Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न of chapter परमाणवीय भौतिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterपरमाणवीय भौतिकी
SANJEEV PUBLICATIONउच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न
Number Of Questions16
Academic Year2023-24
  1. बोर मॉडल का उपयोग करके किसी हाइड्रोजन परमाणु में `n=1,2` तथा 3 स्तरों पर इलेक्ट्रॉन की चाल परिकलित कीजिए।


    06:49
    View Solution
  2. इनमे से प्रत्येक स्तर के लिए कक्षीय अवधि परिकलित कीजिए।


    10:40
    View Solution
  3. कमरे के ताप पर गैसीय हाइड्रोजन पर किसी `12.5eV` की इलेक्ट्रॉन पुंज की बमबारी की गई। किन तरंगदैर्ध्य की श्रेणी उत्सर्जित होगी?


    11:24
    View Solution
  4. हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटॉन के मध्य गुरुत्वाकर्षण, कूलॉम-आकर्षण से लगभग `10^(-40)` के गुणक से कम है। इस तथ्य को देखने का एक वैकल्पिक उपाय यह है कि यदि इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटॉन गुरुत्वाकर्षण द्वारा आबद्ध हो तो किसी हाइड्रोजन परमाणु में प्रथम बोर कक्षा की त्रिज्या का अनुमान लगाइए। आप मनोरंजक उत्तर पाएँगे।


    03:46
    View Solution
  5. प्रथम बोर-त्रिज्या ओर म्यूओनिक हाइड्रोजन परमाणु अर्थात कोई परमाणु जिसमे लगभग `207m_(e)` द्रव्यमान का ऋणावेशित म्यूऑन `(mu_(-))` प्रोटॉन के चारो ओर घूमता है की निम्नतम अवस्था ऊर्जा को प्राप्त करने का परिकलन कीजिए।


    05:27
    View Solution
  6. बोर मॉडल के अनुसार सूर्य के चारो ओर `1.5xx10^(11)m` त्रिज्या की कक्षा में, `3xx10^(4)m//s` के कक्षीय वेग से परिक्रमा करती पृथ्वी की अभिलाक्षणिक क्वांटम संख्या ज्ञात कीजिए (पृथ्वी का द्रव्यमान `=6.0xx10^(24)kg`)।


    02:58
    View Solution
  7. हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा लगभग `-3.4eV` है।
    इस अवस्था में इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा क्या है?


    06:42
    View Solution
  8. हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा लगभग `-3.4eV` है।
    इस अवस्था में इलेक्ट्रॉन की स्थितिज ऊर्जा क्या है?


    06:43
    View Solution
  9. हाइड्रोजन परमाणु की प्रथम उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा लगभग `-3.4eV` है।
    यदि स्थितिज ऊर्जा के शून्य स्तर के चयन में परिवर्तन कर दिया जाए तो ऊपर दिए गए उत्तरो में से कौन-सा उत्तर परिवर्तित होगा?


    04:23
    View Solution
  10. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए जो आपको थॉमसन मॉडल और रदरफोर्ड मॉडल में अंतर समझने हेतु अच्छी तरह से सहायक है।
    क्या थॉमसन मॉडल में पतले स्वर्ण पन्नी से प्रकीर्णित `alpha`-कणो का पूर्वानुमानित औसत विक्षेपण कोण, रदरफोर्ड मॉडल द्वारा पूर्वानुमानित मान से अत्यंत कम, लगभग समान अथवा अत्यधिक बड़ा है?


    02:12
    View Solution
  11. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए जो आपको थॉमसन मॉडल और रदरफोर्ड मॉडल में अंतर समझने हेतु अच्छी तरह से सहायक है।
    थॉमसन मॉडल द्वारा पूर्वानुमानित पश्च प्रकीर्णन की प्रायिकता (अर्थात `alpha`-कणो का `90^(@)` से बड़े कोणों पर प्रकीर्णन) रदरफोर्ड मॉडल द्वारा पूर्वानुमानित मान से अत्यंत कम, लगभग समान अथवा अत्यधिक है?


    02:12
    View Solution
  12. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए जो आपको थॉमसन मॉडल और रदरफोर्ड मॉडल में अंतर समझने हेतु अच्छी तरह से सहायक है।
    अन्य कारको को नियत रखते हुए, प्रयोग द्वारा यह पाया गया है कि कम मोटाई t के लिए, मध्यम कोणों पर प्रकीर्णित कणो की संख्या के अनुक्रमानुपातिक है। t पर यह रैखिक निर्भरता क्या संकेत देती है?


