Class 12 | PHYSICS |
Chapter | इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2017 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | भौतिक विज्ञान (द्वितीय प्रश्न-पत्र) 373 (RH) |
Number Of Questions | 28 |
Academic Year | 2023-24 |
एक पोलेरॉइड की पारदर्शी प्लेट उसी प्रकार की एक अन्य प्लेट पर इस प्रकार रखी है कि इनकी धुव्रण दिशाओं के बीच `30^(@)` का कोण बनता है। प्लेटों के इस युग्म में से एक पर अघुवित प्रकाश आपतित होता है। निर्गत प्रकाश तथा आपतित अध्रुवित प्रकाश की तीव्रताओं का अनुपात होगा-
एक दूरदर्शी के अभिदृश्यक लेन्स का व्यास 0.1 मीटर है तथा प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 600 नैनोमीटर है। दूरदर्शी की विभेदन सीमा होगी लगभग-
प्रकाश वैद्युत प्रयोग में निरोधी विभव `V_(s)` तथा आपतित प्रकाश की आवृत्ति v के बीच ग्राफ खींचने पर एक सरल रेखा प्राप्त होती है जो v-अक्ष से `theta` कोण बनाती है। यदि पृष्ठ का कार्यफलन हो, तो `tan theta` का मान होगा-
किसी नाभिक से `gamma`-किरणें उत्सर्जित होने पर परिवर्तित होती है
p-n संधि के अवक्षय क्षेत्र में होते हैं-
समान वेग से गतिशील इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटॉन में किसकी डी-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य अधिक होगी ? कारण बताइए।
एक लेन्स जिसकी क्षमता `+2D` है, `-1D` क्षमता वाले दूसरे लेन्स के साथ युग्म बनाता है। युग्म की तुल्य फोकस दूरी क्या होगी?
मॉडुलन गुणांक की परिभाषा दीजिए।
n-टाइप सिलिकन अर्द्धचालक बनाने के लिए शुद्ध सिलिकन में कौन-सा अपद्रव्य मिलाना चाहिए? इस अपद्रव्य तत्त्व की संयोजकता क्या होगी?
एक f फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष पर धूव से 2f की दूरी पर 6 सेमी लम्बी वस्तु अक्ष के लम्बवत् रखी है। प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा। तथा उसकी लम्बाई कितनी होगी?
प्रिज्म के पदार्थ की वर्ण-विक्षेपण क्षमता की परिभाषा दीजिए।
मानव-नेत्र की समंजन क्षमता क्या होती है? समझाइए।
एक धातु की सतह पर हरा प्रकाश डालने पर इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन होता है, किन्तु पीले रंग का प्रकाश डालने पर नहीं। क्या नीले रंग का प्रकाश डालने पर इलेक्ट्रॉन उत्सर्जन होगा? कारण भी बताइए।
संचार व्यवस्था के मुख्य अवयव कौन-कौन से हैं? एक ब्लॉक आरेख द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
OR, AND, NAND एवं NOR गेट के लॉजिक प्रतीक दर्शाइए तथा बूलियन व्यंजक लिखिए।
परमाणु द्रव्यमान मात्रक (a.m.u.) की परिभाषा दीजिए। इसका मान किलोग्राम तथा MeV में व्यक्त कीजिए।
ब्रूस्टर का नियम क्या है? एक समतल पारदर्शी माध्यम पर `60^(@)` के । कोण पर आपतित होने पर परावर्तित प्रकाश पूर्णत: समतल ध्रुवित हो जाता है। माध्यम का अपवर्तनांक तथा अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए।
क्रान्तिक कोण की परिभाषा दीजिए। पानी तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमश: `(4)/(3)` तथा `(3)/(2)` हैं। काँच से पानी पर आपतित प्रकाश किरण के लिए क्रान्तिक कोण का मान ज्ञात कीजिए।
किसी उत्तल या अवतल गोलीय पृष्ठ पर आपतित प्रकाश के अपवर्तन के लिए सूत्र `(n)/(v)-(1)/(u)=(n-1)/(R)` स्थापित कीजिए। n पदार्थ का वायु के सापेक्ष अपवर्तनांक तथा R गोलीय तल की त्रिज्या है।
किसी ऐसे प्रयोग का वर्णन कीजिए जिसे प्रकाश की कणात्मक प्रकृति द्वारा ही समझाया जा सकता है, तरंग प्रकृति से नहीं। प्रयोग के परिणामों की व्याख्या कीजिए।
निम्नलिखित समीकरणों को पूरा कीजिए-
(i) `""_(80)Hg^(200)+""_(1)H^(1)to""_(79)Au^(197)+…`
(ii) `""_(4)Be^(9)+""_(2)He^(4)to""_(0)n^(1)+…`
(iii) `""_(92)U^(238)to""_(2)He^(4)+…`
(iv) `""_(13)Al^(27)+""_(2)He^(4)to""_(15)P^(30)+…`
`2xx10^(5)` हर्ट्स आवृत्ति तथा अधिकतम वोल्टेज 60 वोल्ट के वाहक तरंग को श्रव्य तरंग `e_(m)=30sin2pi xx2500t` वोल्ट द्वारा मॉडुलित किया जाता है। ज्ञात कीजिए-
(i) मॉडुलन प्रतिशतता
(ii) मॉडुलित तरंग के घटकों की आवृत्ति।
जीनर डायोड क्या होता है? इसको वोल्टेज रेगलेशन में किस प्रकार प्रयोग करते हैं? परिपथ आरेख बनाकर समझाइए।
खगोलीय दूरदर्शी द्वारा अन्तिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनने का किरण आरेख बनाइए। एक खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता 15 है तथा अभिदृश्यक लेन्स व नेत्रिका के बीच की दूरी 80 सेमी है। यदि दोनों लेन्स उत्तल हों तो उनकी अलग-अलग फोकस दूरी की गणना कीजिए।
n-p-n ट्रांजिस्टर का दोलित्र के रूप में प्रयोग परिपथ बनाकर समझाइए।
हाइड्रोजन परमाणु के लिए ऊर्जा-स्तर आरेख प्रदर्शित कीजिए। इसके स्पेक्ट्रम में लाइमन, बामर तथा पाश्चन श्रेणियों की उत्पत्ति की व्याख्या कीजिए। इनमें से कौन-सी श्रेणी स्पेक्ट्रम के दृश्य भाग में मिलती है?
हाइगेन्स के तरंग संचरण सम्बन्धी सिद्धान्त को समझाइए। तरंगारों की अवधारणा के उपयोग द्वारा समतल पृष्ठों पर प्रकाश के परावर्तन की व्याख्या कीजिए।
उभयनिष्ठ उत्सर्जक ट्रांजिस्टर प्रवर्धक का परिपथ दिखाइए। एक उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक में आधार धारा में 50 माइक्रो-ऐम्पियर की वृद्धि होने पर संग्राहक धारा में 1.0 मिली-ऐम्पियर की वृद्धि होती है। धारा-लाभ की गणना कीजिए। उत्सर्जक धारा में परिवर्तन भी ज्ञात कीजिए।
भौतिक विज्ञान (द्वितीय प्रश्न-पत्र) 373 (RH) questions and complete solutions for chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2017 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12