाकार ब्लॉक एक चिकने क्षैतिज तल पर वेग v से चल रहा है। बिंदु O पर यह एक मेंड से टकराता है। टकराने के पश्चात ब्लॉक की कोणीय चाल है।
एक चिकना गोला A घर्षणहीन तल पर कोणीय चाल `omega` से तथा द्रव्यमान-केंद्र वेग `v` से गति कर रहा है। यह विराम अवस्था में स्थित समरूप गोले `B` से प्रतयास्थ रूप से सीधे टकराता है। सभी स्थानों पर घर्षण नगण्य है। टकराने के बाद यदि गोलों की कोणीय चाले क्रमश: `omega_(A)` तथा `omega_(B)` है तब
द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R की एक डिस्क चित्रानुसार कोणी चाल `omega` से क्षैतिज तल पर लुढृक रही है। मूलबिंदु O के परितः डिस्क के कोणीय संवेग का परिमाण है
एक सर्वत्रसम तार द्वारा बनाए गए समबाहु त्रिभुज के बिंदु A पर दो समरूप छोटे मणिका स्थित है। त्रिभुज ऊर्ध्वाधर अक्ष AO के परितः घूम रहा है। दोनों मणिका एक साथ एक ही समय त्रिभुज की भुजा AB तथा AC के अनुदिश चित्रानुसार छोड़े जाते हैं। घर्षण प्रभाव को नगण्य मानते हुए मणिकाओं के फिसलने के दौरान संरक्षित रहने वाली राशियां हैं
भुजा L का एक घनाकार ब्लॉक `mu` घर्षण गुणांक वाले क्षैतिज तल पर रखा है। एक क्षैतिज बल F ब्लॉक पर चित्रानुसार लगाया जाता है। यदि घर्षण गुणांक का मान इतना अधिक हो कि ब्लॉक गिरने से पहले फिसलन न पाए, तो ब्लॉक को गिराने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल है।
लम्बाई L तथा एकसमान रेखीय द्रव्यमान घनत्व `rho` वाले एक तार को वृत्तीय लूप में चित्रानुसार मोड़ा गया है। लूप का केंद्र O है। स्पर्शरेखीय अक्ष XX’ के परितः लूप का जड़त्व आघूर्ण है
त्रिज्या R की एक वृत्ताकार डिस्क का एक चौथाई भाग काटकर, इस भाग को मूल डिस्क के केंद्र से गुजरने वाली तथा डिस्क के पृष्ठ के लम्बवत अक्ष के परितः घुमाया जाता है। यदि डिस्क के काटे गए भाग का द्रव्यमान M हो तब इसका घूर्णन अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण होगा
एक बेलन किसी आनत समतल पर ऊपर की ओर लुढ़कता है तथा किसी ऊंचाई तक पहुंचने के बाद नीचे की ओर लुढ़कता है (आरोहण तथा अवरोहण दोनों समय बिना फिसले) बेलन पर अनत समतल के समांतर लगने वाले घर्षण बल की दिशाएं हैं
एक वृत्ताकार प्लेटफॉर्म क्षैतिज तल में अपने केंद्र से जाने वाली ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः घूमती है। प्लेटफॉर्म के सिरे पर एक कछुआ बैठा है। प्लेटफॉर्म को `omega_(0)` कोणीय वेग से घुमाया जाता है । जब कछुआ प्लेटफार्म की जीवा के अनुदिश नियत वेग v (प्लेटमफॉर्म के सापेक्ष) से गति करता है तो प्लेटफॉर्म के कोणीय वेग `omega(t)` तथा t के साथ परिवर्तन प्रदर्शित होगा
द्रव्यमान M दो गेंदें एक हल्के दृढ़ दण्ड द्वारा चित्रानुसार जुड़ी हैं। यदि निकाय के एक द्रव्यमान को आवेग `J=Mv` दिया जाए तो उसका कोणीय वेग होगा
एक कण एकसमान वृत्तीय गति में है। वृत्त के तल के किस बिंदु के परितः कण का कोणीय संवेग संरक्षित रहेगा?
