Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to विश्लेषणात्मक प्रश्न of chapter घूर्णन गति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterघूर्णन गति
JEE Main & Advancedविश्लेषणात्मक प्रश्न
Number Of Questions17
Academic Year2023-24
  1. एक कण क्षैतिज से `45^(@)` कोण पर P बिंदु से समय t=0 पर `v_(0)` चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। समय `t=v_(0)//g` पर P के परितः कण के कोणीय संवेग का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।


    14:01
    View Solution
  2. एक ढालू वक्रीय तल के शीर्ष से एक छोटा गोला बिना फिसले लुढ़कता है। तल का अन्‍तिम भाग क्षैतिज है जो धराततल से 1.0 मी ऊंचा है तथा तल का शीर्ष धरातल से 2.6 मी ऊंचा है। धरातल पर बिंदु B के सापेक्ष (जो तल के सिरे पर बिंदु A से ठीक नीचे है) वह दूरी ज्ञात कीजिए, जहां गोला गिरता है क्या प्रक्षेप्य गमि के दौरान गोला अपने द्रव्यमान केंद्र के परितः घूमता रहता है? समझाइए।


    07:39
    View Solution
  3. एक‌ पतली एकसमान छड़ घर्षणहीन क्षैतिज तल पर रखी हैं तथा तल पर किसी भी ओर चलने के लिए स्वंत्र है। इसका द्रव्यमान 0.16 किग्रा है तथा लम्बाई `sqrt(3)` मी है। दो कण प्रतयक का द्रव्यामन 0.08 किग्रा है उसी तल पर छड़ के लम्बवत दिशा में छड़ की ओर गतिमान है।
    एक का वेग 10 मी/से तथा दूसरे का 6 मी/से है। पहला कण छड़ के बिंदु A पर टकराता है। तथा दूसरा बिंदु B पर । पर बिंदु A व B छड़ के केंद्र से 0.5 मी दूर है। दोनों कण छड़ के एक साथ टकराते है। तथा छड़ से चिपक जाते हैं। इस सुघट्ट में निकाय की गतिज ऊर्जा में होने वाले ह्रास की गणना कीजिए।


    06:50
    View Solution
  4. अवितान्य पदार्थ का बना M द्रव्यमान का एक गलीचा R त्रिज्या के बेलन के रूप में अपनी लम्बाई के अनुदिश लपेटा जाता है तथा एक खुरदरे फर्श पर रखा जाता है। जब गलीचे पर नगण्य धकेल बल लगयाया जाता है तो वह फर्श के बिना फिसले खुलना प्रारंभ हो जाता है। गलीचे के बेलनाकार भाग की अक्ष के क्षैतिज वेग की गणना कीजिए जब इसकी त्रिज्या घटकर R/2 रह जाती हैं।


    04:47
    View Solution
  5. लम्बाई L=1.8 मी तथा द्रव्यमान M किग्रा की एक समांग छड़ AB अपने केंद्र O पर इस प्रकार कीलकित है कि यह ऊर्ध्वाधर तल में चित्रानुसार स्वतंत्र रूप से घूम सकती है। आरंभ में छड़ क्षैतिज अवस्था में है। उसी द्रव्यमान M का एक कीड़ा S, बिंदुओं O व B के बीच C पर वेग v से ऊर्ध्वाधर गिरता है। गिरने के तुरंत बाद कीड़ा सिरे B की ओर इस प्रकार रेंगता है कि छड़ नियत कोणीय वेग `omega` से घूमती है।

    a. कोणीय वेग `omega` का मान v तथा L के पदों में ज्ञात कीजिए।
    b. यदि कीड़े के B पर पहुंचने पर छड़ `90^(@)C` घूम जाती है तो v का मान ज्ञात कीजिए।


    09:43
    View Solution
  6. 0.5 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटका X, एक घर्षणहीन आनत समतल पर जिसका क्षैतिज से झुकाव `30^(@)` है एक लम्बी द्रव्यमानहीन छोरी से बंधा है। डोरी को 2 किग्रा द्रव्यमान तथा 0.2 मी त्रिजया के एक ठोस बेलनाकार ड्रम Y पर लपेटा गया है। ड्रम को इतना प्रारंभिक कोणीय वेग दिया गया कि गुटका X आनत समतल पर ऊपर की ओर चलने लगा a. गति के दोरान डोरी में तनाव ज्ञात कीजिए। b. किसी क्षण ड्रम Y के कोणीय वेग का मान 10 रेडियन/से है इस क्षण से, गुटका X के स्थिर होने तक गुटके द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।


