Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक उदाहरण of chapter प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रकाशिकी
STUDENTS FRIENDSआंकिक उदाहरण
Number Of Questions78
Academic Year2023-24
  1. अवतल दर्पण के सामने एक वस्तु को दर्पण से 20 सेमी की दूरी पर रखने से उसका वास्तविक प्रतिबिम्ब तीन गुना बड़ा बनता है। यदि 4 गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बनाना हो तो वस्तु को कितना हटाना होगा?


    06:22
    View Solution
  2. एक वस्तु तथा गोलीय दर्पण द्वारा बने उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 36 सेमी है। प्रतिबिम्ब का विस्तार वस्तु का आधा है। दर्पण की फोकस-दूरी तथा दर्पण से वस्तु की दूरी ज्ञात करें।


    View Solution
  3. एक अवतल दर्पण की फोकस-दूरी 33`1/3` सेमी है। उस दर्पण के सामने एक वस्तु को कहाँ रखा जाय कि उसके प्रतिबिम्ब का अभिवर्द्धन 2 हो?


    View Solution
  4. f फोकस-दूरी के एक उत्तल लेंस के लिए वस्तु और उसके वास्तविक प्रतिबिंब के बीच की दूरी


    04:44
    View Solution
  5. 2.5cm साइज की कोई छोटी मोमबती 36cm वक्रता त्रिज्या के किसी अवतल दर्पण से 27cm दूरी पर रखी है। दर्पण से किसी परदे को कितनी दूरी पर रखा जाए कि उसका सुस्पष्ट प्रतिबिंब परदे पर बने। प्रतिबिंव की प्रकृति और साइज का वर्णन कीजिए। यदि मोमबती को दर्पण की ओर ले जाएँ, तो परदे को किस ओर हटाना पड़ेगा?


    06:28
    View Solution
  6. 4.5cm साइज की कोई सूई 15cm फोकस दूरी के किसी उत्तल दर्पण से 12cm दूर रखी है। प्रतिबिंब कि स्थिति तथा आवर्धन लिखिए क्या होता है जब सूई को दर्पण से दूर ले जाते हैं? वर्णन कीजिए।


    06:56
    View Solution
  7. यदि हवा और एक द्रव के बीच अपवर्तनांक `5/4` और हवा तथा फ्लिन्ट काँच के बीच अपवर्तनांक `5/3` हो तो फ्लिन्ट और द्रव के बीच का अपवर्तनांक क्या है?


    02:29
    View Solution
  8. शून्य (निर्वात) में प्रकाश का वेग `3xx 10^8` मीटर/से है। प्रकाश के वेग की गणना पानी तथा काँच में करें जब पानी और काँच का अपवर्तनांक क्रमश: 1.33 और 1.5 है।


    04:31
    View Solution
  9. काँच के प्रिज्म का अपवर्तक `60^@` है और सोडियम प्रकाश के लिए इसका न्यूनतम विचलन कोण `40^@` है। कौंच में सोडियम प्रकाश का वेग निकालिए। शून्य (निर्वात्) में प्रकाश का वेग =`3xx10^8` मी/से, `sin 50^@ = 0.766)` ।


    01:49
    View Solution
  10. शून्य (निर्वात) में लाल रंग के प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 6000A है। उसकी आवृत्ति क्या होगी जब प्रकाश का वेग शून्य (निर्वात्) में `3xx10^8` मी/से, है?


    02:33
    View Solution
  11. पानी से भरी 2 किलोमीटर लम्बी नली से होकर जाने में प्रकाश को कितना समय लगेगा ? शून्य (निर्वात) में प्रकाश का वेग = `3 xx 10^8` मी/से, पानी का `mu = 4/3`


    05:05
    View Solution
  12. एक बर्तन की पेंदी में स्थित एक काला धब्बा (Dark spot) 4 सेमी मोटी काँच के सिल्ली (Glass-slab) से ढंक दिया जाता है। सिल्ली के ऊपर 5 सेमी गहरा पानी है। पानी की सतह से घब्बे की व्यक्त गहराई (Apparent depth) ज्ञात कीजिए। (काँच का `mu = 3/2` पानी का `mu = 4/3` )