एक वृत्ताकार डिस्क एक क्षैतिज तल पर बिना फिसले एकसमान कोणीय चाल `omega` से लुढ़क रही है। डिस्क का केंद्र C है तथा C से समदूरस्थ बिंदु Q तथा P है। यदि `P,Q,` व C के वेगों के परिमाण क्रमशः `v_(P),v_(Q)` तथा `v_(C)` हैं तब
एक बच्चा अपने हाथ मोड़कर, केंद्रीय अक्ष के परितः घूमते एक प्लेटफॉर्म के केंद्र पर खड़ा है । निकाय की गतिज ऊर्जा K है। बच्चा अपनी भुजायें फैला लेता है जिससे कि निकाय का जड़त्व आघूर्ण दोगुना हो जाता है। निकाय की गतिज ऊर्जा हो जाएगी
एक गेद घटती चाल से वृत्ताकार पथ के अनुदिश चलने के लिए प्रतिबन्धि त है। गेंद के लिए सही कथन चुनिएः
9M द्रव्यमान तथा R त्रिज्या की वृत्ताकार चकती से `R//3` त्रिज्या की एक छोटी डिस्क अलग कर ली जाती है। मूल डिस्क के केंद्र O से जाने वाली तथा डिस्क के तल से लम्बवत अक्ष के परितः शेष भाग का जड़त्व आघूर्ण है
R त्रिज्या के एक ठोस गोले का उसके ज्यातिमीय अक्ष के परितः जड़त्व- आघूर्ण I है। इसे पिघलाकर t मोटाई तथा r त्रिज्या को एक डिस्क बनाई जाती है। यदि डिस्क के तल के लम्बवत स्पर्शरेखीय अक्ष के परितः उसका जड़त्व आघूर्ण I है तब r का मान है
एक गेंद चित्रानुसार एक स्थिर वक्रीय पथ पर घूमती है। A से B तक गेंद बिना फिसले लुढ़कती है। यदि सतह BC घर्षण रहित है व `K_(A),K_(B)` तथा `K_(C)` गेंद की क्रमशः A,B और C पर गतिज ऊर्जाएं हैं तो
एक समान घनत्व वाली एक छोटी वस्तु प्रारंभिक वेग v से एक वक्रीय पृष्ठ पर ऊपर की ओर लुढ़कता है। यह अपनी प्ररंभिक स्थिति के सापेक्ष `(3v^(2))/(4g)` की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचती है तब वस्तु है
0.5 मी. लम्बाई (L) की डोरी के एक सिरे पर 0.5 द्रव्यामन (m) की गेंद जुड़ी हैं यह गेंद क्षैतिज तल में ऊर्ध्वाधर अक्ष के वृत्तीय घूमती है। डोरी में लगने वाला अधिकतम तनाव 324 न्यूटन है। गेंद का अधिकतम सम्भावित कोणीय वेग रेडियन/से में होगा
एक छोटा पिंड m एक द्रव्यमान-रहित धागे से जुड़ा है। धागे का दूसरा सिरा P पर बंधित है (चित्र देखिये)। पिंड x - y तल में एकसमान कोणीय चाल `omega` से वृतीय गति कर रहा है। वृत्त का केन्द्र पर है। यदि O और P बिन्दुओं के सापेक्ष निकाले गये इस निकाय के कोणीय संवेग क्रमशः `vecL_O`और `vecL_P` हैं, तब
एक पतली एकसमान छड़ बिन्दु O पर कीलकित है और क्षैतिज तल में एकसमान कोणीय चाल `omega` से घूम रही है (चित्र देखिये) | t = 0 पर एक छोटा कीड़ा O से चलना शुरू करके छड़ के अतिम सिरे पर `t =T` समय पर पहुँच कर रूक जाता है। कीड़ छड़ के सापेक्ष एकसमान चाल v से चलता है। निकाय की कोणीय चाल पूरे समय `omega` बनी रहती है। O के परितः निकाय पर लगने वाले बल-आघूर्ण का मान `|vectau|` समय के साथ जिस प्रकार बदलता है उसका सर्वोत्तम वर्णन किस ग्राफ में है ?
एक डिस्क अपने केंद्र O पर एकसमान कोणीय चाल `omega` से घूम रही है । इसके व्यास के एक तरफ आच्छादित व दूसरी तरफ- अन-आच्चदित क्षेत्र है (चित्र देखिये)। जब डिस्क चित्र में दर्शायी गई अवस्था में है तब दो कंकड़ P और Q एक ही समय पर y-z तल में R की तरफ एक कोण पर प्रक्षेपित किये जाते है । दोनों का वेग डिस्क के सपेक्ष बराबर है । माने कि
(i) डिस्क के 1/8 चक्कर काटने से पहले ही कंकड़ डिस्क पर वापस आ गिरते है, (ii) उनका पारस डिस्क की त्रिज्या के आधे से कम है, और (iii) `omega` वही बना रहता है । तब
समान त्रिज्या R वाली दो एकसमान डिस्क अपनी धुरी पर एकसमान व स्थिर कोणीय चाल `omega` से विपरीत दिशा में घूम रही है । डिस्क एक ही कसाहेटीज तल में है। समय t=0 पर बिंदु P और Q चित्र में दर्शाए अनुसार आमने-सामने है। बिंदु P और बिंदु Q की आपेक्षिक चाल `v_(r)` को एक आवर्तनकाल (T) में देखे। तब `v_(r )` का समय के साथ परिवर्तन का किस ग्राफ में सर्वात्तम वर्णन है ?
समान द्रव्यमान और समान त्रिज्या के दो ठोस बेलन P और Q एक जड़ अनत तल पर समान ऊंचाई से एक ही समय लुढ़कना शुरू करते हैं। बेलन P का अधिकतम द्रव्यमान उसकी सतह की ओर केंद्रित है और बेलन Q का अधिकतम द्रव्यमान उसके अक्ष की ओर केंद्रित है तब कौन सा /से कथन सही हैं?
द्रव्यमान `M` तथा त्रिज्या `R` का एक छल्ला अपने केंद्र से होकर जाने वाली स्थिर ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः कोणीय वेग `omega` से घूम रहा है। इस क्षण `M//8` द्रव्यमान के दो बिंदु द्रव्यमान छल्ले के केंद्र `O` पर विराम स्थिति में है। वो दर्शाये चित्रानुसार छल्ले पर लगी द्रव्यमानहीन दो छड़ों पर त्रिज्यतः बाहर की ओर गति कर सकतेक हैं किसी क्षण पर निकाय की कोणीय गति `8/9 omega` है तथा बिंदु द्रव्यमान `O` से `3/5R` दूरी पर है। इस क्षण दूसरे बिंदु द्रव्यमान की `O` से दूरी होगी:
दो शंकुओं को उनके शीर्ष O पर जोड़कर एक रोलर बनाया गया है और उसे AB तथा CD रेल पर असममित रखा गया है । रोलर का अक्ष CD के लंबवत है और O दोनों रेलों के बीचोंबीच है । हल्के से धकेलने पर रोलर रेल पर इस प्रकार लुढ़कना प्रारंभ करता है , कि O का चालन CD के समांतर है । गति प्रारंभ होने के पश्चात यह रोलर -
बहुविकल्पीय प्रश्न I questions and complete solutions for chapter घूर्णन गति of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12