    06:57
    View Solution
  7. दो एकसमान पतली छड़ें A व B जिनमें प्रत्येक की लम्बाई 0.6 मी. है तथा द्रव्यमान क्रमशः 0.01 किग्रा व 0.02 किग्रा है एक सिरे पर परस्पर दृढ़तापूर्वक जुड़ी है। यह संयोग हलके सिरे P पर इस प्रकार कीलकित किया गया है कि वह P के परितः ऊधर्वाधर तल में मुक्त रूप से घूर्णन कर सके। क्षैतिज दिशा में गतिमान 0.05 किग्रा द्रव्यमान का एक छोटा पिण्ड संयोग के निचले सिरे पर टकराकर चिपक जाता है। पिण्ड का वेग क्या होना चाहिए जिससे कि निकाय ठीक क्षैतिज स्थिति तक पहुंच सके?


    10:20
    View Solution
  8. एक आयताकार दृढ़ स्थिर गुटके के लम्बे क्षेतिज को पर, R त्रिज्या का एक ठोस समाग बेलन क्षैतिज स्थिति में रखा है। बेलन की लम्बाई कोर के समांतर है तथा इसकी अक्ष व गुटके की कोर एक ही ऊर्ध्व तल में स्थित है जैसा कि चित्र में दशा्रया गया है। बेलन की कोर पर पर्याप्त घर्षण है जिससे कि बेलन को थोड़ा सा ही विस्थापित करने पर वह बिना फिसले कोर से लुढ़क जाता है। ज्ञात कीजिए।

    a.बेलन द्वारा कोर को छोड़ देने से पहले घूमा कोण `theta_(C)`
    (b) कोर को छोड़ने से पहले बेलन के द्रव्यमान केंद्र की चाल तथा
    (c) जब बेलन का द्रव्यमान केंद्र कोर से जानेवाली क्षैतिज रेखा में हो तब बेलन के स्थानान्तरण व घूर्णन गतिज ऊर्जाओं में अनुपात।


    08:00
    View Solution
  9. 2‌ किग्रा द्रव्यमान तथा 10 सेमी त्रिज्या की दो पतली वृत्ताकार डिस्क 20 सेमी लम्बाई की दृढ़ द्रव्यमानहीन छड़ द्वारा इस प्रकार जुड़ी है कि छड़ की अक्ष डिस्क के तल के लम्बवत तथा उनके द्रव्यमान केंद्रों से गुजरती है। इस समायोजन को एक ट्रक पर इस प्रकार रखा जाता है। कि छड़ की अक्ष क्षैतिज है तथा ट्रक की गति की दिशा के लम्बवत है।
    डिस्क तथा ट्रक के फर्श के बीच पर्याप्त घर्षण है ताकि ये ट्रक पर बिना फिसले लुढ़क सकती है। ट्रक की गति की दिशा को x- अक्ष तथा ऊपरी ऊर्ध्वाधर दिशा को z- अक्ष मानिए। यदि ट्रक का त्वरण `9"मी/से."^(2)` हो तो गणना कीजिए।

    (a) प्रत्येक डिस्क पर घर्षण बल तथा
    (b)इस समायोजन के द्रव्यमान केंद्र O के परितः प्रत्येक डिस्क पर लगने वाले घर्षण बल आघूर्ण का परिमाण व दिशा। बल आघूर्ण x,y तथा y दिशाओं में एकांक वेक्टरों `hati,hatj` तथा `hatk` के पदों में व्यक्त कीजिए।


    12:01
    View Solution
  10. एक एकसमान डिस्क जिसका द्रव्यमान m तथा त्रिज्या R है `v_(0)` वेग से एक रूक्ष क्षैतिज फर्श पर क्षैतिज दिशा में प्रक्षेपित की जाती है समय t=0 पर यह फिसलना प्रारंभ करती है `t_(0)` सेकण्ड तक केवल फिसलती है जबकि `t_(0)` सेकण्ड पश्चात यह‌ चित्रानुसार लुढ़कना प्रारंभ कर देती है।

    a. समय `t_(0)` पर डिस्क के द्रव्यमान केंद्र वेग की गणना कीजिए।
    b. यदि घर्षण गुणांक का मान `mu` हो तो `t_(0)` का मान क्या होगा? घर्षण बल (समय के पदों में) द्वारा किया गया कार्य तथा समय t (जोकि `t_(0)` की अपेक्षा अधिक है) के लिए कुल कार्य की भी गण्ना कीजिए।