    05:45
    View Solution
  13. एक वस्तु को एक काँच के आयताकार टुकड़े से लम्बवत् देखा जाता है। यदि काँच का अपवर्तनांक , और मुटाई। हो तो सिद्ध करें कि वस्तु देखनेवाले की ओर व्यक्त रूप से `t( 1 - 1/mu)` दूर तक खिसक गयी है।


    View Solution
  14. काँच और हीरे का अपवर्तनांक हवा के सापेक्ष क्रमशः 1.51 तथा 2.47 हैं। हीरे से काँच में जाने पर प्रकाश किरणों के क्रान्तिक कोण की गणना करें।


    04:59
    View Solution
  15. हवा की अपेक्षा काँच का क्रान्तिक कोण `42^@` है। सिद्ध कीजिए की काँच के घन के एक तल पर आपतित प्रकाश की किरण आसन्न पार्श्व (Adjacent face) से हमेशा पूर्ण परावर्तित होगी।


    04:54
    View Solution
  16. पानी में 1.5 मीटर नीचे से पानी के बाहर की वस्तुएँ एक वृत्त के अन्दर दिखाई पड़ती हैं। यदि पानी के `mu` का मान `4/3` हो तो इस वृत्त की त्रिज्या निकालिए।


    03:16
    View Solution
  17. एक अवतल दर्पण में जिसकी त्रिज्या 50 सेमी है, थोड़ा पानी रखा है। यदि पानी का अपवर्तनांक `4/3` हो तो दर्पण के ऊपर किस जगह एक पिन रखी जाय कि इसका प्रतिबिम्ब पिन से सटा हुआ प्रतीत हो। पानी की गहराई नगण्य है।


    View Solution
  18. एक बर्तन जिसकी पेन्दी समतल दर्पण है, 20 सेमी गहराई तक पानी से भरा है। पानी की सतह के अन्दर 8 सेमी पर एक छोटी वस्तु लटक रही है। अभिलम्ब रूप से देखने पर उसके प्रतिबिम्ब की आभासी गहराई क्या होगी ? (पानी का अपवर्तनांक ` = 4/3`)


    03:36
    View Solution
  19. एक छोटी वस्तु पर चल सूक्ष्मदर्शी को फोकस (Focus) किया जाता है और छोटी वस्तु को एक पारदर्शक पदार्थ से ढंकने पर सूक्ष्मदर्शी को 2.1 मिमी से ऊपर उठाना पड़ता है ताकि वस्तु फिर फोकस में आ जाय। पारदर्शक पदार्थ के ऊपरी हिस्से पर एक चिह्न को फोकस करने के लिए सूक्ष्मदर्शी को 4.5 मिमी फिर ऊपर उठाना पड़ता है। पारदर्शक पदार्थ का अपवर्तनांक क्या है ?


    03:23
    View Solution
  20. काँच के एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^@` है तथा सोडियम के प्रकाश के लिए काँच का अपवर्तनांक 1.5 है। सोडियम के प्रकाश के लिए प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण क्या होगा?


    04:44
    View Solution
  21. यदि प्रिज्म का अपवर्तक कोण उस काँच के क्रान्तिक कोण का दूना हो जिससे वह बना है, तो सिद्ध करें कि निर्गत किरण नहीं होगी।


    04:31
    View Solution
  22. एक समबाहु प्रिज्म के किसी सतह पर प्रकाश की किरण किस कोण पर आपतित हो कि निर्गत किरण दूसरी सतह से स्पर्श करती हुई निकले।


    08:10
    View Solution
  23. एक प्रकाश बिन्दु किसी बर्तन के पेन्दी पर है जिस बर्तन में `5/3` अपवर्तनांक का द्रव है। एक व्यक्ति इस । प्रकाश बिन्दु को द्रव की सतह के ऊपर से देख रहा है। द्रव की सतह पर एक सेमी त्रिज्या वाला अपारदर्शक (Opaque) चकती तैर रहा है। चकती का केन्द्र O ठीक प्रकाश बिन्दु के ऊपर (Vertically above) है। बर्तन से द्रव को धीरे-धीरे बाहर निकाला जाता है। द्रव की अधिकतम ऊँचाई क्या होगी जिससे प्रकाश बिन्दु S द्रव के ऊपर से बिल्कुल नहीं दिखाई पड़े।


