Class 12 | PHYSICS |
Chapter | इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2017 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | भौतिक विज्ञान (द्वितीय प्रश्न-पत्र) 373 (RF) |
Number Of Questions | 28 |
Academic Year | 2023-24 |
किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी (f) एवं वक्रता त्रिज्या (R) में सम्बन्ध है-
आकाश का रंग नीला होता है-
अर्द्ध-चालकों में वैद्युत चालन होता है-
1 amu द्रव्यमान से प्राप्त ऊर्जा होगी-
निम्न में से कौन विद्युत चुम्बकीय तरंग नहीं है?
p - n संधि डायोड में अवक्षय परत का अर्थ समझाइए।
सम्पर्क में रखे दो पतले लेन्सों के संयोजन की फोकस दरी एवं क्षमता का सूत्र लिखिए।
नाभिकीय रिएक्टर में भारी जल का प्रयोग किस उद्देश्य से किया जाता है?
एक दूरदर्शी में अभिदृश्यक एवं नेत्रिका की फोकस दूरियाँ क्रमश: 100 सेमी और 5.0 सेमी हैं। दूरदर्शी की अधिकतम लम्बाई और आवर्धन क्षमता की गणना कीजिए।
प्रकाश किरणों के पूर्ण आन्तरिक परावर्तन की शर्तों का उल्लेख कीजिए।
हाइड्रोजन परमाणु के वर्णक्रम में बामर श्रेणी की प्रथम रेखा की तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
बैण्ड-चौड़ाई को परिभाषित कीजिए।
जीनर डायोड एवं n - p - n ट्रांजिस्टर के प्रतीक चिन्ह बनाइए।
उपयुक्त ऊर्जा स्तर आरेख की सहायता से दर्शाइए कि `K_(beta)` X-किरणों की ऊर्जा, `K_(alpha)` एवं `L_(alpha)` X-किरणों की ऊर्जा के योग के बराबर होती है।
ऊर्जा-बैण्ड चित्र के आधार पर चालक, अचालक एवं अर्द्ध-चालकों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
दो बिन्दु प्रकाश स्रोत परस्पर 30 सेमी की दूरी पर हैं। एक स्रोत से 20 सेमी दूर उत्तल लेन्स रखने पर दोनों स्रोतों के प्रतिबिम्ब एक ही बिन्दु पर बनते हैं। उत्तल लेन्स की फोकस दूरी की गणना कीजिए तथा संगत किरण आरेख भी बनाइए।
मॉडुलन एवं विमॉडुलन से क्या तात्पर्य है? किसी आयाम माडुलित्र का परिपथ आरेख बनाइए।
हाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं के सिद्धान्त के आधार पर प्रकाश के परावर्तन की व्याख्या कीजिए।
रेडियोऐक्टिव क्षय के सम्बन्ध में रदरफोर्ड एवं सोडी के नियमों का उल्लेख कीजिए। किसी रेडियोऐक्टिव पदार्थ की अर्द्ध-आयु 16 घण्टे है। कितने समय बाद प्रारम्भिक द्रव्यमान का 25% भाग अविघटित रह जाएगा?
AND गेट का प्रतीक चिन्ह एवं सत्यता सारणी बनाइए। बूलियन व्यंजक `Y=Abar(B)+Bbar(A)` दिया गया है। यदि A = 1 तथा B =1 हो, तो Y का मान ज्ञात कीजिए।
प्रकाश वैद्युत उत्सर्जन में देहली आवृत्ति से आप क्या समझते हैं? किसी धातु का कार्य-फलन 3.3 इलेक्ट्रॉन-वोल्ट है। धातु के लिए देहली आवृत्ति की गणना कीजिए।
बूस्टर का नियम लिखिए। सिद्ध कीजिए कि किसी पारदर्शी पृष्ठ पर ध्रुवण कोण पर आपतित प्रकाश हेतु परावर्तित तथा अपवर्तित किरणे परस्पर लम्बवत् होती हैं।
फोटो-डायोड प्रकाश-संसूचक के रूप में कार्य करता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
यंग के प्रयोग में दो स्लिटों के बीच दूरी 0.4 मिमी है। प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य `6000Å` है। व्यतिकरण प्रारूप 100 सेमी दूर रखे पर्दे पर देखा जाता है। केन्द्रीय फ्रिंज से द्वितीय अदीप्त एवं तृतीय दीप्त फ्रिंज की दूरी की गणना कीजिए।
डी-ब्रॉग्ली के द्रव्य-तरंगों की अवधारणा स्पष्ट कीजिए। किसी कण से सम्बद्ध द्रव्य-तरंगों की तरंगदैर्ध्य 1.0 Å है। कण के संवेग की गणना कीजिए।
एक पतली झिरों से प्राप्त विवर्तन प्रतिरूप की व्याख्या कीजिए। 0.2 मिमी चौड़ी झिरों से प्राप्त विवर्तन प्रतिरूप पर्दे पर देखा जाता है। यदि पर्दा झिरी से 2.0 मीटर दूर हो तथा केन्द्रीय उच्चिष्ठ के दोनों ओर 5.0 मिमी दूरी पर प्रथम निम्निष्ठ पाया जाता है तो प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्ध्य की गणना कीजिए।
उभयनिष्ठ उत्सर्जक विन्यास में n - p - n ट्रांजिस्टर का अभिलाक्षणिक वक्र प्राप्त करने हेतु आवश्यक परिपथ आरेख बनाइए। निवेशी एवं निर्गत अभिलाक्षणिक वक्रों से प्राप्त निष्कर्षों का उल्लेख कीजिए।
दूरदृष्टि एवं निकट दृष्टि दोष क्या हैं? इनके कारण एवं निवारण का संक्षिप्त विवरण दीजिए। एक मनुष्य का दूरस्थ बिन्दु 2.0 मीटर दूरी पर है। उसे कितनी क्षमता तथा किस प्रकृति का लेंस चश्में में लगाना चाहिए ताकि वह अनन्त पर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देख सके?
भौतिक विज्ञान (द्वितीय प्रश्न-पत्र) 373 (RF) questions and complete solutions for chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2017 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12