Class 12 | PHYSICS |
Chapter | परमाणवीय भौतिकी |
SANJEEV PUBLICATION | अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न- ) |
Number Of Questions | 12 |
Academic Year | 2023-24 |
गाइगर-मार्सडन प्रयोग में `Z=80` नाभिक से निकटतम पहुँच की दूरी ज्ञात कीजिए जब `8 MeV` ऊर्जा का `alpha`-कण उसकी ओर प्रेक्षित किया जाता है जो क्षणभर के लिए विरामावस्था में आने से पहले उसकी दिशा प्रतिलोम हो जाती है।
जब `alpha`-कण की गतिज ऊर्जा दुगुनी कर दी जाये तो निकटतम पहुँच की दूरी कैसे प्रभावित होगी?
हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्तेजित अवस्था में ऊर्जा `-3.4eV` है। मूल अवस्था प्राप्त करने पर उत्सर्जित फोटॉन का तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिये। उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की स्थितिज एवं गतिज ऊर्जाओं की गणना भी कीजिये।
चित्रानुसार जब कोई इलेक्ट्रॉन ऊर्जा स्तर 2E से ऊर्जा स्तर E में संक्रमण करता है तो `lambda` तरंगदैर्ध्य का फोटॉन उत्सर्जित होता है। यदि यह इलेक्ट्रॉन ऊर्जा स्तर `(5)/(4)E` से ऊर्जा स्तर E में संक्रमण करता है तो उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।
हाइड्रोजन परमाणु के प्रथम कक्ष की त्रिज्या `0.53Å` है तो इसके दूसरे कक्ष की त्रिज्या कितनी होगी?
किसी तत्व का ऊर्जा स्तर आरेख नीचे चित्र में दिया गया है, आवश्यक गणना करके यह पहचाने कि कौनसा संक्रमण उत्सर्जन की स्पेक्ट्रमी रेखा का तरंगदैर्ध्य 102.7 nm के संगत है?
हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था में ऊर्जा `-13.6eV` है, यदि एक इलेक्ट्रॉन ऊर्जा स्तर `-0.85eV` से `-3.4eV` ऊर्जा स्तर में संक्रमण करता है तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रमी रेखा की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए। यह तरंगदैर्ध्य हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम के किस श्रेणी में स्थित होती है?
हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था ऊर्जा `-13.6eV` है तो
द्वितीय उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा क्या है?
हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था ऊर्जा `-13.6eV` है तो यदि इलेक्ट्रॉन द्वितीय उत्तेजित अवस्था से मूल अवस्था में कूदता है तो उत्सर्जित स्पेक्ट्रमी रेखा के तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
हाइड्रोजन परमाणु की बामर श्रेणी की दूसरी रेखा की तरंगदैर्ध्य का मान 4861 ऐंगस्ट्रम है। इस श्रेणी की चौथी रेखा के तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
एक हाइड्रोजन परमाणु प्रारम्भ में मूल अवस्था में एक फोटॉन अवशोषित करता है, जिससे वह `n=4` स्तर तक उत्तेजित होता है। फोटॉन की तरंगदैर्ध्य तथा आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था की ऊर्जा `-13.6eV` है, इस अवस्था में इलेक्ट्रॉन की गतिज तथा स्थितिज ऊर्जायें क्या है?
हाइड्रोजन परमाणु की निम्नतम अवस्था में ऊर्जा `-13.6eV` है। इस दशा में इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा ज्ञात करे।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न- ) questions and complete solutions for chapter परमाणवीय भौतिकी of SANJEEV PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12