    07:29
    View Solution
  24. अवतल दर्पण के सामने दर्पण से 21 सेमी पर एक वस्तु है। दर्पण की वक्रता-त्रिज्या 10 सेमी है। अब 3 सेमी मोटा तथा 1.5 अपवर्तनांक वाला एक काँच की पट्टी (Slab) दर्पण से सटाकर रखा जाता है। अन्तिम प्रतिबिम्ब की स्थिति का पता लगावें । दर्पण से काँच की पट्टी दूरी 1 सेमी माने।


    06:44
    View Solution
  25. 4 सेमी व्यास वाले काँच के गोले के अन्दर हवा का एक छोटा बुलबुला है। बुलबुले से होकर गोले के व्यास की दिशा में देखने पर बुलबुला गोले की ऊपरी सतह से एक सेमी की दूरी पर मालूम पड़ता है। बुलबुले की वास्तविक स्थिति ज्ञात करें यदि काँच का अपवर्तनांक 1.5 हो |


    04:49
    View Solution
  26. 12cm त्रिज्या वाले काँच के गोले `(mu = 3//2)` के अन्दर केन्द्र से 3cm की दूरी पर एक छोटा सा धब्बा है। जब केन्द्र और धब्बे को मिलाने वाली रेखा पर धब्बे के छोर से देखा तो धब्या कहाँ दिखाई पड़ेगा?


    03:09
    View Solution
  27. एक काँच के खोखले गोले के केन्द्र पर एक बिम्ब (वस्तु) रखा हुआ है। गोले के अन्दर और बाहर के पृष्ठों (Surfaces) की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 सेमी और 9 सेमी हैं। बाहर से देखने पर वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा ?


    04:48
    View Solution
  28. काँच के बने एक द्विउत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्याएँ 15em तथा 20cm है। लेंस की फोक्स दूरी निकालें। (काँच का अपवर्तनांक = 15)


    02:19
    View Solution
  29. काँच के बने एक द्विउत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्याएँ 20cm और 40cm है। काँच का अपवर्तनांक निकालें, अगर फोकस दूरी 20cm है।


    02:52
    View Solution
  30. एक समद्विउत्तल लेंस के प्रत्येक तल की वक्रता-त्रिज्या 20cm है। लेंस की फोकस दूरी निकालें। (लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक = 1.5)


    02:22
    View Solution
  31. 10 डायोप्टर क्षमता का अभिसारी लेंस का अपवर्तनांक `mu = 1.5` है। अगर प्रत्येक सतह की त्रिज्या बराबर हो, तो त्रिज्या ज्ञात करें।


    02:21
    View Solution
  32. 20 सेमी फोकस-दूरी वाले उत्तल लेन्स को पानी में डुबाने पर | फोकस-दूरी क्या होगी ? काँच और पानी का अपवर्तनांक क्रमशः `3/2` और `4/3` में है।


    03:58
    View Solution
  33. दो पतले उत्तल लेन्स की क्षमता क्रमशः 5 और 2 डायोप्टर है। ये दोनों लेन्स समाक्षीय रूप से एक-दूसरे से 20 सेमी की दूरी पर हैं। समतुल्य लेन्स की फोकस-दूरी ज्ञात करें।


    03:20
    View Solution
  34. एक उत्तल लेन्स के दोनों पृष्ठों की त्रिज्या बराबर है। लेन्स की फोकस-दूरी f है।
    अगर ऊर्ध्वाधर रूप से लेन्स को दो भाग में बाँटा जाय तो प्रत्येक भाग की फोकस-दूरी क्या होगी?