    View Solution
  13. निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिए जो आपको थॉमसन मॉडल और रदरफोर्ड मॉडल में अंतर समझने हेतु अच्छी तरह से सहायक है।
    किस मॉडल में `alpha`-कणो के पतली पन्नी से प्रकीर्णन के पश्चात औसत प्रकीर्णन कोण के परिकलन हेतु बहुप्रकीर्णन की उपेक्षा करना पूर्णतया गलत है?


    02:12
    View Solution
  14. क्लासिकी रूप में किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर किसी भी कक्षा में हो सकता है। तब प्ररूपी परमाण्वीय साइज किससे निर्धारित होता है? परमाणु अपने प्ररूपी साइज की अपेक्षा दस हजार गुना बड़ा क्यों नहीं है? इस प्रश्न ने बोर को अपने प्रसिद्ध परमाणु मॉडल, जो आपने पाठ्यपुस्तक में पढ़ा है, तक पहुँचने से पहले बहुत उलझन में डाला था। अपनी खोज से पूर्व उन्होंने क्या किया होगा, इसका अनुकरण करने के लिए हम मूल नियतांकों की प्रकृति के साथ निम्न गतिविधि करके देखे कि क्या हमे लम्बाई की विमा वाली कोई राशि प्राप्त होती है, जिसका साइज `(~10^(-10)m)` लगभग परमाणु के ज्ञात साइज के बराबर है।
    मूल नियतांकों `e,m_(e)` और c से लम्बाई की विमा वाली राशि की रचना कीजिए। उसका संख्यात्मक मान भी निर्धारित कीजिए।


    View Solution
  15. क्लासिकी रूप में किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारो ओर किसी भी कक्षा में हो सकता है। तब प्ररूपी परमाण्वीय साइज किससे निर्धारित होता है? परमाणु अपने प्ररूपी साइज की अपेक्षा दस हजार गुना बड़ा क्यों नहीं है? इस प्रश्न ने बोर को अपने प्रसिद्ध परमाणु मॉडल, जो आपने पाठ्यपुस्तक में पढ़ा है, तक पहुँचने से पहले बहुत उलझन में डाला था। अपनी खोज से पूर्व उन्होंने क्या किया होगा, इसका अनुकरण करने के लिए हम मूल नियतांकों की प्रकृति के साथ निम्न गतिविधि करके देखे कि क्या हमे लम्बाई की विमा वाली कोई राशि प्राप्त होती है, जिसका साइज `(~10^(-10)m)` लगभग परमाणु के ज्ञात साइज के बराबर है।
    आप पाएँगे कि (a) में प्राप्त लम्बाई परमाण्वीय विमाओं के परिमाण की कोटि से काफी छोटी है। इसके अतिरिक्त इसमें सम्मिलित है। परन्तु परमाणुओं की ऊर्जा अधिकतर अनापेक्षिकीय क्षेत्र में है जहाँ c की कोई अपेक्षित भूमिका नहीं है। इसी तर्क ने बोर को c का परित्याग कर सही परमाण्वीय साइज को प्राप्त करने के लिए 'कुछ अन्य' देखने के लिए प्रेरित किया। इस समय प्लांक नियतांक h का कहीं और पहले ही आविर्भाव हो चूका था। बोर की सूक्ष्मदृष्टि ने पहचाना कि `h,m_(e)` और e के प्रयोग से ही सही परमाणु साइज प्राप्त होगा। अतः `h,m_(e)` और e से ही लम्बाई की विमा वाली किसी राशि की रचना कीजिए और पुष्टि कीजिए कि इसका संख्यात्मक मान, वास्तव में सही परिमाण की कोटि का है।


    View Solution
  16. जब कोई हाइड्रोजन परमाणु स्तर n से स्तर `(n-1)` पर वयुत्तेजित होता है तो उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति हेतु व्यंजक प्राप्त कीजिए। n के अधिक मान हेतु, दर्शाइए कि यह आवृत्ति, इलेक्ट्रॉन की कक्षा में परिक्रमण की क्लासिकी आवृत्ति के बराबर है।


    11:32
    View Solution

उच्चस्तरीय बुद्धि-कौशल प्रश्न questions and complete solutions for chapter परमाणवीय भौतिकी of SANJEEV PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12