Class 12 | MATHS |
Chapter | इंटरमीडिएट परीक्षा, 2018 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | 335(EG) |
Number Of Questions | 29 |
Academic Year | 2023-24 |
फलन `3sqrtx+5 log_ex-11log_ax` का x के सापेक्ष अवकल गुणांक ज्ञात कीजिए।
`int (dx)/(1+cos x)` का मान ज्ञात कीजिए।
अवकल समीकरण `((d^2y)/(dx^2))^(3//2)=(x+(dy)/(dx))^(1//2)` की कोटि तथा घात ज्ञात कीजिए।
सदिशों `2hati +hatj+3hatk` और `3hati -2hatj+hatk` के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
`hati-2hatj+ 3hatk` की दिशा में एकांक सदिश ज्ञात कीजिए।
यदि `y=sqrt(sin+sqrt(sin x+sqrt(sin x +.....+infty)))` हो तो dy/dx का मान ज्ञात कीजिए
`int (sec x)/(sec x+tan x)dx` का मान ज्ञात कीजिए।
उस परवलय परिवार का अवकल समीकरण ज्ञात कीजिए, जिनके अक्ष X-अक्ष के समान्तर तथा शीर्ष Y-अक्ष पर हों।
यदि `veca` एक इकाई सदिश है और `(vecx-veca).(vecx+veca)=8`, तो `|vecx|` ज्ञात कीजिए।
`int(1)/(x^(1//2)+x^(1//3))dx` का मान ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि वक्र `x^2-y^2=16` तथा xy=15 एक दूसरे को समकोण पर काटते हैं।
`int x tan^2xdx` का मान ज्ञात कीजिए।
अवकल समीकरण `(y-x(dy)/(dx))=a(y^2+(dy)/(dx))` को हल कीजिए।
यदि `veca, vecb` तथा `vecc` कोई तीन सदिश हैं तो सिद्ध कीजिए कि `(vecb xx vecc)xx(vecc xx veca)=[veca vecb vecc]vecc`
यदि `Delta` ABC की भुजा AC का मध्य बिन्दु E है तो सिद्ध कीजिए कि `vec(BE)=1/2(vec(BA)+vec(BC))`
यदि `y= tan^(-1)((ax-b)/(bx+a))` तो सिद्ध कीजिए कि `(dy)/(dx)=(1)/(1+x^2)`
`int(cos x)/(sqrt(3+cos^2 x))dx` का मान ज्ञात कीजिए।
सदिश विधि से सिद्धि करे कि अर्द्धवत पर बना कोण एक समकोण है |
अवकल समीकरण `(x^2-1)(dy)/(dx)+2xy=(2)/(x^2-1)` को हल कीजिए।
यदि किसी वृत्त का क्षेत्रफल एक समान दर से बढ़ता है तो सिद्ध कीजिए कि उसके परिमाप की वृद्धि की दर त्रिज्या के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
`int(1)/(4cos x-1)dx` का मान ज्ञात कीजिए।
आलेखीय विधि से निम्न रैखिक समस्या
` x + y le 12`
` 2x + y le 20`
` x ge 0, y ge 0`
से `Z = 10x + 6y` का महत्तम मान ज्ञात कीजिए।
दिखाइए की रेखाएं `vecr=(hati+2hatj+3hatk)+lamda(2hati+3hatj+4hatk)` तथा `vecr=(2hati+3hatj+4hatk)+mu(3hati+4hatj+5hatk)` समतलीय है
(अथवा)
दिखाइए की रेखाएं `vecr=(hati+2hatj+3hatk)+lamda_(1)(2hati+3hatj+4hatk)` तथा `vecr=(2hati+3hatj+4hatk)+lamda_(2)(3hati+4hatj+5hatk)` एक-दुसरो को प्रतिच्छेद करती है !
दो संख्याओं का योग निश्चित है। सिद्ध कीजिए कि उनके गुणनफल का मान अधिकतम होगा, यदि प्रत्येक संख्या योग की आधी होगी।
सिद्ध कीजिए कि `int_0^(pi//2) (sqrt(cot x))/(1+sqrt(cot x))=pi/4`
फलन f(x)= (x-2) (x-3) (x-4) के लिए अन्तराल [2, 5] में लैगरेन्ज की प्रमेय का सत्यापन कीजिए।
दीर्घवृत्त `(x^2)/(a^2)+(y^2)/(b^2)=1` एवं कोटियों x=0 और x = ae से घिरे क्षेत्रका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
बिन्दु `(3,-1,1)` तथा समतलों `vecr.(2hati-3hatj+hatk)=5` तथा `vecr.(hati+5hatj-2hatk)=1` की प्रतिच्छेद -रेखा से जाने वाले समतल का समीकरण ज्ञात कीजिए |
रेखाओं `(x+2)/(8)=(y-1)/(-5)=(z+1)/(2)` तथा `(x-3)/(2)=(y-5)/(-3)=(z+6)/(2)` के मध्य न्यूनतम दुरी ज्ञात कीजिए |
335(EG) questions and complete solutions for chapter इंटरमीडिएट परीक्षा, 2018 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12