    04:12
    View Solution
  35. एक उत्तल लेन्स के दोनों पृष्ठों की त्रिज्या बराबर है। लेन्स की फोकस-दूरी f है।
    लेन्स के प्रत्येक पृष्ठ की त्रिज्या 20 सेमी और लेन्स के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है। जब लेन्स को उदग्र रूप से काट दिया जायगा तो ऐसे लेन्स की फोकस-दूरी क्या होगी?


    05:22
    View Solution
  36. एक उत्तल लेन्स के दोनों पृष्ठों की त्रिज्या बराबर है। लेन्स की फोकस-दूरी f है।
    अगर लेन्स को क्षेतिज रूप से दो भाग में बाँट दिया जाय तो प्रत्येक भाग की फोकस-दूरी क्या होगी?


    02:39
    View Solution
  37. एक उत्तल लेन्स और एक अवतल लेन्स सटाकर रखा हुआ है जो 20 सेमी फोकसान्तर वाले उत्तल लेन्स जैसा व्यवहार करता है। अगर उत्तल लेन्स का फोकसान्तर 10 सेमी हो तो अवतल लेन्स का फोकसान्तर क्या है?


    View Solution
  38. एक उत्तल लेन्स का फोकसान्तर 20 सेमी है। यह 10 सेमी फोकसान्तर वाला अवतल लेन्स के सम्पर्क में है। संयोग की शक्ति क्या है ?


    02:16
    View Solution
  39. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में वस्तु लेन्स से 1.2 सेमी की दूरी पर एक छोटी-सी वस्तु रखने पर अन्तिम प्रतिबिम्ब आँख से 25 सेमी की दूरी पर बनता है। वस्तु लेन्स और चक्षु लेन्स की फोकस-दूरी क्रमशः 1 सेमी और 2.5 सेमी है। यंत्र का आवर्जन और लेन्सों के बीच की दूरी ज्ञात करें।


    05:39
    View Solution
  40. किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में 2.0cm फोकस दूरी का अभिदृश्यक लेंस तथा 6.25cm फोकस दूरी का नेभिका लेंस एक-दूसरे से 15cm दूरी पर लगे हैं। किसी बिंब को अभिदृश्यक से कितनी दूरी पर रखा जाए कि अंतिम प्रतिबिंब स्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी (25cm) ज्ञात कीजिए।


    07:38
    View Solution
  41. किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में 2.0cm फोकस दूरी का अभिदृश्यक लेंस तथा 6.25cm फोकस दूरी का नेभिका लेंस एक-दूसरे से 15cm दूरी पर लगे हैं। किसी बिंब को अभिदृश्यक से कितनी दूरी पर रखा जाए कि अंतिम प्रतिबिंब अनंत पर बने? दोनों स्थिति में सूक्ष्मदर्शी की आवर्जन क्षमता ज्ञात कीजिए।


    07:38
    View Solution
  42. किसी छोटी दूरबीन के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 114cm तथा नेत्रिका की फोकस दूरी 6.0 cm है। दूरबीन की आवर्धन क्षमता कितनी है ? अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच पृथकन दूरी क्या है?


    01:10
    View Solution
  43. एक खगोलीय दूरबीन की लम्बाई 16 cm तथा आवर्धन क्षमता 3 है। लेंसों की फोकस दूरी की गणना करें।


    02:50
    View Solution
  44. निकट दृष्टि वाला एक मनुष्य अपनी आँख से 10 सेमी से 20 सेमी के बीच की वस्तु को ही साफ-साफ देख सकता है। उसे कितनी क्षमता का चश्मा व्यवहार करना चाहिए


    02:26
    View Solution
  45. निकट दृष्टि वाला एक मनुष्य अपनी आँख से 10 सेमी से 20 सेमी के बीच की वस्तु को ही साफ-साफ देख सकता है। इस चश्मे को लगाने पर उसके निकट-बिन्दु तथा दूर-पिन्दु कहाँ होंगे?