    08:47
    View Solution
  11. एक एकसमान वृत्तीय डिस्क की त्रिज्या R तथा द्रव्यमान m है। m द्रव्यमान का एक कण‌ चित्रानुसार डिस्क की परिधि पर स्थित बिंदु A पर स्थित है। डिस्क अपने केंद्र C से `R/4` दूरी पर स्थित क्षैतिज जीवा PQ के परितः घूम सकती है। रेखा `AC,PQ` पर लंब है। प्रारंभिक अवस्था में डिस्क को A की उच्चतम संधि में ऊर्ध्वाधर स्थिति में पकड़ा गया हैं तब यह गिरना प्रारंभ करती है। जिससे यह PQ के परितः घूमने लगती है। कण की निम्नतम स्थिति में उसकी रेखीय चाल ज्ञात कीजिए।


    14:07
    View Solution
  12. एक व्यक्‍ति `m_(1)` द्रव्यमान के बेलन को `m_(2)` द्रव्यमान के तख्ते से धकेलता है किसी भी संपर्क पर फिसलन नहीं है। व्यक्‍ति द्वारा आरोपित बल का क्षैतिज घटक F है। ज्ञात कीजिए-
    (a) तख्ते तथा बेलन के द्रव्यमान केंद्रों के त्वरण तथा
    (b) सम्पर्क बिंदुओं पर घर्षण बलों के परिमाण व दिशाएं।


    13:31
    View Solution
  13. द्रव्यमान M तथा लम्बाई L की एक छड़ AB एक घर्षणहीन तल पर पड़ है। द्रव्यमान m का एक कण तल के अनुदिश चलते हुए छड़ के A सिरे से AB के लम्बवत दिशा में वेग `v_(0)` से टकराता है। टक्कर पूर्णतया प्रत्यास्थ है। टक्कर के पश्चात कण विरामावस्था में आ जाता है।
    a. `m//M` का मान ज्ञात कीजिए।
    b.टक्कर के ठीक बाद छड़ पर एक बिंदु P विरामावस्था में है दूरी AP ज्ञात कीजिए।
    c.टक्कर के पश्चात समय `piL//3v_(0)` पर बिंदु P की रेखीय चाल ज्ञात की‌जिए।


    09:44
    View Solution
  14. धातु की दो भारी प्लेटें परस्पर `90^(@)` पर जुड़ी है। 30 किग्रा द्रव्यमान की एक पटलित शीट दोनो भारी प्लेटों को जोड़ने वाले रेखा AB पर कब्जों से जोड़ही गई है कब्जे घर्षणहीन है। पटलित शीट का उसके द्रव्यमान केंद्र से गुजरने वाली तथा AB के समांतर अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण `1.2"किग्रा.मी"^(2)` है। प्रत्येक धातु की प्लेट पर रेखा AB से 0.5 मी की दूरी पर रबर के गुटके P तथा Q चिपके हैं।

    a.AB से पटलित शीट के द्रव्यमान केंद्र की दूरी ज्ञात कीजिए।
    b. पहले संघट्ट के पश्चात पटलित शील किस कोणीय वेग से वापिस आती है?
    c कितने संघट्टों के पश्चात पटलित शीट विरामावस्था में आती है?


    16:41
    View Solution
  15. m द्रव्यमान के तीन कण A,B तथा C एक दूसरे से तीन द्रव्यमानहीन छड़ो से जुड़े हुए है। जो l भुजा वाले एक दृढ़ समबाहु त्रिभुज पिण्ड का निर्माण करते है। यह पिण्ड क्षैतिज घर्षणहीन टेबल पर रखा हुआ है तथा यह बिन्दु A पर कंसा हुआ है ताकि यह A से उर्ध्वाधर अक्ष के परिता बिना घर्षण के गति कर सकती है। पिण्ड को `omega` नियत कोणीय वेग से A के सापेक्ष टेबल पर घूर्णन गति करने के लिये व्यवस्थित किया जाता है।
     
    (a) वस्तु पर हिंज द्वारा लगाया गया क्षैतिज बल का परिमाण ज्ञात कीजिए।
    (b) समय T पर, भुजा BC x अक्ष के समान्तर है, BC के अनुदिश B पर एक बल F आरोपित किया जाता है। T समय पश्चात् वस्तु पर हिंज द्वारा लगाया गया बल का x-घटक व y= घटक प्राप्त कीजिए।


    06:04
    View Solution
  16. L लम्बाई तथा M द्रव्यमान की एक छड़ के बिंदु O पर कब्जा लगा है। एक छोटी m द्रव्यमान की गोली चित्रानुसार छड़ पर दागी जाती है गोली छड़ के भीतर धंस जाती है। टकराने के ठीक बार निकाय का कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    05:11
    View Solution
  17. एक ठोस बेलन `theta` कोण पर झुके आनत समतल पर बिना फिसले लुढ़कता है बेलन का द्रव्यमान M है । बेलन का रेखीय त्वरण ज्ञात कीजिए।


    05:57
    View Solution

विश्लेषणात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter घूर्णन गति of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12