    03:16
    View Solution
  46. एक दीर्घ-दृष्टि वाला मनुष्य 40 सेमी से कम दूरी पर की चीजों को साफ-साफ नहीं देख सकता है। सामान्य दृष्टि प्राप्त करने के लिए आवश्यक लेन्स की क्षमता ज्ञात कीजिए, जबकि स्पष्ट देखने की न्यूनतम दूरी 25 सेमी है।


    04:21
    View Solution
  47. एक दूर-दृष्टि वाला व्यक्ति एक मीटर से अधिक दूर स्थित बिम्ब (वस्तु) स्पष्ट रूप से देख सकता है। उनके साधारण दृष्टि के लिये जो लेन्स व्यवहार किया जायगा उसकी क्षमता की गणना करें।


    03:01
    View Solution
  48. एक निकट-दृष्टि वाले व्यक्ति को 100 सेमी पर रखी हुई वस्तु को साफ-साफ देखने के लिये एक लेन्स की आवश्यकता होती है। वह बिना किसी सहायता के 20 सेमी पर रखी हुई वस्तु को साफ-साफ देख सकता है। उसको किस प्रकृति एवं किस फोकस-दूरी के लेन्स की आवश्यकता होगी?


    03:36
    View Solution
  49. एक निकट-दृष्टि वाला मनुष्य 2 मीटर दूरी तक की वस्तुओं को साफ-साफ देख सकता है। इस दोष के उपचार के लिए आवश्यक चश्मे के लेन्स की शक्ति निकालें।


    07:41
    View Solution
  50. फ्लिप्ट काँच की वर्ण-विक्षेपण-क्षमता ज्ञात करें जबकि बैंगनी, पीले और लाल रंगों के लिए इनके अपवर्तनांक क्रमशः 1.632, 1.620 और 1.613 हैं।


    01:54
    View Solution
  51. क्राउन तथा पिलण्ट काँच के लिए वर्ण-विक्षेपण-क्षमता क्रमशः 0.03 और 0.05 है। पीले रंग के लिए क्राउन-काँच का अपवर्तनांक 1.517 तथा फ्लिण्ट काँच का अपवर्तनांक 1.651 है।। क्राउन तथा पिलण्ट काँच वाले प्रिज्म के अपवर्तक कोणों के मान ज्ञात करें जिनका संयोजन एक अवर्णक संयोग का निर्माण करता है और जो `10^@` विचलन उत्पन्न करता है।


    06:52
    View Solution
  52. `5^@` अपवर्तक कोण वाले एक प्रिज्म के लिए कोणीय वर्ण-विक्षेपण ज्ञात करें जबकि लाल तथा बैंगनी किरणों के लिए अपवर्तनांक क्रमश: 1.56 और 1.68 है।


    02:24
    View Solution
  53. उस फ्लिण्ट काँच के प्रिज्म के कोण का मान निकालें जिसे `5^@` के कोण वाले क्राउन काँच के प्रिज्म के साथ संयोजित करने पर विचलन-रहित वर्ण-विक्षेपण प्राप्त होता है। प्रिज्मों के संयोग से कितना वर्ण-विक्षेपणं प्राप्त होता है ? लाल, पीला तथा बैंगनी रंगों के लिए क्राउन काँच का अपवर्तनांक क्रमश: 1.514, 1.517 और 1.523 तथा उन्हीं रंगों के लिये फ्लिण्ट काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 1.644,1.650 और 1.664 हैं।


    03:32
    View Solution
  54. `60^@` अपवर्तक कोण वाले काँच के प्रिज्म का अपवर्तनांक लाल और बैंगनी रंग के लिए क्रमशः 1.515 और 1.532 है। श्वेत प्रकाश के समानान्तर किरणें इसके एक प्रिज्म के पहले पृष्ठ पर इस तरह आपितत होती है कि लाल रंग के लिये यह न्यूनतम विचलन होता है। आपतन कोण ज्ञात करें जबकि स्पेक्ट्रम को 100 सेमी फोकस-दूरी वाले अवर्णक लेन्स से फोकस किया जाता है।


    03:07
    View Solution
  55. `60^@` अपवर्तक कोण वाले काँच के प्रिज्म का अपवर्तनांक लाल और बैंगनी रंग के लिए क्रमशः 1.515 और 1.532 है। श्वेत प्रकाश के समानान्तर किरणें इसके एक प्रिज्म के पहले पृष्ठ पर इस तरह आपितत होती है कि लाल रंग के लिये यह न्यूनतम विचलन होता है। स्पेक्ट्रम की कोणीय चौड़ाई ज्ञात करें जबकि स्पेक्ट्रम को 100 सेमी फोकस-दूरी वाले अवर्णक लेन्स से फोकस किया जाता है।


    08:38
    View Solution
  56. `60^@` अपवर्तक कोण वाले काँच के प्रिज्म का अपवर्तनांक लाल और बैंगनी रंग के लिए क्रमशः 1.515 और 1.532 है। श्वेत प्रकाश के समानान्तर किरणें इसके एक प्रिज्म के पहले पृष्ठ पर इस तरह आपितत होती है कि लाल रंग के लिये यह न्यूनतम विचलन होता है। स्पेक्ट्रम की कोणीय चौड़ाई ज्ञात करें जबकि स्पेक्ट्रम को 100 सेमी फोकस-दूरी वाले अवर्णक लेन्स से फोकस किया जाता है।


    08:38
    View Solution
  57. एक पतले उत्तल लेन्स की फोकस-दूरी लाल और बैंगनी रंग के लिए क्रमशः 100 सेमी और 96.7 सेमी है। लेन्स के वर्ण-विक्षेपण-क्षमता का मान ज्ञात करें।


    04:09
    View Solution
  58. एक संसृतकारी अवर्णक लेन्स दो लेन्स के सम्पर्क के मेल से बना हुआ है जिसकी फोकस-दूरी 30 सेमी है। संयोग के लेन्स में एक लेन्स की वर्ण-विक्षेपण-क्षमता दूसरे की वर्ण-विक्षेपण-क्षमता से दुगुनी है। प्रत्येक की फोकस-दूरी निकालें।


    03:06
    View Solution
  59. दृश्य स्पेक्ट्रम के बैंगनी किनारे की आवृत्ति ज्ञात करे |


    01:31
    View Solution
  60. यंग के दो स्लिटों के प्रयोग में एकवर्णीय प्रकाश प्रयुक्त किया गया है। दोनो स्लिटो के बीच की दरी 2 मिमी है। तथा स्लिट से 10 सेमी की दूरी पर रखे पर्दे पर फ्रिन्जे दिखाई देती है। एक स्लिट के सामने 0.2 मिमी मोटी एक पारदर्शी प्लेट रखने से फ्रिन्जों मे 5 मिमी का विस्थापन हो जाता है। पारदर्शी प्लेट के अपवर्तनाक की गणना कीजिए।


    03:07
    View Solution
  61. `6000 Å` तरगदैर्ध्य के प्रकाश द्वारा उत्पन्न व्यतिकरण प्रयोग में जब व्यतिकरण तरगो में से किसी एक के पथ में 1.5 अपवर्तनाक वाली काँच की एक पतली प्लेट रख दी जाती है। तो केन्द्रीय फ्रिन्ज हटकर चौथी दीप्त फ्रिन्ज की स्थिति मे पहुँच जाती है। काँच की प्लेट की मोटाई है:


    01:54
    View Solution
  62. `3 xx 10^(-4)` मी दूर स्थित दो बिन्दु-स्रोत जो एक ही कला तथा तरंगदैर्घ्य की तरंगें उत्पन्न करती हैं, स्रोतों के तल से 0.30 मी दूर एक पर्दे पर व्यतिकरण फ्रिज बनाते हैं। अगर फ्रिज की चौड़ाई `5.9xx 10^(-4)` मी हो, तो तरंगदैर्ध्य का मान ज्ञात करें।


    03:11
    View Solution
  63. सोडियम प्रकाश से प्रदीप्ति (Illuminated) एक स्लिट के सामने `5xx10^(-2)` मी की दूरी पर एक द्विक्-प्रिज्म रखा हुआ है। द्विक्-प्रिज्म द्वारा बनी स्लिट के आभासी प्रतिबिम्बों के बीच की दूरी `5xx10^(-4)` मी है। यदि सोडियम प्रकाश की तरंगदैर्घ्य 5890A हो, तो द्विक्-प्रिज्म से 0.75 मी की दूरी पर बनी हुई फ्रेिंजों की चौड़ाई ज्ञात करें।


    02:09
    View Solution
  64. फ्रेनेल द्विक्-प्रिज्म के एक प्रयोग में सोडियम प्रकाश का व्यवहार किया गया तथा स्लिट से 1 मी की दूरी पर `1.96 xx 10^(-4)` मी चौड़ी फ्रिज पायी गयी। नेत्रिका और द्विक्-प्रिज्म के बीच एक उत्तल लेन्स इस प्रकार रखा गया कि स्रोत का प्रतिबिम्ब स्लिट से 1 मी पर बने। स्रोत के प्रतिबिम्बों के बीच की दूरी `7xx10^(-3)` मी पायी गई जबकि लेन्स की दूरी स्लिट से 0.30 मी है। सोडियम प्रकाश की तरंगदैर्घ्य का मान ज्ञात करें।


    05:04
    View Solution
  65. यंग के एक प्रयोग में 10 फ़्रिंजो के बीच की दूरी `9.6xx10^(-3)` मी है। यदि फ्रिजें रेखा-छिद्रों से 1.2 मीटर पर देखी जाय तथा छिद्रों के बीच की दूरी `7.5xx10^(-4)` मी हो, तो प्रकाश की तरंगदैर्घ्य का मान ज्ञात करें।


    03:43
    View Solution
  66. एक शिक-प्रिज्म जिसका अपवर्तक कोण `1^@` तथा अपवर्तनांक 1.5 है, से व्यतिकरण फ्रिजें उत्पन्न की जाती हैं। जब द्विक्-प्रिज्म से प्रकाश-स्रोत की दूरी 0.30 मी तथा पर्दे की दूरी 0.70 मी हो, तो `5000 xx 10^(-10)` मी तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश से उत्पन्न फ्रिज की चौड़ाई ज्ञात करें।


    04:03
    View Solution
  67. द्विक्-प्रिज्म के प्रयोग में `lamda` = 5893 A प्रकाश का व्यवहार किया जाता है। छिद्र की चौड़ाई 4 मिमी रखकर उससे 1.5 मी की दूरी पर एक पर्दा रखा जाता है। छिद्र की न्यूनतम चौड़ाई का मान ज्ञात करें जिससे व्यतिकरण फ्रिज नष्ट नहीं हो।


    View Solution
  68. यंग के द्विक- स्लिट प्रयोग मे एकवर्णी प्रकाश प्रयुक्त करने पर जब व्यतिकरण तरंगों में से एक के पथ में 1.964 माइक्रोन मोटी तथा 1.6 अपवर्तनाक वाली अभ्रक की पटटी रखी जाती हे। तो पर्दे पर फ्रिन्ज – प्रारूप कुछ दूरी से विस्थापित स हो जाता है। फिर अभ्रक की पटटी को हटा दिया जाता है तथा स्लिटो व पर्दे के बीच दूरी दोगुनी कर दी जाती है। यह पाया जाता है। कि उत्तरोत्तर उच्चिष्ठों (अथवा निम्निष्ठों) के बीच दूरी वही है। जो अभ्रक की पटटी रखने पर‌ फ्रिन्जे – विस्थापन है। प्रयोग में प्रयुक्त एकवर्णी प्रकाश की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।


    05:10
    View Solution
  69. यंग के प्रयोग में व्यतिकरण फ्रिज प्राप्त करने के लिये 6500 A तथा 5200 A तरंगदैर्घ्य के प्रकाश को व्यवहार में लाया जाता है।
    6500 A तरंगदैर्घ्य के लिये केन्द्रीय उच्चिष्ठ (Central maxima) से तीसरी दीप्त फ्रिन्ज (Third bright fringe) की दूरी ज्ञात करें।


    06:20
    View Solution
  70. यंग के प्रयोग में व्यतिकरण फ्रिज प्राप्त करने के लिये 6500 A तथा 5200 A तरंगदैर्घ्य के प्रकाश को व्यवहार में लाया जाता है।
    केन्द्रीय उच्चिष्ठ से उस न्यूनतम दूरी का मान ज्ञात करें जहाँ दोनों तरंगदैर्ध्य से दीप्त फ्रिन्ज एक-दूसरे से मिल (Coincide) जाय | स्लिटों के बीच की दूरी 2 मिमी और स्लिट से पर्दे के बीच की दूरी 120 सेमी है।


    06:57
    View Solution
  71. 0.6 mm दूरी पर स्थित दो समांतर स्लिट 6000 A तरंग दैर्घ्य के एकवर्गीय प्रकाश द्वारा आलोकित होती है। स्लिटों से 80 cm दूरी पर स्थित पर्दे पर बने दो क्रमवर्ती फ्रिन्जों के बीच दूरी ज्ञात करें।


    03:10
    View Solution
  72. अगर दो कला-सम्बद्ध स्रोतों से उत्पन्न प्रकाश की तीव्रताओं का अनुपात 9:1 हो, तो व्यतिकरण के कारण उत्पन्न अधिकत्तम तथा न्यूनत्तम तीवताओं का अनुपात ज्ञात करें।


    03:09
    View Solution
  73. एक प्रयोग में सीधी कोर द्वारा विवर्तन प्रतिरूप (Diffraction pattern) को देखने के लिए स्लिट स्रोत (`lamda` = 6000 A) तथा सीधी कोर के बीच की दूरी 6 मीटर है तथा सीधी कोर और नेत्रिका (पर्दा) के बीच की दूरी 4 मीटर है। प्रथम उच्चिष्ठों (Maxima) की स्थितियाँ तथा उनके बीच की दूरी ज्ञात करें।


    06:00
    View Solution
  74. संकीर्ण छिद्र से प्रकाश 0.5 मीटर दूर सीथी कोर पर आपतित हो रहा है। विवर्तन-प्रतिरूप को सीधी कोर से 0.75 मीटर दूर रखे हुए पर्दे पर देखा जाता है। प्रथम और चतुर्थ अदीप्त बैण्ड (Dark Band) के बीच की दूरी ज्ञात करें। (`lamda`= 6000 A)


    03:50
    View Solution
  75. `1.2 xx 10^(-3)` मीटर व्यास का एक वृत्तीय द्वारक (छिद्र) एकवर्णी प्रकाश की समतल तरंगों से प्रकाशित किया गया है। विवर्तित प्रकाश को एक दूरस्थ पर्दे पर प्राप्त किया गया है जिसे धीरे-धीरे द्वारक की ओर लाया जाता है। जब पर्दा द्वारक से 30 सेमी की दूरी पर होता है तो प्रकाश के वृत्तीय धब्बे का केन्द्र पहली बार अदीप्त हो जाता है। प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य का मान ज्ञात कीजिए।


    04:58
    View Solution
  76. `9 xx 10^(-4)` मीटर त्रिज्या के संकीर्ण वृत्तीय द्वारक से 6000 A का प्रकाश गुजरता है। अक्ष के अनुदिश पहला उच्चिष्ठ कितनी दूरी पर प्राप्त होगा ?


    View Solution
  77. एकल रेखा-छिद्र द्वारा उत्पन्न फ्रॉनहॉफर विवर्तन में छिद्र से पदें की दूरी 1 मीटर है। स्रोत की तरंगदैर्घ्य `5893 xx 10^(-10)` मीटर तथा छिद्र की चौड़ाई `1xx10^(-4)` मीटर है। केन्द्रीय उच्चिष्ठ (Central maxima) और प्रथम द्वितीयक निम्निष्ठ के बीच की दूरी ज्ञात करें।


    03:50
    View Solution
  78. प्रकाश की किरण एक अपवर्तक पृष्ठ पर उस तरह से आयतित होती है कि ध्रुवण का कोण `60^@` होता है। अपवर्तक पृष्ठ वाले पदार्थ का अपवर्तनांक क्या है ?


    01:45
    View Solution

आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter प्रकाशिकी of STUDENTS FRIENDS of Class 12

All Exercises from STUDENTS FRIENDS Class 12 PHYSICS प्रकाशिकी